24CityNews

24CityNews Operated by City Secure Media
देश-प्रदेश से स्थानीय खबरों तक—हर खबर पर नज़र।
(1)

24 City News is a digital news platform covering national, state and local developments, with a special focus on Uttar Pradesh. We report on politics, civic issues, crime, education, public interest and community stories through news reports, videos and on-ground updates. We are committed to delivering timely, accurate and responsible journalism while giving a voice to issues that matter to the public. The official page of 24 City News and its news portal, https://24city.news, are operated and managed by City Secure Media.

10/09/2026

कलाकंद के डिब्बों में ₹500 के नोट! चुनाव से पहले वायरल VIDEO ने मचाया बवाल

राजस्थान के अलवर में निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार के अंदर कलाकंद के कई डिब्बे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन डिब्बों में मिठाई के साथ ₹500 के नोट और कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीर वाले चुनावी स्टिकर मिले।

विपक्ष ने इसे कथित वोट खरीद से जोड़ते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी अपेक्षित है। संबंधित प्रत्याशी अथवा पार्टी का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

आखिर मिठाई के डिब्बों में नोट मिलने की सच्चाई क्या है? देखिए पूरी वीडियो और अपनी राय कमेंट में बताइए।

09/09/2026

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण पर गरजे संगीत सोम और यशवीर महाराज—जानिए क्या कहा?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण प्रकरण पर भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम और यशवीर महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने इस मामले पर क्या कहा और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्या राय रखी? देखिए पूरी वीडियो।

नोट: वीडियो में प्रस्तुत विचार संबंधित वक्ताओं के निजी बयान हैं। 24 City News सभी पक्षों का सम्मान करता है और किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि का दावा नहीं करता।

#सहारनपुर

08/09/2026

सहारनपुर मस्जिद प्रकरण में जमीयत की एंट्री! हाईकोर्ट जाने की तैयारी?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण मामले में जमीयत उलमा-ए-हिंद का प्रतिनिधिमंडल मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में सहारनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोगों और मस्जिद कमेटी से जुड़े पक्षों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

जमीयत का कहना है कि तथ्यों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कमेटी और कानूनी विशेषज्ञों के सामने रखी जाएगी। इसके बाद हाईकोर्ट जाने सहित उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर फैसला लिया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

इस पूरे प्रकरण पर आपकी क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताएं।

#सहारनपुर

08/09/2026

सहारनपुर: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, महिला गिरफ्तार कर भेजी गई जेल

सहारनपुर के थाना सदर बाजार में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाली महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कानूनी कार्रवाई के बाद महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने आमजन से सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या भड़काऊ सामग्री पोस्ट और साझा न करने की अपील की है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

#सहारनपुर #सहारनपुरपुलिस #सोशलमीडियासमाचार #आपत्तिजनकपोस्ट #पुलिसकार्रवाई

08/09/2026

आठ साल की आयत ने DM से लगाई भावुक गुहार - "प्लीज सर, हमारे पेपर होने वाले हैं… बिजली लगवा दीजिए!”
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दूसरी कक्षा की छात्रा आयत फातिमा का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मासूम बच्ची ने जिलाधिकारी से अपने घर में बिजली का कनेक्शन और मोहल्ले में सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
परिवार का दावा है कि इलाके के कई परिवार लगभग सात वर्षों से नियमित बिजली की सुविधा से वंचित हैं। आयत ने बताया कि परीक्षाएं नजदीक हैं और बिजली नहीं होने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्या मासूम बच्ची की यह अपील प्रशासन तक पहुंचेगी?
#सीतापुर #आयतफातिमा #बच्चीकीगुहार #बिजलीसमस्या

08/09/2026

पुलिस चौकी में जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी! वीडियो वायरल होते ही छह पुलिसकर्मी निलंबित

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुलिस विभाग से जुड़ा नहीं बताया जा रहा एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में केक काटता दिखाई दिया।

मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच कराई। प्रारंभिक जांच में अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही सामने आने पर चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। सरकारी कार्यालय में निजी आयोजन पर आपकी क्या राय है?

#उत्तरप्रदेश #महाराजगंज #यूपीपुलिस #वायरलवीडियो

08/09/2026

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण: विकास त्यागी ने बताई पूरे मामले की कहानी, कब हुई शिकायत और सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण का मामला लगातार चर्चा में है। आखिर इस प्रकरण की शुरुआत कब और कैसे हुई? शिकायत किसने की, सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ और प्रशासनिक कार्रवाई किस आधार पर आगे बढ़ी?

विकास त्यागी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात की। पूरा मामला समझने के लिए वीडियो अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#सहारनपुर #सहारनपुर #कलेक्ट्रेटमस्जिद #मस्जिदध्वस्तीकरण #उत्तरप्रदेश

07/09/2026

सहारनपुर: मस्जिद में मिले कुएं के अंदर उतरे ASI अधिकारी! जांच के बाद क्या बताया?

#सहारनपुर में मस्जिद परिसर के अंदर मिले कुएं की जांच तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ASI की टीम ने कुएं का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारी स्वयं कुएं के अंदर उतरे। निरीक्षण पूरा होने के बाद अधिकारियों ने क्या जानकारी दी? देखिए पूरी वीडियो…

07/09/2026

सहारनपुर: कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण में सपा नेता साहिल खान हाउस अरेस्ट

सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण के बीच सपा नेता साहिल खान को कथित रूप से हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। साहिल खान का कहना है कि पुलिस उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दे रही है। मामले को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खबरों के अनुसार सपा डेलीगेशन में जितने नेता थे उन सभी को हाउस अरेस्ट किया गया है।

06/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरी, मलबे में छात्रों के दबे होने की आशंका

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। खबरों के मुताबिक, इमारत में ज्यादातर DU के छात्र रहते थे और मलबे में कुछ छात्रों व अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद NSUI के कार्यकर्ता मौके पर राहत और सहायता में जुटे हैं। सरकार और प्रशासन से अपील है कि युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाकर मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए। घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

Address

Nakur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 24CityNews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 24CityNews:

Shortcuts

Share