BBN social welfare society

BBN social welfare society ��किसी की निंदा ना करें""अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं"����

06/09/2026

मंहगाई को लेकर !😜😜😜
👇👇
नब्बे का हो गया पव्वा, सत्तर की हुई चीनी,
महंगाई ने मुश्किल कर दी चाय भी पीनी!

fans
HighlightsEveryone

06/09/2026

BBN नालागढ़ में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आज विधायक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई।जनता ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए जवाबदेही की मांग उठाई।

fans
HighlightsEveryone
Highlights

05/09/2026

बीबीएन नालागढ़ के पास कुमारहटी लैंडस्लाइड के पास चिकनी नदी में मलबे से बना बांध, आसपास के गाँवों पर मंडराया खतरा !

fans
HighlightsEveryone
Highlights

01/09/2026

BBN नालागढ़ कचरा प्लांट के खिलाफ आज उग्र आंदोलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

fans
HighlightsEveryone

01/09/2026

BBN नालागढ़ कचरा प्लांट के खिलाफ धरना-प्रदर्शन अब गांव से शुरू हो चुका है।अब इस आंदोलन की आवाज़ गांव की सीमाओं से निकलकर नालागढ़ तक पहुंचने वाली है।यह लड़ाई आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है—आवाज़ अब और बुलंद होगी।

HighlightsEveryone
fans

बीबीएन क्षेत्र के सभी वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दर्ज करवाएं।अब आवाज दबेगी नहीं...
01/09/2026

बीबीएन क्षेत्र के सभी वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दर्ज करवाएं।अब आवाज दबेगी नहीं, हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी!

HighlightsEveryone
fans

31/08/2026

BBN नालागढ़ कल दिनांक 01/09/2026 मंगलवार को गांव माजरा में कल कचरा प्लांट के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन होने जा रहा है। बीबीएन क्षेत्र के सभी वासियों से अपील है ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी एकजुटता दर्ज करवाएं।अब आवाज दबेगी नहीं, हक की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी!ये सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है।आज हम आवाज नहीं उठाएंगे, तो कल हमारे बच्चे सवाल करेंगे—जब वक्त था, तब हम चुप क्यों थे?
अब चुप नहीं बैठेंगे, अपने हक और अपने भविष्य के लिए आवाज बुलंद करेंगे!

30/08/2026

BBN नालागढ़ के नजदीक गांव माजरा कचरा प्लांट को लेकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, कई बच्चों का इलाज अभी भी चल रहा है।दुर्भाग्य की बात है कि प्रशासनिक अधिकारी और नेता इस गंभीर मुद्दे पर मौन हैं।अब चुप रहने का नहीं, एकजुट होकर बच्चों के हक और गांव के स्वास्थ्य की आवाज बुलंद करने का समय है—हम सबको मिलकर खड़ा होना पड़ेगा!ये लड़ाई सिर्फ हमारी नहीं, हम सबकी लड़ाई है।आज कचरे का असर हमारे गाँव तक पहुँचा है, कल आपके गाँव की बारी हो सकती है।अब भी नहीं जागे तो कब जागेंगे? एकजुट हों, आवाज उठाएँ—क्योंकि बच्चों का स्वास्थ्य किसी भी कीमत पर समझौते का विषय नहीं

fans
Highlights
HighlightsEveryone
HIMACHAL KHABARNAMA

26/08/2026

महिलाओं ने संभाला मोर्चा, कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन तेज!
👇🏼👇🏼
BBN नालागढ़ के दभोटा माजरा स्थित कचरा प्लांट को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई है और आंदोलनकारियों ने चक्का जाम की चेतावनी भी दे दी है। बीबीएन के महासचिव 'बोनी नेगी' ने हालात बिगड़ने से पहले प्रशासन को मामले का गंभीरता से समाधान निकालना होगा।नालागढ़ के विधायक अभी तक धरने पर बैठे लोगों के बीच नहीं पहुंचे—यह बेहद शर्मनाक और चिंताजनक स्थिति है।जनता सड़क पर है, महिलाएं आंदोलन कर रही हैं, फिर भी विधायक की चुप्पी पर सवाल उठना लाजिमी है।नालागढ़ के नेता आखिर चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं? जनता परेशान है, लेकिन न कोई आवाज़ उठा रहा है और न ही कोई ठोस एक्शन दिखाई दे रहा है।नालागढ़ की बिगड़ती स्थिति पर नेताओं की खामोशी अब जनता के बीच बड़ा सवाल बन चुकी है।पंजाब किसान जत्थेबंदियों के सभी संयुक्त मोर्चों को भी आंदोलन में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है।



fans
Highlights
HighlightsEveryone

Address

Nalagarh
174101

Telephone

+918894663107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BBN social welfare society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BBN social welfare society:

Shortcuts

Share