Public Dialogue

Public Dialogue Public Dialogue is the official page for PUBLIC DIALOGUE (RNI REGISTERED NEWS MAGAZINE) And www.publicdialogue.in, an online portal for the same.

12/08/2026

हमीरपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं पर भाजपा शहरी मंडल महामंत्री तेन सिंह ने उठाए सवाल

हमीरपुर भाजपा शहरी मंडल ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के फैसले पर सरकार का किया विरोध। हमीरपुर,12 अगस्त : भारतीय जनता पा...
12/08/2026

हमीरपुर भाजपा शहरी मंडल ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के फैसले पर सरकार का किया विरोध।
हमीरपुर,12 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी हमीरपुर शहरी मंडल के द्वारा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रभारी चमन ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे । इस बैठक में अभी तक हुए कामो की समीक्षा की गई एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई ।
इस बैठक में मंडल हमीरपुर द्वारा सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर लगाये गए सेस का कड़ा विरोध जताया है ।
इस उपलक्ष्य पर मंडल पदाधिकारी एव कार्यकर्ता उपस्थित रहे
मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार लगातार नए-नए बहाने ढूंढकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इससे अधिक विफल सरकार दूसरी नहीं हुई, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को महंगाई और आर्थिक बोझ के बीच धकेल दिया है।
Ashish Sharma
BJP Himachal Pradesh

*पेट्रोल-डीजल पर सेस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला: अनुराग सिंह ठाकुर**हिमाचल का खटाखट मॉडल अब खटारा म...
12/08/2026

*पेट्रोल-डीजल पर सेस बढ़ाकर सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला: अनुराग सिंह ठाकुर*

*हिमाचल का खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन चुका है, टैक्स और कर्ज के बोझ तले दब रही जनता*

*हमीरपुर,12 अगस्त, रजनीश कपिल: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर सेस बढ़ाए जाने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का हिमाचल में खटाखट मॉडल अब खटारा मॉडल बन चुका है। सरकार लगातार टैक्स, वैट और सेस बढ़ाकर आम जनता की जेब पर बोझ डाल रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के महज दो महीनों में ही वैट में बढ़ोतरी की गई और डीजल पर वैट बढ़ाकर 10.40 रुपये कर दिया गया। इसके बाद 5 रुपये का अतिरिक्त सेस लगाया गया। उन्होंने कहा कि तेल के माध्यम से आम आदमी की जेब पर यह चौथा हमला है। पेट्रोल-डीजल के बाद बस किराया और सीमेंट के दाम बढ़ाकर पहले ही जनता की मुश्किलें बढ़ाई जा चुकी हैं और अब फिर ईंधन महंगा कर प्रदेशवासियों का मासिक बजट बिगाड़ने का काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल का ट्रक चालक, किसान, व्यापारी और आम उपभोक्ता महंगे पेट्रोल-डीजल की मार झेल रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार आंखें मूंदकर बैठी है। एक तरफ प्रदेश की जनता टैक्स की मार झेल रही है तो दूसरी तरफ प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार अब कर्ज और टैक्स के सहारे चलने वाली सरकार बन गई है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी नीतियों से हिमाचल का खजाना खाली करने और प्रदेश को 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज के दलदल में धकेलने के बाद अब टैक्स, वैट और सेस के जरिए जनता से वसूली कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि बार-बार की जा रही इस अतिरिक्त वसूली का पैसा आखिर प्रदेश के खजाने में जा रहा है या फिर कांग्रेस के हाईकमान और उसके मित्रों की सुविधा के लिए इस्तेमाल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का टैक्स अंततः आम उपभोक्ता की जेब पर ही पड़ता है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन, खेती-बाड़ी, ढुलाई और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। कांग्रेस सरकार पहले ही ईंधन पर टैक्स लगाकर जनता से हजारों करोड़ रुपये वसूल चुकी है और अब सेस के नाम पर एक और आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता को राहत देने के बजाय कांग्रेस सरकार लगातार नए-नए बहाने ढूंढकर आम आदमी पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में इससे अधिक विफल सरकार दूसरी नहीं हुई, जिसने प्रदेश के हर वर्ग को महंगाई और आर्थिक बोझ के बीच धकेल दिया है।

ज्ञान की कसौटी पर आरकेएमवी की छात्राओं ने मारी बाजीपुस्तकालय दिवस की प्रतियोगिताओं में आरकेएमवी का शानदार प्रदर्शन, प्रश...
12/08/2026

ज्ञान की कसौटी पर आरकेएमवी की छात्राओं ने मारी बाजी

पुस्तकालय दिवस की प्रतियोगिताओं में आरकेएमवी का शानदार प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी में लक्षिता-सलोनी रहीं प्रथम

शिमला,12 अगस्त, रजनीश कपिल: राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय दिवस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला (आरकेएमवी) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। भाषण, प्रश्नोत्तरी और बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिताओं में शिमला के छह महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

आरकेएमवी में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाने और पुस्तकालय के महत्व से जोड़ना रहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुरिता सक्सेना ने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों की मित्र, मार्गदर्शक और गुरु होती हैं। आधुनिक तकनीक के दौर में भी पुस्तकों और पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने और पुस्तकालय का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

प्रश्नोत्तरी में आरकेएमवी अव्वल

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरकेएमवी की लक्षिता और सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेंट बीड्स कॉलेज की माही वर्मा और खुशी दूसरे स्थान पर रहीं।

अन्य मुकाबलों में भी दिखा हुनर

बुकमार्क निर्माण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ठियोग की सारा प्रथम, आरकेएमवी की स्वाति द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय संजौली की रिया वर्मा तृतीय रहीं। भाषण प्रतियोगिता में संजौली की चेष्टा प्रथम, सेंट बीड्स की सृजन द्वितीय और आरकेएमवी की सानरी तृतीय स्थान पर रहीं।

प्राचार्या ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. आईडी शर्मा, डॉ. भगवती चरण, डॉ. अंजना भारद्वाज और डॉ. हिमानी सक्सेना शामिल रहे।

डाकघरों में 15 रुपए में खरीदें वाटरप्रूफ और आकर्षक राखी लिफाफे, हमीरपुर और बिलासपुर के हर छोटे और बड़े डाकघरों में मिल र...
12/08/2026

डाकघरों में 15 रुपए में खरीदें वाटरप्रूफ और आकर्षक राखी लिफाफे, हमीरपुर और बिलासपुर के हर छोटे और बड़े डाकघरों में मिल रहे लिफाफे--कंचन सिंह चौहान,प्रवर अधीक्षक, डाकघर हमीरपुर मण्डल

पांवटा साहिब की बेटी ने किया नाम रोशन अमेरिका में कैंसर रिसर्च के लिए डॉक्टर सना का चयन======पांवटा साहिब : डाक्टर सना ख...
12/08/2026

पांवटा साहिब की बेटी ने किया नाम रोशन
अमेरिका में कैंसर रिसर्च के लिए डॉक्टर सना का चयन
======

पांवटा साहिब : डाक्टर सना खान ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है। अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए उनका चयन हुआ है।

पांवटा साहिब की होनहार बेटी डा. सना खान ने. अपनी प्रतिभा और मेहनत से हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह पांवटा साहिब के एक प्रतिष्ठित परिवार शाहबाज खान परिवार की बेटी हैं ।

डा. सना का अमेरिका के अटलांटा स्थित एमोरी विश्वविद्यालय में कैंसर रिसर्च में मास्टर्स के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बता दें कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पांवटा साहिब के द स्कालर्स होम स्कूल से हासिल करने के बाद मेडिकल क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर शोध कर मानवता की सेवा करने का उनका सपना अब एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

ऊना के सलोह का नितिन जसवाल बनेगा सेना में लेफ्टिनेंट, देशभर में हासिल किया 44वां स्थानऊना, 12 अगस्त, रजनीश कपिल:  जिला ऊ...
12/08/2026

ऊना के सलोह का नितिन जसवाल बनेगा सेना में लेफ्टिनेंट, देशभर में हासिल किया 44वां स्थान

ऊना, 12 अगस्त, रजनीश कपिल: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के सलोह गांव निवासी 23 वर्षीय नितिन जसवाल ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नितिन ने भारतीय सेना के एसएससी टेक्निकल कोर्स-67 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। जारी मैरिट सूची में उन्होंने कंप्यूटर साइंस ट्रेड में देशभर में 44वां स्थान हासिल किया है।

नितिन ने सिलेक्शन सेंटर नॉर्थ जालंधर में एसएसबी इंटरव्यू भी सफलतापूर्वक पास किया। अब वह ओटीए गया, बिहार में एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अगले वर्ष भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देंगे।

नितिन ने चितकारा विश्वविद्यालय, राजपुरा से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की है। बचपन से ही उनका सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनने का था। वर्ष 2025 में बीटेक पूरी करने के बाद उन्हें बेंगलुरु में एलजी ग्रुप में आकर्षक पैकेज पर नौकरी मिली, लेकिन सेना में अधिकारी बनने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी और घर लौटकर रक्षा सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।

नितिन की मेहनत का परिणाम यह रहा कि उन्होंने भारतीय सेना के एसएससी टेक्निकल कोर्स-67 और भारतीय नौसेना की एसएससी टेक्निकल परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इसके अलावा उन्होंने सीडीएस-2026 की लिखित परीक्षा भी पास की है और आगामी माह एसएसबी में शामिल होंगे। उन्होंने एफकैट और कोस्ट गार्ड की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की हैं।

नितिन की शैक्षणिक उपलब्धियां भी शानदार रही हैं। उन्होंने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना से वर्ष 2019 में 82 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं तथा हिम अकैडमी हमीरपुर से वर्ष 2021 में 85 प्रतिशत अंकों के साथ जमा दो नॉन-मेडिकल की परीक्षा पास की।

नितिन के परिवार का भी सेना से पुराना नाता रहा है। उनके परदादा स्वर्गीय नसीब सिंह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनके पिता सुनील ठाकुर भी भारतीय सेना में 20 वर्ष की सेवा के बाद हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए। वर्तमान में वह हिमाचल सरकार के राजस्व विभाग में हरोली में ग्रामीण राजस्व अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी माता रेणु ठाकुर गृहिणी हैं।

नितिन जसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिजनों, अध्यापकों और शुभचिंतकों को दिया है। उन्होंने अपनी सफलता को भगवान का आशीर्वाद बताया।

बने मिसाल डॉ. कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार के नामजोलसप्पड़ के डॉ. राजेंद्र कंवर 77 साल की उम्र में भी कर रहे लोगों ...
12/08/2026

बने मिसाल डॉ. कंवर... 80 करोड़ की संपत्ति सरकार के नाम
जोलसप्पड़ के डॉ. राजेंद्र कंवर 77 साल की उम्र में भी कर रहे लोगों का उपचार, देहदान करने का भी ले चुके हैं संकल्प

रंगस (हमीरपुर), 12 अगस्त, राजनीश कपिल: हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा के जोलसप्पड़ निवासी 77 वर्षीय चिकित्सक डॉ. राजेंद्र कंवर ने अपनी और दिवंगत पत्नी कृष्णा कंवर की करीब 80 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार को समर्पित कर मिसाल पेश की है। डॉ. कंवर ने पांच अगस्त को संपत्ति की गिफ्ट डीड सरकार के नाम कर दी। इसके बाद संबंधित भूमि का इंतकाल भी प्रदेश सरकार यानी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के नाम दर्ज हो गया है।
77 वर्ष की उम्र में भी डॉ. कंवर अपने घर पर मरीजों का महज चंद रुपये में उपचार कर रहे हैं। उन्होंने मृत्यु के बाद अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान करने का भी निर्णय लिया है। डॉ. कंवर ने तीन जनवरी 1977 को स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा शुरू की थी। वर्ष 2010 में वरिष्ठ चिकित्सक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी पत्नी कृष्णा कंवर शिक्षा विभाग में करीब 32 वर्ष तक सेवा देने के बाद वर्ष 2011 में प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। छह दिसंबर 2020 को उनका निधन हो गया था।
डॉ. कंवर ने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने वर्ष 2021 में ही अपनी पूरी चल-अचल संपत्ति प्रदेश सरकार के नाम समर्पित करने का निर्णय लिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति है, जबकि पैतृक संपत्ति करीबी रिश्तेदारों को दी गई है। डॉ. कंवर की इच्छा है कि उनकी संपत्ति का उपयोग जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाए। उन्होंने सरकार से यहां जेरियाट्रिक केयर सेंटर या वृद्धाश्रम बनाने का आग्रह किया है।
वह चाहते हैं कि संस्थान का नाम ‘कृष्णा राजेंद्र’ रखा जाए। जोलसप्पड़ में उनका दो मंजिला मकान, पांच कनाल पांच मरला भूमि, आभूषण, कार, फर्नीचर, बैंक जमा राशि समेत अन्य संपत्ति है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
डॉ. कंवर ने बताया कि वर्ष 2021 में वसीयत की गई थी। अब गिफ्ट डीड के बाद संपत्ति सरकार के नाम कर दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर संपत्ति के उपयोग को लेकर अपनी इच्छा बताई थी। उन्होंने एसडीएम नादौन को भी इस संबंध में अवगत करवाया है। एसडीएम निशांत शर्मा ने निर्णय की सराहना की है।
Hamirpur HP

दियोटसिद्ध में खाद्य कारोबारियों को  लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन से लेकर रोट प्रसाद की स्वच्छता तक दिए सख्त निर्देश।फूड सेफ्टी व...
12/08/2026

दियोटसिद्ध में खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन से लेकर रोट प्रसाद की स्वच्छता तक दिए सख्त निर्देश।

फूड सेफ्टी विभाग के जागरूकता शिविर में दुकानदारों को दी अहम जानकारी, अखबार में खाद्य सामग्री लपेटने पर लगाई रोक

दियोटसिद्ध, 12 अगस्त, रजनीश कपिल: बाबा बालक नाथ की पावन नगरी दियोटसिद्ध में मंगलवार को फूड सेफ्टी विभाग हमीरपुर की ओर से खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष लाइसेंसिंग एवं रजिस्ट्रेशन अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। शिविर में दियोटसिद्ध तथा आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले दुकानदारों एवं फूड बिजनेस ऑपरेटरों ने भाग लिया। विभागीय अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

शिविर का नेतृत्व असिस्टेंट कमिश्नर (फूड सेफ्टी) महेश कश्यप तथा फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अभिषेक ठाकुर ने किया। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों से संबंधित कारोबार करने वाले सभी पात्र फूड बिजनेस ऑपरेटरों को नियमानुसार अपना लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

खाद्य कारोबारियों को नियमों की दी जानकारी

जागरूकता शिविर के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को बताया कि खाद्य सामग्री की खरीद, भंडारण, तैयार करने, रखने और ग्राहकों को परोसने तक हर स्तर पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। खाद्य पदार्थों को खुले में रखने से बचने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को दूषित होने से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा गया।

अधिकारियों ने कारोबारियों को यह भी समझाया कि खाद्य सुरक्षा केवल विभागीय कार्रवाई से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर आम जनता और श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य से जुड़ा मामला है। दियोटसिद्ध में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

रोट प्रसाद की स्वच्छता पर विशेष जोर

दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से वितरित किए जाने वाले रोट प्रसाद को लेकर भी विभाग ने दुकानदारों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि रोट प्रसाद तैयार करते समय साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और स्वच्छ तरीके से पैकिंग का विशेष ध्यान रखा जाए।

रोट प्रसाद को तैयार करने एवं बेचने वाले कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित प्रसाद उपलब्ध हो सके।

अखबार में खाद्य सामग्री लपेटने पर रोक

शिविर में फूड सेफ्टी विभाग ने दुकानदारों को अखबार में खाद्य सामग्री लपेटकर न देने के स्पष्ट निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों के सीधे संपर्क में अखबार का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। दुकानदारों को इसके स्थान पर खाद्य-सुरक्षित पैकिंग सामग्री का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर विभाग गंभीर

दियोटसिद्ध में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और मंदिर के आसपास खाद्य पदार्थों एवं रोट प्रसाद की बिक्री होती है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस जागरूकता शिविर को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने कारोबारियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं।

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट किया कि लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों का पालन करना भी उनकी जिम्मेदारी है। शिविर का उद्देश्य कारोबारियों को नियमों की जानकारी देकर खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना रहा, ताकि दियोटसिद्ध आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
Hamirpur HP

 # **हरिद्वार से लोहारवीं तक पहली कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, गांव में हुआ शिवभक्तों का भव्य स्वागत** हमीरपुर,12अग...
12/08/2026

# **हरिद्वार से लोहारवीं तक पहली कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न, गांव में हुआ शिवभक्तों का भव्य स्वागत**

हमीरपुर,12अगस्त, रजनीश कपिल : ग्राम पंचायत टिप्पर के अंतर्गत आने वाले **गांव लोहारवीं** के चार शिवभक्त युवाओं ने हरिद्वार से अपने गांव तक की **पहली कांवड़ यात्रा** सफलतापूर्वक पूर्ण कर क्षेत्रवासियों के लिए आस्था और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस पावन यात्रा की शुरुआत **4 अगस्त** को पवित्र नगरी **हरिद्वार** से हुई थी। लगभग एक सप्ताह की कठिन एवं श्रद्धामयी यात्रा के बाद **11 अगस्त** को चारों शिवभक्त **विशाल शर्मा, शुभम शर्मा, विवेक शर्मा और साहिल शर्मा** भगवान भोलेनाथ का पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल अपने गांव **लोहारवीं** पहुंचे।

गांव की सीमा पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, युवा और शिवभक्त मौजूद रहे। ग्रामीणों ने **सजाए गए साधनों (वाहनों)** के साथ उनका स्वागत किया और पूरे सम्मान के साथ उन्हें गांव तक लेकर आए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में **"हर-हर महादेव"** और **"बोल बम"** के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सभी ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यात्रा के दौरान चारों शिवभक्तों ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए अटूट श्रद्धा, धैर्य और विश्वास के साथ अपनी कांवड़ यात्रा पूर्ण की।

चारों युवाओं ने कहा कि यह यात्रा उनके जीवन का एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रही। उन्होंने युवाओं से भी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक आयोजनों से जुड़कर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

ग्रामीणों ने भी चारों शिवभक्तों की इस धार्मिक यात्रा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं भगवान भोलेनाथ से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

Address

Nangal Dam
140126

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Dialogue posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public Dialogue:

Shortcuts

Share