Dhiman News

Dhiman News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dhiman News, Media/News Company, Naraingarh.

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में समाजसेवी सम्मान समारोह, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने समाज...
04/06/2026

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय में समाजसेवी सम्मान समारोह, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने समाजसेवी व पत्रकारो को किया सम्मानित, कर्म ऐसा करो कि प्रभु भी आप पर गर्व करें- बीके शैली बहन

सढोरा : (बरखा राम) प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उपहार भवन में समाजसेवी वह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर बटर मुख्य अतिथि सम्मान समारोह में पधारे। समारोह का शुभारंभ जयप्रकाश द्वारा गाये प्रभु स्तुति गीत से किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन, अंबाला कैंट से पधारी बहन शैली, बीके बहन हेमा, सही रहा टीम के खंड संयोजक नरेश बक्शी समाजसेवी मंगतराम सैनी, धर्मपाल सैनी, डीएसपी रमेश कुमार व बीके बहन सुलोचना द्वारा समाज के विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी वह उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकार बंधुओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए बीके बहन शैली ने कहा हमें इस प्रकार का करम करना चाहिए कि प्रभु भी हम पर कर गर्व कर सके। हमें हर पल प्रभु का सिमरन करना चाहिए एवं अपना प्रत्येक कर्म प्रभु को समर्पित करना चाहिए। मुख्य अतिथि कंवरपाल गुर्जर ने कहा प्रजापिता ब्राह्मण कुमारीज ईश्वरी विश्वविद्यालय समाज मे शांति स्थापित करने का कार्य कर रहा है। उनके द्वारा चलाए गए विभिन्न सामाजिक प्रकल्प समाज हित में है। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष नवीन भसीन ने कहा ब्रह्मा कुमारीज आश्रम के माध्यम से समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। मंगतराम सैनी ने कहा ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय शांति का संदेश दे रहा है। नरेश बख्शी ने कहा ब्रह्मा कुमारीज का संदेश मानव विकास में सहायक है। बीके बहन हेमा द्वारा संस्था का परिचय कराया गया। रायपुर रानी से पधारी बहन किरण द्वारा मेडिटेशन कराया गया। मंच संचालन सतपाल शर्मा द्वारा किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए धर्मपाल सैनी, सचदेव चुघ, पंकज चुघ,सुधीर भल्ला, संजय राठी, गुलशन घई, हंसराज डांग, देवी चंद सैनी, ओम प्रकाश, सुरेंद्र आर्य, उमा अग्रवाल, कोच नायब सैनी, कोच केतन, खिलाड़ी केविन व अदिति, युवा सागर व संयम, गौ सेवक शुभम गौरी, गौ सेवक नरेश चुघ, केशव, गर्व, प्रिन्स,जयचंद पपा, दविंदर राणा, सचिन, गगन सहित अनेकों समाज सेवी व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। उपहार भवन की संचालिका बीके सुलोचना ने सभी अतिथियों व आए हुए बहन-भाइयों का आभार व्यक्त किया।

नारायणगढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय की नारायणगढ़ शाखा में बच्चों के लिए तीन दिवसीय "संस्कारों में ...
31/05/2026

नारायणगढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नारायणगढ़ शाखा में बच्चों के लिए तीन दिवसीय "संस्कारों में सदभावना" नामक समर कैंप का आयोजन किया गया । मंच संचालन बी के अंजली बहन ने किया । सेवा केंद्र इंचार्ज ब्रह्माकुमारी हरदीप बहन ने बच्चों में "संस्कारों में सद्भावना" विषय पर तीनों दिन विशेष क्लास कराई और अन्य वक्ता के सहयोग से बच्चों को नैतिक शिक्षा की प्रेरणा दी गई जिसमें उनका विशेष फोकस इस बात पर रहा कि हमें अपने माता-पिता अपने गुरुजनों अपने दादा-दादी का कहना मानना चाहिए उनके घर के कार्यों में सहायता करनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा दुआएं इकट्ठी करनी चाहिए एक दूसरे की मदद करके ताकि हम समाज में में एक अच्छे नागरिक बन सकें, अपने मम्मी पापा और गुरुजनों का नाम रोशन करें । केम्प में बच्चों को मोबाइल का प्रयोग सिर्फ शिक्षा के लिए करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, और नैतिक मूल्यों की के लिए विशेष क्लास कराई कि हम सभी एक परमपिता परमात्मा के बच्चे हैं जो सभी गुण सर्व शक्तियों का सागर है और अगर हम ही आपस में लड़ाई झगड़ा करेंगे ईर्ष्या द्वेष से जीवन व्यतीत करेंगे छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाएंगे तो उस परमपिता परमात्मा को हमें ऐसी हालत में देखकर अच्छा नहीं लगता है उन्होंने बच्चों के स्तर परआकर उनसे बातचीत की ताकि बच्चों की गलत आदतों को परिवर्तन किया जा सके जिससे संबंधित उन्होंने बच्चों से प्रश्न उत्तर भी किया और बच्चों ने बहुत अच्छे तरीके से अपने अनुभव भी साझा किया।
भ्राता संजय धीमान ने बच्चों को मनोरंजक तरीके से एक्सरसाइज कराई और शरीर को ठीक रखने के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित किया।
बहन सविता अग्रवाल ने दूसरे दिन बच्चों को योगा के माध्यम से स्वस्थ रहने के टिप्स बताएं तथा योग करवाया। तायल हॉस्पिटल से पधारि डॉक्टर गिन्नी गुप्ता ने बच्चों को सदा खुश रहने सुबह जल्दी उठने के लिए प्रेरित किया।
भूषण हॉस्पिटल से पधारे डॉ अनिरुद्ध भूषण सैनी जी ने बच्चों को दिनचर्या के लिए बहुत अच्छे टिप्स अपने अनुभव से जोड़ते हुए बताएं उन्होंने बताया कि हमें पूरे दिन के लिए एक प्लानिंग करनी चाहिए कि आज हमें कौन-कौन सा कार्य करना है और रात को हमें अपनी असेसमेंट करनी चाहिए कि हमने जो लक्ष्य रखा था उसे किया या नहीं तभी हम जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं विज्ञान अध्यापक विनोद सैनी जी ने
बच्चों को निरंतर प्रयास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बी के तरुण, बी के आंचल ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां करवाई बी के प्रीति बहन ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में तनु बहन, आशु बहन, गुलशनभाई, संदीप, प्रवीण, विजय भूषण, व बरखा राम भाई का विशेष योगदान रहा ।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लाइट हॉउस रायपुररानी में तीन दिवसीय समर कैंप का प्रथम दिन का कार्यक्रमसफल...
31/05/2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लाइट हॉउस रायपुररानी में तीन दिवसीय समर कैंप का प्रथम दिन का कार्यक्रमसफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें योगा, ध्यान, गेम, म्यूजिकल एक्सरसाइज कराया गया नैतिक शिक्षा पर बल दिया गया जिससे बच्चों में सुंदर संस्कारों का सृजन हो।

31/05/2026
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा नारायणगढ़, दिवंगत आत्मा सुदेश कुमारी जिंदल जी के अस्मिक निधन पर गहरी ...
29/05/2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा नारायणगढ़, दिवंगत आत्मा सुदेश कुमारी जिंदल जी के अस्मिक निधन पर गहरी संवेदनायें प्रकट करता है। परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे । समस्त ब्राह्मण परिवार दुःख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ है । ओम शान्ति ओम शान्ति ओम शान्ति .

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नारायणगढ़ शाखा में "संस्कारों में सद्भावना "नामक विषय पर 10 वर्ष से 18 ...
27/05/2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की नारायणगढ़ शाखा में "संस्कारों में सद्भावना "नामक विषय पर 10 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है यह कैंप 29 मई 2026 से 31मई 2026 तक तीन दिन के लिये आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 तक रहेगा और इस कैंप के अंतर्गत बच्चों में संस्कारों में सद्भावना किस प्रकार से हो इस विषय पर विस्तार पूर्वक समझाया जाएगा इसके अतिरिक्त आज्ञाकारिता ,सच्चाई-सफाई ,तथा पढ़ाई में एकाग्रता नामक विषय लिए जाएंगे और यह सभी विषय मनोरंजक एक्टिविटीज के माध्यम से बच्चों को सिखाए जाएंगे और साथ-साथ बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगा क्लास और मेडिटेशन भी कराया जाएगा।नारायणगढ़ आसपास के क्षेत्र के जो भी माता-पिता अभिभावक अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में भेजना चाहते हैं तो उनसे निवेदन है कि वह खुद भी बच्चों के साथ आए क्योंकि माता-पिता के लिए भी एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जो 11 बजे से 12:00 तक 1 घंटे का प्रतिदिन रहेगा जिसमें माता-पिता को भी तनाव मुक्त व खुशनुमा जीवन के तरीके सिखाए जाएंगे

नारायणगढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव शक्ति भवन नारायणगढ़ में 10 से 18 साल के बच्चों के लिए "संस...
23/05/2026

नारायणगढ़ : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शिव शक्ति भवन नारायणगढ़ में 10 से 18 साल के बच्चों के लिए "संस्कारों से सदभावना " विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जोकि निशुल्क रहेगा । आप भी अपने बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए निर्धारित समय व तिथि को नारायणगढ़ सेवा केंद्र में भेजें।

21/05/2026

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को मिला कांग्रेस का समर्थन, ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान पहुंचे धरना स्थल

नारायणगढ़ 21 मई
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा द्वारा अपनी मांगों को लेकर की जा रही राज्यव्यापी हड़ताल को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। वीरवार को कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नारायणगढ़ में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया। इस दौरान ब्लॉक समिति चेयरमैन नीरज कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

धरना स्थल पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया और अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार और पंचायत विभाग पर लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष दुष्यंत चौहान ने कहा कि हरियाणा सरकार और पंचायत विभाग लगातार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों की सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारी वर्षों से बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका हक और सम्मान नहीं मिल पा रहा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार सरकार और विभाग के सामने अपनी मांगें रखीं, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। दुष्यंत चौहान ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि 24 अगस्त 2025 से लेकर अब तक कई बार सरकार और विभाग को ज्ञापन और मांग पत्र भेजे गए, लेकिन किसी भी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि 11 जून 2025 को सरकार द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए 2100 रुपये वेतन वृद्धि की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिद में हुए भाजपा सम्मेलन में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक वह वादा भी पूरा नहीं किया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कर्मचारियों के प्रति गंभीर नहीं है।

दुष्यंत चौहान ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि ये कर्मचारी काम बंद कर दें तो गांवों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। इसके बावजूद सरकार उनकी मेहनत और अधिकारों की लगातार अनदेखी कर रही है।

उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मांग की कि प्रदेश के 11 हजार ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को तुरंत पक्का किया जाए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में खाली पड़े करीब 4000 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि कर्मचारियों पर बढ़ता कार्यभार कम हो सके और गांवों में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।

दुष्यंत चौहान ने कहा कि कर्मचारियों ने 24 अगस्त 2025, 31 अक्टूबर 2025, 27 नवंबर 2025, 27 दिसंबर 2025 और 10 मार्च 2026 को भी लगातार सरकार और विभाग को मांग पत्र भेजे, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार की बेरुखी के कारण कर्मचारियों को मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के आंदोलन को और मजबूती से समर्थन देगी और जरूरत पड़ने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

दुष्यंत चौहान ने कहा कि वह ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को सांसद वरुण चौधरी तथा अंबाला के विधायक निर्मल सिंह तक भी पहुंचाएंगे और उन्हें भी इस मुहिम से जोड़ने का काम करेंगे ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा मजदूर, कर्मचारी और गरीब वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी।

इस मौके पर संगठन महासचिव दीपक राणा, नरेंद्र शर्मा पार्षद, पारस, ब्लॉक सचिव नरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, जिला प्रधान निर्मल सिंह, गोल्डी कुमार सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी, यूनियन पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। धरना स्थल पर कर्मचारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Address

Naraingarh

Telephone

+917988460093

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dhiman News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Dhiman News:

Share