News 9 Times

News 9 Times News 9 Times

अपने शहर और गाँव की तमाम छोटी बड़ी ख़बरो के लिए देखते रहे ( NEWS 9 TIMES) यह चैनल आप का है। चैनल को लाइक, शेयर और SUBSCRIBE जरूर करें।
दोस्तो आप के आस - पास हो रहे अत्याचार या सरकारी तंत्र की लापरवाही या घूसखोरी से है आप परेशान ?? शासन - प्रशासन की अनदेखी से है आप परेशान ?? तो हमे बताए आप की समस्या हम बनेंगे आप की अवाज़।
सम्पूर्ण भारत मे रिपोटर्स, ब्यूरो की आवश्यकता है।

All india updated news you see on our channel . So please like share and subscribe
Stay home stay safe
For join our channel
For joining of reporter and for advertising your ads on our channel . So you can contact on this no.
8581853671
7979841991

*✍ बिहार के सभी जिला में राष्ट्रवादी पत्रकारों की जरूरत हैं न्यूज़ 9 के वाटसप पर रिज्यूम भेजे*
👇👇👇👇👇
7979841991

Bagaha : व्यक्तित्व निर्माण के लिए अनुशासन और साकारात्मक सोच जरूरी - पंडित भरत उपाध्याय न्यूज़ 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण ब...
25/02/2026

Bagaha : व्यक्तित्व निर्माण के लिए अनुशासन और साकारात्मक सोच जरूरी - पंडित भरत उपाध्याय

न्यूज़ 9 टाईम्स पश्चिमी चंपारण बगहा से नवल ठाकुर की ब्यूरों रिपोर्ट:-

पश्चिमी चंपारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार स्थित मधुबनी प्रखंड में स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने मंगलवार को विभिन्न संस्थाओं में व्यक्तित्व विकास की चर्चा की। कहा कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए आत्म अनुशासन, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर आत्म मूल्यांकन अत्यावश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपने भीतर छिपे क्षमताओं को पहचाना और आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करें। अच्छा व्यक्तित्व केवल बाहरी दिखावे से नहीं, बल्कि विचारों की शुद्धता, आचरण की सादगी और व्यवहार की विनम्रता से निर्मित होता है। नियमित अध्ययन, संवाद कौशल और नैतिक मूल्यों का पालन व्यक्तित्व को प्रभावशाली बनाता है। आज के युग में व्यक्तित्व विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अनिवार्य अंग है। छात्रों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ जीवन कौशल विकसित करने की दिशा में प्रयासरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर एसबीआई मधुबनी की शाखा प्रबंधक किरण कुमारी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, संतोष सिंह राठौर, नीरज शांडिल्य,राजेश रमण कुमार सिंह, विपिन गुप्ता, गोरख यादव, दिनेश कुमार गुप्ता सहित सैकड़ों छात्र -छात्राएं, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

पुलिस सप्ताह दिवस पर पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन पत्रकार की टीम में प्रशासन की टीम को हर...
25/02/2026

पुलिस सप्ताह दिवस पर पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों के बीच क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

पत्रकार की टीम में प्रशासन की टीम को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

न्यूज़ 9 टाइम्स बगहा अनुमंडल के गंडक पार से मनोज यादव की रिपोर्ट :

बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना पुलिस के सौजन्य से मंगलवार को पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पत्रकार संघ की टीम ने पुलिस प्रशासन की टीम को 36 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। क्रिकेट मैच धनहा थाना क्षेत्र के पकड़ीहवा स्थित सुभाष चंद्रबोस स्टेडियम में खेला गया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मधुबनी बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ नंदलाल राम, पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी, थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह , जिप सदस्य जितेंद्र गुप्ता, बीस सूत्रीय अध्यक्ष दूधनाथ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। पुलिस प्रशासन टीम के कप्तान धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह एवं पत्रकार टीम के कप्तान सरफुद्दीन अंसारी के बीच टॉस हुआ। पत्रकार टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पत्रकार टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट पर 115 रन का स्कोर बनाया।पत्रकार टीम के तरफ से रौशन तिवारी ने मात्र 18 बॉल में सर्वाधिक 52 रन बनाए। जिसमें 6 छका और तीन चौका लगाए। जवाब में उतरी पुलिस प्रशासन की टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 81 रन ही बना सकी। इस तरह से पत्रकार टीम ने 36 रन से मैच को जीत लिया। पुलिस प्रशासन टीम के तरफ से धनहा थाना के एस आई विकास सिंह ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। जिन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंत में विजेता और उप विजेता टीम को बीडीओ कुंदन कुमार ने मेडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान किया। कमेंट्री की जिम्मेवारी पत्रकार अजय सिंह चंदेल एवं सरपंच प्रतिनिधि छोटेलाल कुशवाहा उर्फ कारण कुशवाहा ने संभाली। वही एम्पायर की भूमिका धनु दुबे एवं विकास चौहान ने निभाई। जिप सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र गुप्ता स्कोरर रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान उपस्थित दर्शक एवं दोनों टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पुलिस निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक रिलेशन को सुदृढ़ करने तथा आपसी विश्वास एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता मैच उत्साह पूर्वक खेला गया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे नशीले पदार्थों, शराब एवं अपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस प्रशासन को सदैव सहयोग प्रदान करें। उन्होंने सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा सतत प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कहा कि सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। नारी समाज की उत्थान एवं सशक्तिकरण के बीना देश की विकास संभव नहीं है। ऐसे में समाज के सभी बुद्धि जीवियों को आगे आने के लिए प्रेरित किया।

Address

Shanti Nagar, Sugar Factory Road
Narkatiaganj
845455

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News 9 Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News 9 Times:

Shortcuts

Share