Shubham Gupta

Shubham Gupta सरल होना साधारण होना नहीं हे....!!

07/09/2026

बजरंगबली की जय....

उज्जैन में हनुमान जी महाराज का दिव्य चमत्कार जेसीबी और क्रेन मशीन भी मूर्ति को हटा नहीं पाई।

जय जय श्री राम.. 🙏

04/09/2026

जय बाबा नीम करोली.... 🙏

वीरेंद्र सहवाग ने नीब करोली बाबा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और विश्वास शेयर किया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि कैसे नीम करौरी बाबा की कृपा उनके जीवन में आई और महाराज जी की लीलाओं ने उन्हें किस तरह प्रभावित किया।

04/09/2026

प्रतिभा को परिस्थितियाँ नहीं, उसका हुनर पहचान दिलाता है।

जन्म से दृष्टिबाधित होने के बावजूद अपनी आवाज़, संगीत और अद्भुत प्रतिभा के दम पर बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और भक्ति संगीत को देश-दुनिया तक पहुँचाने वाले सागर निवासी प्रसिद्ध लोक एवं भजन गायक श्री सुनील लोधी जी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं।

कभी परिवार के भरण-पोषण के लिए ट्रेनों में गीत गाए, कभी पारंपरिक तमूरा के साथ बुंदेली लोकगीतों और भजनों की स्वर-साधना की और आज उनकी वही साधना देशभर में अपनी अमिट पहचान बना रही है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए भजनों ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई और उनकी मधुर आवाज़ आज देश-दुनिया में अपनी छाप छोड़ रही है।

आज मुख्यमंत्री निवास पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी के समक्ष श्री सुनील लोधी जी ने अपनी अद्भुत गायन प्रतिभा के माध्यम से भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

यह केवल एक कलाकार की प्रस्तुति नहीं, बल्कि संघर्ष, साधना, आत्मविश्वास और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की जीवंत पहचान है।

सुनील जी की स्वर-साधना को नमन।
बुंदेलखंड की इस अनमोल लोक प्रतिभा को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏


02/09/2026

विपत्ति का सहारा ही भगवान हैं,
विपत्ति में भगवान को ही कैसे छोड़ दें...

अद्भुत आस्था, प्रभु के प्रति अप्रतिम समर्पण 🙏🏻🚩

02/09/2026

‘हनुमान अंश’ को लेकर शोभिनव सत्‍या जी ने बड़ा अपडेट दिया है। बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी फिल्म के शो अलग-अलग शहरों में चल रहे हैं। शोभिनव ने जयपुर में फिल्म के शो और लोकेशन की जानकारी भी साझा की, ताकि आसपास के दर्शक थिएटर पहुंचकर फिल्म देख सकें।

जय बाबा नीम करोली... 🙏कुछ कलाकार चुनें नहीं जाते है बल्कि तय होते है। बेशक फ़िल्म मेकर्स किसी को चुनने की कोशिश कर लें। ...
31/08/2026

जय बाबा नीम करोली... 🙏

कुछ कलाकार चुनें नहीं जाते है बल्कि तय होते है। बेशक फ़िल्म मेकर्स किसी को चुनने की कोशिश कर लें।

फ़िल्म मेकर विशाल चतुर्वेदी ने हनुमान अंश के मुख्य किरदार के लिए अन्य कलाकार फाइनल कर लिया था किंतु हनुमान जी ने अपना अंश, अपने भक्त शोभिनव सत्या को आशीर्वाद दे रखा था कि तुम मेरे परम भक्त लक्ष्मी दास के जीवन को जीवंत करोगे। फिर क्या शोभिनव सत्या हनुमान अंश में नीब करौरी बाबा के लिए फाइनल हुए।

शोभिनव ने अपने पहले ही अभिनय क्रेडिट में इतना सहज और सरल अभिनय जीवंत किया है, अद्भुत है। चेहरे पर सौम्य भाव मोह ले जाते है।

हनुमान अंश, बहुत श्रद्धा भाव से बनाई है, इसलिए सीधे कनेक्ट करती है। और साधारण स्टोरी टेलिंग का अनुभव कतई असाधारण है। आँखें बस में नहीं रहती है और भीगती रही। क्योंकि राम नाम में लीन हो जाती है। तो वही, शिव दर्शन रौंगटे खड़े कर जाते है। खैर।

तकनीकी पक्ष में बजट की कमी निश्चित रूप से कई जगह हाईलाइट होती है, लेकिन फ़िल्म का स्क्रीनप्ले इतना ग्रिपिंग और एंगेजिंग है कि ध्यान इन कमियों पर जाने ही नहीं देता। सीमित संसाधनों के बावजूद कहानी जिस गति और प्रभाव के साथ आगे बढ़ती है, वह दर्शक को लगातार बाँधे रखती है।

फ़िल्म का बीजीएम शानदार और बेहद प्रभावशाली है। यह केवल दृश्यों को बैकग्राउंड सपोर्ट नहीं देता, बल्कि भावनात्मक और आध्यात्मिक प्रभाव को कई गुना बढ़ा देता है। फोक गीत अहा….शानदार…जानदार है।

विशाल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि फ़िल्म के क्रिएटिव पक्ष को बहुत अच्छे से संभाला है। खास बात यह है कि निर्देशन और प्रस्तुति में मुख्य किरदार को ओवरशैडो किए बिना उसके आसपास की दुनिया और घटनाओं को प्रभावी ढंग से स्थापित किया गया है। फ़िल्म का फोकस अपने मेन किरदार पर बना रहता है और यही इसकी नैरेटिव स्ट्रेंथ है।

अभी तो कथा शेष है, क्योंकि कथा विशेष है।


31/08/2026

जय बाबा नीम करौली... 🙏


Address

Narsinghgarh

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shubham Gupta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share