The Jankari Digital

  • Home
  • The Jankari Digital
Call Contact the business

The Jankari Digital Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Jankari Digital, Digital creator, Sinhmar mohalla, Near punjabi chowk, .

किसी भी इंग्लिश🗞 या🗞 हिन्दी अखबार में 📄नाम परिवर्तन, 📄बेदखली, नोटिस, 🎉बधाई संदेश अन्य विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें 8️⃣8️⃣1️⃣0️⃣5️⃣2️⃣1️⃣1️⃣5️⃣2️⃣
▪️💸Paid🫰प्रमोशन, पर ❤️ 👈 से https://youtube.com/?si=fvrAEQRWq7JYTwku

नरवाना में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सम्मेलन में कांग्रेस क...
20/09/2026

नरवाना में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सिरसा सांसद कुमारी शैलजा, वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

20/09/2026

पार्षद सतीश गोयल की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी ने वार्ड की चार सड़कों को दी मंजूरी। 50 लाख रुपये तक के विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश, कार्यों को आगे बढ़ाने का दिया भरोसा। #राजनीतिसमाचार

पार्षद सतीश गोयल की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी का ऐलान, चार सड़कों को मंजूरीनरवाना (अनिल कुमार) एक कार्यक्रम के दौरान वार...
20/09/2026

पार्षद सतीश गोयल की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी का ऐलान, चार सड़कों को मंजूरी

नरवाना (अनिल कुमार) एक कार्यक्रम के दौरान वार्ड में विकास कार्य कम होने का मुद्दा उठाए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने संबंधित वार्ड के विकास कार्यों को लेकर ऐलान किया। पार्षद सतीश गोयल ने मंच से कहा था कि उनके वार्ड में अपेक्षा के अनुरूप विकास कार्य नहीं हुए हैं।

पार्षद की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने वार्ड की चार सड़कों को मंजूरी देने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा 50 लाख रुपये तक के अन्य विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार कर उन्हें उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि उन कार्यों को भी आगे बढ़ाया जा सके।

मंत्री के इस ऐलान के बाद वार्ड में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी विकास कार्यों को लेकर चर्चा रही। अब संबंधित विभाग की ओर से सड़कों और अन्य प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए जाने के बाद आगामी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। #राजनीतिसमाचार

20/09/2026

वार्ड नंबर 12 के निर्विरोध पार्षद 30 गोयल ने थामा भाजपा का दामन
कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में भाजपा में शामिल, #राजनीतिसमाचार

20/09/2026

पुलिस की गाड़ी देखकर झाड़ियों में फेंका थैला, 700 ग्राम अफीम बरामद

20/09/2026

पिपलथा में बाइक सवार से 600 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

वार्ड नंबर 12 के निर्विरोध पार्षद सतीश गोयल ने थामा भाजपा का दामननरवाना (अनिल कुमार) नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से निर्व...
20/09/2026

वार्ड नंबर 12 के निर्विरोध पार्षद सतीश गोयल ने थामा भाजपा का दामन

नरवाना (अनिल कुमार) नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से निर्विरोध चुने गए पार्षद सतीश गोयल ने रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं नरवाना विधायक कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। सतीश गोयल के भाजपा में शामिल होने से क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और इसे उनकी पूर्व पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के दौरान सतीश गोयल ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। वहीं मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने उनका भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

सतीश गोयल के भाजपा में शामिल होने से वार्ड नंबर 12 सहित आसपास के राजनीतिक समीकरणों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। उनके समर्थकों ने भाजपा में शामिल होने पर खुशी जताई और पार्टी के पक्ष में नारे लगाए।

राजनीतिक गलियारों में सतीश गोयल के इस कदम को उनकी पूर्व पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

पिपलथा में बाइक सवार से 600 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तारनरवाना (अनिल कुमार) सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करी के खिला...
20/09/2026

पिपलथा में बाइक सवार से 600 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नरवाना (अनिल कुमार)

सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपलथा गांव के पास एक बाइक सवार को 600 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जरनैल सिंह उर्फ जैला निवासी पिपलथा के रूप में हुई है।

सीआईए टीम स.उप.नि. रणधीर सिंह के नेतृत्व में गढ़ी-पिपलथा रोड पर नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान पिपलथा की तरफ से एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखाई दी।

पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने वापस मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाइक फिसल गई। पुलिस ने उसे मौके पर काबू कर लिया।
बाइक की तलाशी लेने पर उसके बाइजर में छिपाकर रखी 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गढ़ी में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की गाड़ी देखकर झाड़ियों में फेंका थैला, 700 ग्राम अफीम सहित बुजुर्ग गिरफ्तारनरवाना (अनिल कुमार) सीआईए स्टाफ नरवाना...
20/09/2026

पुलिस की गाड़ी देखकर झाड़ियों में फेंका थैला, 700 ग्राम अफीम सहित बुजुर्ग गिरफ्तार

नरवाना (अनिल कुमार) सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने पिपलथा गांव के पास कार्रवाई करते हुए 700 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र जोगिंद्र निवासी पिपलथा के रूप में हुई है। सीआईए टीम उपनिरीक्षक रोशन लाल के नेतृत्व में गढ़ी-रसीदां रोड पर शमशान घाट के नजदीक मौजूद थी। इसी दौरान पिपलथा की तरफ से एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में थैला लेकर आता दिखाई दिया।

सामने पुलिस की गाड़ी देखकर वह अचानक वापस मुड़ गया और हाथ में पकड़ा थैला सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।

पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। उसके द्वारा फेंके गए थैले की तलाशी लेने पर 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना गढ़ी में मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

गढ़ी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का किया खुलासा।नरवाना (अनिल कुमार) चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ट्र...
20/09/2026

गढ़ी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात का किया खुलासा।

नरवाना (अनिल कुमार)

चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निवासी उझाना के रूप में हुई। दूसरे आरोपी की पहचान हरप्रीत उर्फ हैप्पी निवासी गढ़ी के तौर पर हुई।

शिकायतकर्ता बलविन्द्र सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की शिकायत दी थी। 18 सितंबर की रात प्लॉट के सामने से चोरी हुआ था ट्रैक्टर-ट्रॉली। पुलिस ने तकनीकी जांच और सूत्रों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में हरप्रीत उर्फ हैप्पी का नाम सामने आने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा स्वराज 735 ट्रैक्टर और ट्रॉली बरामद। दोनों आरोपियों को 20 सितंबर को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू।

Address

Sinhmar Mohalla, Near Punjabi Chowk

126116

Telephone

+918810521152

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Jankari Digital posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to The Jankari Digital:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed media company?

Share