Nathdwara Blog

Nathdwara Blog Media/News/Promotion Agency

24/05/2026

गर्मी को कहो Bye Bye with Madhavi Milk & More ❄️💛
जहाँ हर sip में मिले freshness, स्वाद और देसी प्यार 😋
Try Our Special:
🥭 Mango Special Lassi
✨ Kesar Lassi
🥛 Makhan Lassi
🍨 3 Flavours Shrikhand
1. Mango
2. ⁠kesar
3. ⁠special shrikhand 🥤

More Update:

📞096499 18279

📍Govind Chowk, Nathdwara

👉🏻Free home delivery in nathdwara

Nathdwara Blog

श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु राजभोग में विराजे नन्द महोत्सव के मनोरथ में पलना में.... आरती दर्शन में श्री मदन मोहन ल...
24/05/2026

श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु राजभोग में विराजे नन्द महोत्सव के मनोरथ में पलना में....

आरती दर्शन में श्री मदन मोहन लाल प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु विराजे फूलों की सांझी के भव्य मनोरथ में.....

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली,श्री नाथद्वारा में पूज्य पाद गो.ती.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से इन दिनों अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के उपलक्ष्य में विभिन्न अलौकिक मनोरथ के आनंद का रस बरस रहा है। इसी क्रम में मंदिर में अत्यंत दिव्य एवं भव्य मनोरथ सिद्ध किए जा रहे हैं, जिसके दर्शन लाभ पाकर देश-विदेश से आए हजारों वैष्णव भाव-विभोर हो रहे हैं।आज अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष नवमी 24/05/2026, रविवार,को श्रीमान् तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा से राजभोग दर्शन में नन्द महोत्सव का भव्य मनोरथ सिद्ध किया गया। जिसमें लाडले लाल प्रभु एवं श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल को नंद महोत्सव के मनोरथ के भाव से श्री लाड़ले लाल को पलने में विराजित कर एवं श्री मदन मोहनलाल प्रभु को श्रीजी सम्मुख पलने में विराजित कर नंद महोत्सव के भाव मनोरथ में झुलाया गया। इस अवसर पर प्रभु को विशेष भोग सामग्री अरोगाई गई।
ग्रीष्म ऋतु की तपन से प्रभु को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से भोग -आरती दर्शन में श्री मदन मोहनलाल प्रभु को मणि कोठे में फूलों की अद्भुत सांझी जी के मध्य विराजित कर एवं श्री लाडले लाल प्रभु को पुराने बगीचे में फूलों की अद्भुत छटा की सांझी के मध्य विराजित कर भव्य मनोरथ किया गया व समूचे गर्भगृह को शीतल भावों से सजाया गया। आज प्रभु को अत्यंत शीतल और कलात्मक केसरी (मलमल) का पिछौड़ा वस्त्र धराया गया तथा श्रीमस्तक पे दिव्य केसरी कूल्हे व तीन मोर चंद्रिका सुशोभित की गई। सब मोती व वनमाला का श्रृंगार श्री प्रभु को अंगीकार कराया गया।प्रभु के ठीक पीछे नंद महोत्सव के भाव की चितराम की पिछवाई सजाई गई, जो गर्भगृह की दिव्यता को अद्भुत रूप प्रदान कर रही थी।
आभरण सेवा के अंतर्गत प्रभु को उष्णकाल के सब मोती के हल्के श्रृंगार धराए गए।
इस विशेष उत्सव और अलौकिक झांकियों के दर्शन कर संपूर्ण मंदिर परिसर 'श्रीजी बावा' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
Shrinathji Temple, Nathdwara Office of Goswami Vishal Nathdwara Lord SHRINATHJI - SHREENATHJI - SRINATHJI Nathdwara Blog

**श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु राजभोग में विराजे अंगूर की मंडली के मनोरथ में.....** आरती दर्शन में श्री मदन मोहन लाल...
23/05/2026

**श्रीजी प्रभु एवं लाडले लाल प्रभु राजभोग में विराजे अंगूर की मंडली के मनोरथ में.....
** आरती दर्शन में श्री मदन मोहन लाल प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु विराजे कुंज में.....
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली,श्री नाथद्वारा में पूज्य पाद गो.ती.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से इन दिनों अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) के उपलक्ष्य में विभिन्न अलौकिक मनोरथ के आनंद का रस बरस रहा है। इसी क्रम में मंदिर में अत्यंत दिव्य एवं भव्य मनोरथ सिद्ध किए जा रहे हैं, जिसके दर्शन लाभ पाकर देश-विदेश से आए हजारों वैष्णव भाव-विभोर हो रहे हैं।आज अंगूर की मंडली एवं कुंज लीला के अद्भुत दर्शन
अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष अष्टमी 23/05/2026, शनिवार,को श्रीमान् तिलकायत महाराजश्री की आज्ञा से अंगूर की मंडली एवं कुंजन माँझ बिराजत मोहन'मनोरथ का भव्य मनोरथ सिद्ध किया गया। जिसमें लाडले लाल प्रभु को चबूतरे पर भव्य हरियाली की छठा के मध्य कुंज में बिरजाया गया और वही मणि कोठे में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि ठाकुर श्री मदन मोहनलाल को कुंज की भव्य छठा की मध्य विरजाया गया।
ग्रीष्म ऋतु की तपन से प्रभु को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से समूचे गर्भगृह को शीतल भावों से सजाया गया। आज प्रभु को अत्यंत शीतल और कलात्मक सुवापंखी आड़बंद (मलमल को)वस्त्र अंगीकार कराए गए तथा श्रीमस्तक पे दिव्य छज्जेदार पाग सुशोभित की गई। प्रभु के ठीक पीछे निकुंज के भाव की चितराम की पिछवाई सजाई गई, जो गर्भगृह की दिव्यता को अद्भुत रूप प्रदान कर रही थी।
आभरण सेवा के अंतर्गत प्रभु को उष्णकाल के सब मोती के हल्के श्रृंगार धराए गए, जिसमें श्रीकर्ण में एक जोड़ी कर्णफूल और श्रीमस्तक पे गोल बाँकी चन्द्रिका का अलौकिक दर्शन था। प्रभु के श्रीहस्त में वेणु वेत्र झीने लहरिया के एवं गोटी हकीक कीधराई गई । अष्टयाम सेवा में राग की सेवा में कीर्तनके पदों में प्रभु को रिझाने के लिए आज अष्टयाम राग सेवा के तहत कीर्तनकारों द्वारा अत्यंत सुमधुर और पुष्टिमार्गीय शास्त्रीय पदों का गान किया गया, जिसके मुख्य पद
मंगला: दोऊ कुल खंभ तरंग सीढ़ी
शृंगार:अति मंजुल जल प्रवाह
राजभोग:जमुना तट नव निकुंज
आरती: अमृत निचोय कीयो एक
शयन:सुन्दर जमुना तीर री मन
मान: हरि बोलत चल गोकुल नारी
पोढवे:झीनो पट दे ओट पोढ़े
इस विशेष उत्सव और अलौकिक झांकियों के दर्शन कर संपूर्ण मंदिर परिसर 'श्रीजी बावा' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

22/05/2026
19/05/2026

⛽ 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आमजन की जेब पर बढ़ा बोझ

नाथद्वारा: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 दिनों के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद वाहन चालकों और आम जनता की चिंता बढ़ गई है।

📌 नाथद्वारा में नए रेट:
▫️ पेट्रोल – ₹109.73 प्रति लीटर
▫️ डीजल – ₹94.89 प्रति लीटर

नई कीमतों के लागू होने से रोजमर्रा के खर्चों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। परिवहन लागत बढ़ने से फल-सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। आमजन ने सरकार से राहत देने की मांग की है।

#महंगाई FuelPriceHike BreakingNews

एडीजी विशाल बंसल ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया श्रीजी का आशीर्वाद ।  पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीना...
19/05/2026

एडीजी विशाल बंसल ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, लिया श्रीजी का आशीर्वाद ।

पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में मंगलवार को राजस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसओजी विशाल बंसल पहुँचे ।
राजसमंद जिले के दौरे पर पहुँचे एडीजी विशाल बंसल ने सुबह 9 बजे श्रीनाथजी मंदिर पहुँच कर प्रभु श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परम्परा अनुसार उपरना ओढ़ाकर व श्रीजी का प्रशाद भेंट कर उनका समाधान किया ।

इस दौरान राजसमंद एसपी हेमंत कलाल, नाथद्वारा उपनिरीक्षक शिप्रा राजावत, मंदिर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य सहित पुलिस महकमे के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
Shrinathji Temple, Nathdwara

श्रीनाथजी की हवेली में अधिकमास के अवसर पर वेद पाठ और ब्राह्मण भोजन का शुभारंभ । ​नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय...
17/05/2026

श्रीनाथजी की हवेली में अधिकमास के अवसर पर वेद पाठ और ब्राह्मण भोजन का शुभारंभ ।

​नाथद्वारा। पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में पवित्र पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के पावन अवसर पर मास पर्यंत चलने वाले वेद पाठ और ब्राह्मण भोजन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस अधिकमास में प्रभु की भक्ति और शास्त्रों के पाठ का विशेष महत्व होता है, जिसके तहत मंदिर मंडल द्वारा यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

​मोती महल की छत पर गूंजे वेद मंत्र :
​रविवार को मोती महल की लाल छत पर पंड्याजी के सानिध्य में 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सस्वर पाठ किया गया। इस दौरान ब्राह्मणों ने सर्वोत्तम स्तोत्र और श्रीमद्भगवद्गीता के 10वें अध्याय (दशम स्कंध) का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। पाठ संपन्न होने के पश्चात सभी ब्राह्मणों को मंदिर की ओर से आदरपूर्वक भोजन करवाया गया।

​मास पर्यंत चलेगी यह सेवा प्रणाली
​पंड्याजी डॉ. परेश नागर ने इस धार्मिक अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ​"श्रीमानों (तिलकायत महाराज श्री एवं विशाल बावा) की आज्ञा और निर्देशानुसार, अधिकमास के दौरान पूरे महीने यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। प्रतिदिन ग्वाल झांकी के दर्शनों के बाद 11 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा सर्वोत्तम स्तोत्र और श्रीमद्भगवद्गीता के दशम स्कंध का पाठ किया जाएगा। इसके उपरांत रोजाना सभी ब्राह्मणों को श्रीजी मंदिर में भोजन करवाया जाएगा।"

​वेद पाठ के शुभारंभ के इस मांगलिक अवसर पर कृष्ण भंडार अधिकारी ​सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत महाराजश्री के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत महाराज सचिव
​लीलाधर पुरोहित, समाधानी ​उमंग मेहता, ​दिनेश मेहता सहित मंदिर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और सेवादार उपस्थित रहे।

Office of Goswami Vishal Nathdwara
Shrinathji Temple, Nathdwara

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन । केंद्रीय संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार...
16/05/2026

केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने श्रीनाथजी के किए दर्शन ।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे व प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए ।

प्रभु के दर्शनों के उपरांत मंदिर परंपरा अनुसार गजेंद्र सिंह शेखावत का समाधान मंदिर मंडल के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय द्वारा उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर किया गया।
इस दौरान मंदिर के तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह,
तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडय, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व सेवादार उपस्थित रहे ।

दर्शनों के बाद स्थानीय मोती महल में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया यहां कुछ देर रुक कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद आगे के लिए प्रस्थान कर गए ।

15/05/2026

⚡ कल सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद ⚡

सहायक अभियंता 132KV प्रसारण निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक 16/05/2026 को 132KV नाथद्वारा जीएसएस पर सीटी-पीटी बदलने का कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते नाथद्वारा जीएसएस से जुड़े नाथद्वारा शहर क्षेत्र, देलवाड़ा क्षेत्र एवं खमनोर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक बंद रहेगी।

Address

New Road
Nathdwara
313301

Telephone

+918619268360

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nathdwara Blog posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Nathdwara Blog:

Share

Category