16/05/2026
नवादा #नारदीगंज यज्ञा चार्य व कथा वाचिका हुई सम्मानित; अंदर बाजार में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह बड़ी देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को श्रद्धाभाव से हवन पूजा अर्चना व भंडारे का साथ महायज्ञ समापन के अवसर पर वाराणसी के यज्ञाचार्य समाधि बाबा और वृंदावन के कथावाचिका किशोरी कृष्ण नंदनी को आयोजक मंडल के सदस्यों ने पुष्प माला वअंग वस्त्र समेत अन्य सामाग्री को देकर सम्मानित किया। इसके अलावा नवनिर्मित देवी मंदिर का प्रतीक चिन्ह भी उन्हें भेंट की गई। कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विनय कुमार साव, काली पूजा समिति अध्यक्ष विनोद कुमार,राजीव रंजन (राजू) संदीप कुमार,कृष्णदेव चक्रवर्ती, संजय कुमार गुप्ता,विनोद कुमार, अरुण विश्वकर्मा, महेन्द्र शाह,अजय यादव,अखिलेश यादव,अमित साव,दीपू पांडेय ,विनोद कुमार,रंजीत विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।