4ever News

4ever News 4ever News is the Leading online News Portal of Himachal and Punjab . For News updates* log on www.
(1)

29/05/2026

देहरा ब्लाक की घियोरी पंचायत प्रधान पद पर सन्नी मन्हास रोमांचक मुकाबले में जीते....

27/05/2026

# # #बरवाड़ा वार्ड नंबर 3 ब्लॉक समिति सदस्य प्रत्याशी पुष्पिंदर सिंह की अपील....

25/05/2026

# # # पेंशन और बकाया भुगतान को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

सरकार पर भेदभाव का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

देहरा। हिमाचल प्रदेश परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक सोमवार को देहरा जोन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चमन पुण्डीर ने की। बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भाग लिया और सरकार की पेंशन नीति व लंबित भुगतानों को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 25 मई बीत जाने के बावजूद 70 वर्ष से कम आयु के कई पेंशनरों को अब तक पेंशन जारी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेंशनरों के साथ आयु के आधार पर भेदभाव कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि पेंशन देनी है तो सभी पेंशनरों को एक साथ दी जानी चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि मार्च माह में भी कई कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिली थी, जिससे बुजुर्ग पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अधिकतर सेवानिवृत्त कर्मचारी अपनी पेंशन के सहारे ही परिवार का पालन-पोषण करते हैं और भुगतान में देरी से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि वर्ष 2019 और 2020 में सेवानिवृत्त हुए कई कर्मचारियों को अब तक ग्रुप इंश्योरेंस व अन्य देय भुगतान नहीं मिले हैं। परिवहन विभाग के ड्राइवरों, कंडक्टरों और मैकेनिकल स्टाफ के कई मामलों में डेढ़ वर्ष बाद भी भुगतान लंबित होने की बात कही गई।
जिला अध्यक्ष बी-चमन लाल पुरी ने कहा कि कई बार निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार से मांग उठाने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल प्रेस के माध्यम से घोषणाएं कर रही है, जबकि धरातल पर कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 जून को चंबा में प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कांगड़ा सहित सभी सब-डिवीजनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
रिटायर्ड कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द लंबित पेंशन और बकाया राशि जारी नहीं की तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे शिमला जाकर धरना-प्रदर्शन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में कई पदाधिकारी और करीब 60 सदस्य उपस्थित रहे।

25/05/2026

# # #ब्लॉक समिति वार्ड नं 3 बरवाडा के प्रत्याशी पुष्पिंदर सिंह मतदाताओं से अपील करते हुए.....

पंचायती चुनाव 2026: कांगड़ा में 48 घंटे का ‘ड्राई डे’ लागूगुलशन धनोआ, देहरा कांगड़ा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 क...
23/05/2026

पंचायती चुनाव 2026: कांगड़ा में 48 घंटे का ‘ड्राई डे’ लागू

गुलशन धनोआ, देहरा कांगड़ा। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने मतदान क्षेत्र में शराब की बिक्री, वितरण और सेवन पर रोक लगा दी है। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पहले और मतगणना वाले दिन होटल, ढाबे, बार, रेस्टोरेंट व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
चुनावों के दौरान राजनीतिक माहौल को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने सार्वजनिक बैठकों, जनसभाओं, जुलूसों और चुनाव प्रचार गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाया है। मतदान से 48 घंटे पहले किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार, DJ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन आयोजन और लाउड प्रचार की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन का कहना है कि नियम तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। मतदान केंद्रों और उसके आसपास हथियार लेकर आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होने के साथ हथियार जब्त और लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि ड्यूटी पर तैनात पुलिस और अधिकृत अधिकारियों को इससे छूट दी गई है।
कांगड़ा जिला में पंचायती राज चुनाव 26, 28 और 30 मई 2026 को होंगे, जबकि मतगणना 31 मई को संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों में की जाएगी। चुनावों को लेकर प्रशासन की सख्ती के बाद अब पूरे जिले में आचार संहिता जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

23/05/2026

वार्ड नंबर 3 बरवाड़ा देहरा ब्लॉक से ब्लॉक समिति सदस्य के पद के लिए चुनाव लड़ रहे पुष्पेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के वादे: जिसमें गांवों में व्यायामशालाओं और नशामुक्ति केंद्रों का निर्माण, प्रत्येक गली में स्ट्रीट लाइट लगाना, प्रत्येक घर तक पक्की सड़कें बनाना और युवाओं के लिए खेल परिसर उपलब्ध कराना शामिल है।शिक्षा एवं सहायता: उम्मीदवार बच्चों को किताबें, वर्दी और मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ स्कूलों को शैक्षिक सहायता प्रदान करने का वादा करता है।रोजगार संबंधी पहल यह अभियान कपड़े और साबुन उत्पादन के लिए लघु उद्योग स्थापित करके रोजगार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। # # #चुनाव निशान रेडियो

परागपुर में sdm कार्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने जस्वाँ - प...
23/05/2026

परागपुर में sdm कार्यालय खोलने की मंजूरी को लेकर पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरिंदर मनकोटिया ने जस्वाँ - प्रागपुर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार जताया है....

कैबिनेट में धरोहर गांव प्रागपुर को SDM कार्यालय खोलने की मंजूरी मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिब मनोज शर्मा ने प्रदेश...
23/05/2026

कैबिनेट में धरोहर गांव प्रागपुर को SDM कार्यालय खोलने की मंजूरी मिलने पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिब मनोज शर्मा ने प्रदेश मुख्यमन्त्री सुखबिंदर सुखु,सरकार में एडवोकेट जनरल अनूप रत्न,हिमकोफेड चेयरमैन बिक्रम शर्मा डिक्की का आभार व्यक्त किया है,मनोज शर्मा ने पत्रकार वार्ता में वताया की प्रागपुर क्षेत्र के लिए इस से इतिहासिक पल ओर क्या हो सकता है जब प्रदेश की सरकार ने प्रागपुर व्यापर बर्ग जोकि अपनी रोजी रोटी के लिए चिंतित था उसके लिए एक आशा की किरण जगी है इस कार्यालय के प्रागपुर में खुलने ने प्रागपुर में आवाजाही बढ़ेगी और प्रागपुर व्यापार एक बार फिर चमकेगा,प्रागपुर गांव के लिए बही मनोज शर्मा ने प्रागपुर क्षेत्र के लोगो की एकजुटता का परिणाम इस उपलब्धि का असली राज करार दिया ,मनोज ने कहा अगर प्रागपुर के लोग इसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता पा प्रमाण देते रहे तो आने वाले समय मे प्रागपुर का पूरा क्षेत्र दिन दुगनी रात चौगनी तररकी करेगा,

20/05/2026

# # #देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने देहरा के सभी जीते हुए पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि देहरा के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी....

20/05/2026

# # #देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर का देहरा नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करते हुए.....

17/05/2026

नगर परिषद के जितने वाले उम्मीदवार

Address

HO:RBCA SOCIETY, B 210, SECTOR 10, PLOT NO. 3, DWARKA
New Delhi
110075

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when 4ever News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to 4ever News:

Share