DELHI News Channel

DELHI News Channel Natioanl News Channel

03/08/2024
19/07/2024

New entaro

15/08/2022
15/08/2022
नई दिल्ली नगरपालिका परिषदप्रेस विज्ञप्ति : 14.08.2022.~ तीन केंद्रीय मंत्रियों और उपराज्यपाल - दिल्ली ने नई दिल्ली में क...
14/08/2022

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद
प्रेस विज्ञप्ति : 14.08.2022.

~ तीन केंद्रीय मंत्रियों और उपराज्यपाल - दिल्ली ने नई दिल्ली में कनॉट प्लेस से इंडिया गेट तक एनडीएमसी स्कूल के 10000 छात्रों के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।

नई दिल्ली, 14 अगस्त, 2022.

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान मनाने के लिए कनॉट प्लेस, नई दिल्ली से युद्ध स्मारक - इंडिया गेट तक 10000 स्कूली छात्रों की 'प्रभात फेरी' का आयोजन किया।

इस तिरंगा प्रभात फेरी में भारत सरकार के माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री - श्री पीयूष गोयल, माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री - श्रीमती स्मृति ईरानी, माननीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री - श्रीमती मीनाक्षी लेखी , माननीय उपराज्यपाल, दिल्ली - श्री विनय कुमार सक्सेना, पालिका परिषद के अध्यक्ष - श्री अश्विनी कुमार, एनडीएमसी के सदस्य श्री कुलजीत सिंह चहल और श्रीमती विशाखा सैलानी और सचिव- श्री विक्रम सिंह मलिक ने सक्रिय रूप से भाग लिया ।

पालिका परिषद के स्कूली छात्रों की प्रभात फेरी ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ जनपथ रेडियल से कनॉट प्लेस के इनर सर्कल से होते हुए कस्तूरबा गांधी मार्ग से निकल कर इंडिया गेट पर युद्ध स्मारक तक के मार्ग को कवर किया। प्रभात फेरी में लगभग 10000 स्कूली छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, अन्य व्यक्तियों और एनडीएमसी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाने से पहले, माननीय उपराज्यपाल -दिल्ली ने भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर प्रभात फेरी में भाग लेने आए सभी विद्यार्थियों अन्य लोगों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चे भारत का उज्ज्वल भविष्य हैं जो "हर घर तिरंगा अभियान" और "आज़ादी के अमृत महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' हमारी संस्कृति, विरासत और भारत की आजादी के 75 वर्षों के दौरान अर्जित उपलब्धि का उत्सव है।

श्री वीके सक्सेना ने बताया कि “आजादी के अमृत महोत्सव” को भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाने और भविष्य के लिए ऊर्जा अर्जित करने के लिए शुरू किया गया है । उन्होंने आगे कहा कि "हर घर तिरंगा" आजादी का अमृत महोत्सव का एक हिस्सा है, जिसमें 13-15 अगस्त के दौरान, भारत का प्रत्येक नागरिक इसे हर घर में तिरंगा लगा कर मनाएगा। तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम और उसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र के भविष्य के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे प्रभात फेरी में तिरंगा लेकर चले और इसे "हर घर तिरंगा" अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के रूप में फहराने के लिए घर ले जाएं। उन्होंने प्रत्येक बच्चे से अपने सभी निकट और प्रियजनों और अन्य लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद "आजादी का अमृत महोत्सव" के तत्वावधान में "हर घर तिरंगा" अभियान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है, जैसे एनडीएमसी के सभी स्कूलों द्वारा प्रभात फेरी, तिरंगा साइकिल रैली, सांस्कृतिक गतिविधियां, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वानिधि महोत्सव, राष्ट्रभक्ति प्रेरक सन्देशों को एलईडी और डिजिटल स्क्रीन पर प्रदर्शित करना, विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगा कर जनता को जागरूक करना इत्यादि इसमें शामिल है ।

"हर घर तिरंगा" अभियान का विजन देश की एकता को बढ़ावा देना और नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना भरकर देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद कराना है। "हर घर तिरंगा" अभियान की परिकल्पना यह है कि देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज घर पर लाना चाहिए और उसे फहराना भी चाहिए।
………..

शिक्षा के मंदिर में जातिवाद का जहर, आजादी की 75 वर्षगांठ आजाद भारत के बाद भी दलित पर अत्याचार भेदभाव व ज़ुल्म का दौर जार...
14/08/2022

शिक्षा के मंदिर में जातिवाद का जहर, आजादी की 75 वर्षगांठ आजाद भारत के बाद भी दलित पर अत्याचार भेदभाव व ज़ुल्म का दौर जारी
#सुराणा_जालोर जिले के निवासी #देवाराम_मेघवाल के 9 वर्ष इन्द्र कुमार प्राइवेट स्कूल में पढ़ रहा था। स्कूल में #प्यास लगी तो मटके से पानी पी लिया। विद्यालय में लगे अध्यापक #शैल_सिंह राजपुरोहित ने गुस्सा होते हुए बच्चे को बेरहमी से पिटाई की जिसने 23 दिन तक बागोडा भीनमाम सांचौर उदयपुर, डीसा ,अहमदाबाद के अस्पतालो मे बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन आज अस्पताल मे अन्तिम सांस ली जो बहुत ही निंदनीय कृत्य है हम केन्द्र व राज्य सरकार से न्याय की मांग करते हैं जिससे उस रक्षक रूपी अध्यापक को कठोर से कठोर सजा मिले व परिजनों को न्याय।

12/08/2022

इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली के आनंद विहार से।

आनंद विहार में 6 लोगों को किया गया गिरफ्तार।

बैग के अंदर मिला भारी मात्रा में जिंदा कारतूस दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में दो बैग के अंदर मिला दो हजार जिंदा कारतूस।

दिल्ली को फिर से दहलाने की चल रही थी साजिश दिल्ली पुलिस ने किया नाकाम और धर दबोचा।

DELHI NEWS CHANNEL

11/08/2022

*ब्रेकिंग...........*

दिल्ली,,
मास्क लगाओ
*नही तो 500,चालान कटाओ*
दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है अब दिल्ली में मास्क नही लगाने पर 500रू का चालान काटेगा।

10/08/2022
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मैं दिल्ली के कनॉट प्लेस बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली आदेश गुप्ता के संयोजक में तिरंगा यात्रा निकाली ग...
10/08/2022

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मैं दिल्ली के कनॉट प्लेस बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली आदेश गुप्ता के संयोजक में तिरंगा यात्रा निकाली गई कई संयुक्त मोर्चा के साथ

राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम के मेले में मची भगदड़ दर्शन के लिए यात्री आए थे एकादशी मेले के लिए 3 भक्तों की मौत ...
08/08/2022

राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम के मेले में मची भगदड़ दर्शन के लिए यात्री आए थे एकादशी मेले के लिए 3 भक्तों की मौत प्रशासन मौके पर

07/08/2022

इंटरव्यू में पूछा जाने वाला ऐसा सवाल जिसका उत्तर बहुत कम अभ्यर्थी दे पाते हैं-*

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है ?

*पहला अंतर*

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडे को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है, जिसे *ध्वजारोहण कहा जाता है क्योंकि यह 15 अगस्त 1947 की ऐतिहासिक घटना को सम्मान देने हेतु किया जाता है जब प्रधानमंत्री जी ने ऐसा किया था। संविधान में इसे अंग्रेजी में Flag Hoisting (ध्वजारोहण) कहा जाता है।

जबकि

26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है, संविधान में इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है।

*दूसरा अंतर*

15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री जो कि केंद्र सरकार के प्रमुख होते हैं वो ध्वजारोहण करते हैं, क्योंकि स्वतंत्रता के दिन भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था और राष्ट्रपति जो कि राष्ट्र के संवैधानिक प्रमुख होते है, उन्होंने पदभार ग्रहण नहीं किया था। इस दिन शाम को राष्ट्रपति अपना सन्देश राष्ट्र के नाम देते हैं।

जबकि

26 जनवरी जो कि देश में संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इस दिन संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं

*तीसरा अंतर*

स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से ध्वजारोहण किया जाता है।

जबकि

गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है।

*आपसे आग्रह है ये अंतर अपने बच्चों को जरूर बताएं।*🙏🏻📝

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DELHI News Channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DELHI News Channel:

Share