Tu-Hi-Rab-Tu-Hi-Dua

  • Home
  • Tu-Hi-Rab-Tu-Hi-Dua

Tu-Hi-Rab-Tu-Hi-Dua It's a cute n luvly page wid poetry n pics showing deep meanings of love....

वो कागज़ कि कश्ती वो बारिश का पानी |~ऋshabh____
17/01/2022

वो कागज़ कि कश्ती
वो बारिश का पानी |

~ऋshabh____

21/03/2020

विषय गंभीर है । कोरोना को जो नही समझ पा रहे या मजाक समझ रहे हैं वो केवल 5 बातों पर ध्यान दे कर देखें :-

1:- जन्म से लेकर अब तक कितनी बार आपकी कॉलर ट्यून बदली है सरकार ने ?
2:- आज तक कितनी बार दो देशों की सीमाओं को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया ?
3:- कितनी बार विद्यालयों की परीक्षा रद्द की गई या मॉल , सिनेमाघर इत्यादि बन्द रहे हैं ?
4:- कितनी बार न्यायालय या अन्य कार्यालय बन्द होते दिखे ?
5:- कितनी बार सरकार ने किसी वायरस के चलते धारा 144 लगाई ?

समस्या यह है कि सरकार जनता को पूरी बात इसलिए नही बता रही कि कहीं जनता घबराए ना । लेकिन चेतावनी लगातार दे रही है और पूरे प्रयास कर रही है कि जनता सुरक्षित रहे। लेकिन जनता को मजाक से फुरसत नही है । जिन्हें अभी भी समझ नही आ रहा वो गूगल पर इटली ओर चीन की स्थिति देखें |

तीन युवा परिंदे उड़े तो आसमान रो पड़ा,वो हंस रहे थे मगर हिन्दुस्तान रो पड़ा।जिए तो खूब जिए और मरे तो खूब मरे,महाविदाई पर सत...
23/03/2018

तीन युवा परिंदे उड़े तो आसमान रो पड़ा,
वो हंस रहे थे मगर हिन्दुस्तान रो पड़ा।
जिए तो खूब जिए और मरे तो खूब मरे,
महाविदाई पर सतलुज का श्मशान रो पड़ा।
गर्दनों के गुलाबों ने किया माँ का अभिषेक,
ओजभरी कुर्बानी पर सारा जहान रो पड़ा।
इंसानों को तो रोना ही था बहुत मगर,
बड़े भाइयों के थमने पर तूफ़ान रो पड़ा।
भगत, सुखदेव, राजगुरु दिलों में हैं,
२३ मार्च को अखिल भारत महान रो पड़ा।

शहीद दिवस पर तीनों दिव्यात्माओं को देश वासियो का कृतज्ञ नमन।

हम ऋणी है और रहेंगे, अमर बलिदानीओ की अमर गाथा देश का बच्चा बच्चा जाने समझे ये प्रयास हम सबकी ओर से होना चाहिए।

वंदेमातरम।



~ऋshabh_____

22/03/2018

मेरे सिम-कार्ड में कुछ दिक्कत आ गयी थी| सर्विस सेंटर गया था, अब ठीक है|

अचानक सोचने लगा...ये पाँच साला पुराना एयरटेल का नंबर जितना साथ निभा गया मेरा, उतना तो तुम भी नहीं निभा पायी!

हम कभी-कभी कितनी छोटी-छोटी चीज़ों से हार जाते है!

~ऋshabh______

06/12/2017

कितनी अजीब जुदाई थी के तुझे अलविदा भी न कह सकी,

तेरी सादगी में इतना फरेब था के तुझे बेवफा भी न कह सकी......!!

14/08/2017

दिल कहता है चल उनसे मिल,

उठते है कदम रुक जाते है .....!!

30/07/2017

देख रहा हूं ये धरा अब अंम्बर से मिलने लगी है,
और रोशनी जुगनूओं नौकरी करने लगी है |
अगर ये सच है तो मैं अटल होकर कहूंगा ,
चिंगारीयां भी अब हवा से डरने लगी हैं।

~ऋshabh_____

27/07/2017

कवि खड़ा चौराहे पर
लिये कविता कि आस,
बोझ भारी असमंजस का
लिखे कहानी खास |

~ऋshabh_____

29/06/2017

इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई
हम न सोए, रात थक कर सो गई

~ऋshabh_____

29/06/2017

सफर तुम्हारे साथ बहुत छोटा था मगर ,
यादगार बन गया जिंदगी भर के लिए...!!

23/06/2017

काश मोहब्बत भी तलाक की तरह होती

तेरे है तेरे है तेरे हैं , कहकर तेरे हो जाते.......!!

23/06/2017

नाव जब डूबती है तो न पतवार साथ देती है ना ही किनारा नज़र आता है रह जाती है तो बस यादें जो उस नाव वाले ने अपनी नाव के साथ बिताये थे सुबह के शांत समंदर में और तूफानों के मंज़र में जब उसके साथ बस उसकी नाव थी जो आज उसकी नज़रों के सामने समंदर के आगोश में धीरे-धीरे समा जायेगी।
उस पल का दर्द बस एक मांझी ही समझ सकता है।
🌊🌊⛵🚣🚣🚣🚣🚣🚣🚣🚣🚣🚣🚣



-ऋshabh__________

Address


Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tu-Hi-Rab-Tu-Hi-Dua posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tu-Hi-Rab-Tu-Hi-Dua:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share