Rishi Reports

Rishi Reports Truth has no agenda, and neither do we. Rishi Reports cuts through the clutter to bring you raw, real, and relentless news.

यहाँ 'नेताजी' के भाषण भी हैं और 'अभिनेताओं' का टशन भी! 😎🎬
राजनीति की गंभीर चर्चा और मनोरंजन की चटपटी खबरें एक ही जगह।
बोरियत को कहो अलविदा, अपडेटेड रहने के लिए जुड़ें हमारे साथ! अभी फॉलो करें! No sugarcoating, no distractions—just bold insights, fearless analysis, and the facts that matter. Disclaimer: - This channel DOES NOT promote or encourage any illegal activities. All content provided by this channel is meant for EDUCATIONAL and INFORMATIONAL PURPOSES only. Copyright Disclaimer: - Under section 107 of the copyright Act 1976, allowance is made for FAIR USE for purpose such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship and research. Fair use is a use permitted by copyright statues that might otherwise be infringing. Non- Profit, educational or personal use tips the balance in favor of FAIR USE.

क्या सोनम वांगचुक दूसरे अन्ना हजारे बनने वाले हैं?और क्या अभिजीत दीपके दूसरे अरविंद केजरीवाल?अपनी राय कमेंट में जरूर बता...
16/07/2026

क्या सोनम वांगचुक दूसरे अन्ना हजारे बनने वाले हैं?
और क्या अभिजीत दीपके दूसरे अरविंद केजरीवाल?

अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। 👇

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा—"जो 'सनातन' है वही 'समाजवाद' है।"वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस बय...
16/07/2026

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा—
"जो 'सनातन' है वही 'समाजवाद' है।"

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा—
"जो 'समाजवाद' है वही 'नामजवाद' है।"

दोनों नेताओं के इन बयानों ने एक नई राजनीतिक और वैचारिक बहस को जन्म दे दिया है। एक ओर समाजवाद और सनातन के संबंध पर चर्चा हो रही है, तो दूसरी ओर इस पर तीखी राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आ रही हैं।

आपकी इस मुद्दे पर क्या राय है? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताइए👇

📱 क्या आपको पता है? पुलिस स्टेशन में रिकॉर्डिंग करने से आपको कोई नहीं रोक सकता! ⚖️जुलाई 2026 में गुजरात हाई कोर्ट ने एक ...
16/07/2026

📱 क्या आपको पता है? पुलिस स्टेशन में रिकॉर्डिंग करने से आपको कोई नहीं रोक सकता! ⚖️

जुलाई 2026 में गुजरात हाई कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी की है, जिसे हम सभी आम नागरिकों को जानना बहुत ज़रूरी है।

कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि:
👉 "कोई भी आम नागरिक जब किसी काम से पुलिस स्टेशन जाता है, तो उसके पास वहां की कार्यवाही को अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड करने का पूरा अधिकार है।"

यह इतनी बड़ी बात क्यों है?
अक्सर गरीब और कमजोर वर्ग के लोग पुलिस के डर से अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाते। यह फैसला सिस्टम में पारदर्शिता (transparency) लाने और पुलिस की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

⚠️ एक ज़रूरी बात:
यह अधिकार हमें इसलिए मिला है ताकि सिस्टम साफ-सुथरा रहे और किसी के साथ अन्याय न हो। इसका इस्तेमाल किसी संवेदनशील जांच (sensitive investigation) में बाधा डालने या पुलिस की ऑफिशियल ड्यूटी को डिस्टर्ब करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

अपने अधिकारों को जानिए और जागरूक बनिए! 💪

13/02/2026

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी जब-जब पर्दे पर आती है, सिनेमाई पर्दे पर आग लगा देती है। 'कमीने' का गुड्डू-चार्ली हो या 'हैदर' का प्रतिशोध, इस जोड़ी ने हमेशा लीग से हटकर काम किया है। अब यह जोड़ी 'ओ रोमियो' के साथ वापस आई है, जहाँ शाहिद कपूर 'उस्तरा' बनकर अपनी एक्टिंग की धार दिखा रहे हैं।

अगर आप इस वैलेंटाइन वीक पर कुछ हटके देखना चाहते हैं, तो पेश है इस फिल्म का एक ताज़ा रिव्यू:

कहानी:
कहानी हमें 1995 की मुंबई के उस दौर में ले जाती है जहाँ हवाओं में बारूद और रोमांस दोनों घुले थे। उस्तरा (शाहिद कपूर) एक ऐसा गैंगस्टर है जो इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए काम करता है। आईबी हेड खान (नाना पाटेकर) के इशारों पर उस्तरा बड़े-बड़े गुंडों का खेल खत्म करता है।

तभी एंट्री होती है अफ़सा क़ुरैशी (तृप्ति डिमरी) की, जो अपनी आँखों में इंतकाम की आग और हाथ में चार लोगों की सुपारी लेकर उस्तरा के पास आती है। क्या उस्तरा वो सुपारी लेता है? यही फिल्म का असली रोमांच है और उसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।

क्यों देखें 'ओ रोमियो'?
विशाल भारद्वाज का सिग्नेचर स्टाइल: हुसैन ज़ैदी की किताब 'क्वींस ऑफ़ मुंबई' के पन्नों से निकली इस कहानी को विशाल ने 'लार्जर देन लाइफ' कैनवस पर उतारा है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी आपको 90 के दशक की मुंबई में कैद कर लेगी।

शाहिद का 'उस्तरा' अवतार: चॉकलेटी बॉय से खूंखार गैंगस्टर बनने का शाहिद का सफर इस फिल्म में चरम पर है। फिल्म की शुरुआत में जब वह 'धक धक करने लगा' गाने पर अपने उस्तरे से दुश्मनों का सफाया करते हैं, तो थिएटर में सीटियां बजना तय है।

म्यूजिक का जादू: फिल्म में 90 के दशक के कल्ट गानों जैसे 'ऐ मेरे हमसफर' और 'दिल है कि मानता नहीं' का ऐसा स्मार्ट इस्तेमाल किया गया है कि आप नॉस्टैल्जिया में डूब जाएंगे।

एक्टिंग:
शाहिद कपूर (उस्तरा): एक बार फिर साबित हुआ कि जब विशाल और शाहिद मिलते हैं, तो इतिहास रचा जाता है। उस्तरा के किरदार में शाहिद ने खौफ, पागलपन और बेपनाह इश्क का जो कॉकटेल पेश किया है, वह रोंगटे खड़े कर देता है। उनका 'अतरंगी' अंदाज उनके करियर की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक है।

तृप्ति डिमरी (अफ़सां): तृप्ति ने अफ़सां के किरदार में जान फूंक दी है। एक तरफ उनकी मासूमियत दिल जीतती है, तो दूसरी तरफ उनका इंतकाम पर्दे पर उनकी रेंज को दिखाता है। शाहिद के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष है।

नाना पाटेकर (खान): स्क्रीन पर जब-जब नाना की एंट्री होती है, पूरा फ्रेम उनका हो जाता है। उनका सधा हुआ अंदाज आईबी हेड के किरदार को एक अलग ही लेवल पर ले जाता है।

अविनाश तिवारी: अविनाश इस फिल्म के छुपे रुस्तम साबित हुए हैं। उन्होंने अपनी इंटेंसिटी और बॉडी लैंग्वेज से सबको हैरान कर दिया है—उनकी एक्टिंग में एक अलग ही धार नजर आती है।

राहुल देशपांडे (इंस्पेक्टर पठारे): राहुल फिल्म के असली 'सरप्राइज पैकेज' हैं। इंस्पेक्टर के रोल में उन्होंने अपनी सधी हुई अदाकारी से गहरी छाप छोड़ी है।

हुसैन दलाल 'छोटू' के रोल में अपनी छाप छोड़ते हैं और तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, अरुणा ईरानी, विक्रांत मैसी और फरीदा जलाल ने अपने छोटे मगर महत्वपूर्ण कैमियो में बेहतरीन परफॉर्म किया है।

निर्देशन और राइटिंग:
हुसैन जैदी की कहानी को विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला ने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में ढाला है। विशाल की सबसे बड़ी खूबी यही है कि वे कागजों पर लिखे शब्दों से कहीं ज्यादा एक्टर्स की खामोशी से बुलवा लेते हैं।

फिल्म का म्यूजिक लाजवाब है, जो कहानी की रूह को छूता है।

फाइनल वर्डिक्ट:
अगर आप दमदार डायलॉग्स और बेहतरीन एक्टिंग के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही बनी है।

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐ (3.5/5 स्टार्स)

Shahid Kapoor Vishal Bhardwaj Nana Patekar - नाना पाटेकर Avinash Tiwary Disha Patani Tamannaah

PC - Instagram & their respected owner.

2014 में जब ‘मर्दानी’ आई, तब शिवानी शिवाजी रॉय ने दिल्ली में पल रहे एक खौफनाक चाइल्ड ट्रैफिकिंग सिंडिकेट की जड़ें हिला द...
31/01/2026

2014 में जब ‘मर्दानी’ आई, तब शिवानी शिवाजी रॉय ने दिल्ली में पल रहे एक खौफनाक चाइल्ड ट्रैफिकिंग सिंडिकेट की जड़ें हिला दी थीं।
2019 में ‘मर्दानी 2’ के साथ वही अफसर दरिंदगी के खिलाफ दीवार बनकर खड़ी दिखी।
और अब 2026 में — ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर उसी सख़्त, बिना लाग-लपेट वाले अंदाज़ में लौट आई हैं।

कहानी:
कहानी शुरू होती है एक शहर से, जहाँ अचानक कुछ लड़कियाँ गायब होने लगती हैं। शुरुआत में मामला आम सा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे शिवानी शिवाजी रॉय इस केस में उतरती हैं, परतें खुलती हैं और साफ हो जाता है कि यह सिर्फ़ गुमशुदगी नहीं, बल्कि एक काफी गहरी और डरावनी साजिश है।

क्यों लड़कियाँ गायब हो रही हैं?
और क्यों कुछ की लाशें मिल रही हैं?

इन सवालों के जवाब फिल्म धीरे-धीरे खोलती है — बिना जल्दबाज़ी, लेकिन पूरी पकड़ के साथ।

कैसी है फिल्म:
‘मर्दानी 3’ की दुनिया नई नहीं है, लेकिन उसका ट्रीटमेंट ज़रूर नया लगता है।
गर्ल चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बच्चों का शोषण, ऑर्गन ट्रैफिकिंग — ये विषय पहले भी सिनेमा में आ चुके हैं, मगर यहां कहानी सिर्फ़ मुद्दा नहीं बनती, एक मजबूत केस फाइल की तरह आगे बढ़ती है।
आयुष गुप्ता का स्क्रीनप्ले टाइट है। फिल्म कहीं भी ढीली नहीं पड़ती।
डायलॉग्स ज़रूरी हैं, भारी नहीं। खासतौर पर अम्मा और शिवानी के बीच के सीन फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं। फिल्म में एक के बाद एक ट्विस्ट और टर्न भी आते रहते हैं।

एक्टिंग:
यह फिल्म रानी मुखर्जी के कंधों पर टिकी है — और वो इसे गिरने नहीं देतीं।
शिवानी के रूप में उनका कॉन्फिडेंस, गुस्सा और करुणा — सब कुछ बैलेंस में है।
एक्शन में वो सख़्त हैं, इमोशनल सीन में पूरी तरह सच्ची लगती हैं।

मल्लिका प्रसाद ‘अम्मा’ नाम की विलेन के रूप में खौफ पैदा करती हैं। उनका सख़्त अंदाज़ कई सीन में डर पैदा करने में कामयाब होता है।

कॉन्स्टेबल फातिमा के रोल में जानकी बोदीवाला अच्छा सपोर्ट देती हैं।

प्रजेश कश्यप (रामानुजन) फिल्म का साइलेंट सरप्राइज़ हैं।

राइटिंग और डायरेक्शन:
आयुष गुप्ता, दीपक किंगरानी और बलजीत सिंह मारवाह की राइटिंग अच्छी है।
डायरेक्टर अभिराज मिनावाला जानते हैं कि रानी मुखर्जी को कैसे फ्रेम में रखना है — न ज़्यादा, न कम। फिल्म दिखावे में नहीं उलझती, सीधे मुद्दे पर आती है और वहीं टिकती है।

कुल मिलाकर:
‘मर्दानी 3’ कोई हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्म नहीं है,
ये एक सख़्त, ज़रूरी और असर छोड़ने वाली फिल्म है।

रानी मुखर्जी की दमदार मौजूदगी, टाइट स्क्रीनप्ले और गंभीर मुद्दे के कारण
यह फिल्म देखी जानी चाहिए।

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐☆ (3.5/5)



PC - Instagram & their respected owner.

1971 के भारत–पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बॉर्डर 2’ महज़ एक जंग की कहानी नहीं सुनाती, बल्कि यह भारतीय सैनिको की हिम्मत...
23/01/2026

1971 के भारत–पाक युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी ‘बॉर्डर 2’ महज़ एक जंग की कहानी नहीं सुनाती, बल्कि यह भारतीय सैनिको की हिम्मत, कुर्बानी और एक-दूसरे पर अटूट भरोसे को पूरे विस्तार के साथ पेश करती है। फिल्म पहली बॉर्डर की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह साफ कर देती है कि वह लड़ाई सिर्फ लोंगेवाला तक सीमित नहीं थी, बल्कि ज़मीन पर, आसमान में और समंदर के बीच भारत ने हर मोर्चे पर अपनी ताकत दिखाई थी।

यह फिल्म गोलियों और धमाकों से ज्यादा, सैनिकों के दिलों में चल रही लड़ाई दिखाती है — डर, भरोसा, जिम्मेदारी और देश के लिए खुद को पीछे छोड़ देने का जज़्बा।

कहानी —
‘बॉर्डर 2’ की कहानी हमें अलग-अलग इलाकों में ले जाती है, जहां तैनात भारतीय सैनिक अलग परिस्थितियों से जूझ रहे हैं, लेकिन सबके सामने एक ही लक्ष्य है — देश को सुरक्षित रखना। दुश्मन कई तरफ़ से दबाव बनाने की कोशिश करता है, अलग-अलग रणनीतियाँ अपनाता है, मगर भारतीय सेना की समझदारी, अनुशासन और अदम्य साहस हर चाल को समय रहते बेअसर कर देती है।

कैसी है फिल्म —
फिल्म शुरू से ही पकड़ बना लेती है, अच्छी पेस में आगे बढ़ती है और बार-बार आपको इमोशनल कर देती है।

हमारे जवानों के परिवारों की कहानियाँ इतनी खूबसूरती से दिखाई गई हैं कि कई बार आंखें नम हो जाती हैं — और हर बार सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।

हां, VFX कमजोर हैं, लेकिन यह फिल्म सिर्फ VFX के सहारे नहीं टिकी है। इस फिल्म को उसकी इमोशनल वैल्यू के लिए जरूर देखा जाना चाहिए।

एक्टिंग —
सनी देओल — ये नाम नहीं, इवेंट है। उनकी एंट्री, उनकी डायलॉग डिलीवरी और उनकी दहाड़ — थिएटर में तालियां अपने आप बजती हैं।

वरुण धवन — सबसे बड़ा सरप्राइज हैं। कंट्रोल्ड और असरदार परफॉर्मेंस। ट्रोलिंग का जवाब उन्होंने काम से दिया है।

दिलजीत दोसांझ — सादगी में गहराई लाते हैं।

अहान शेट्टी — बेहद संतुलित और संजीदा लगे हैं, उनका काम तारीफ के काबिल है।

मोना सिंह — का काम भी बढ़िया है।

मेधा राणा — ने कमाल का काम किया है।

सोनम बाजवा — भी अपने किरदार में असरदार लगी हैं ।

अन्या सिंह — ने भी अच्छा काम किया है।

डायरेक्शन और लेखन —
निधि दत्त की कहानी सधी हुई है, जहां इमोशन्स स्वाभाविक तौर पर उभरते हैं, थोपे नहीं जाते। जंग के साथ-साथ इंसान की अंदरूनी लड़ाई को भी बराबर जगह मिलती है।
अनुराग सिंह का निर्देशन संतुलित है। वह बॉर्डर की विरासत को उसी सम्मान के साथ आगे बढ़ाते हैं। फिल्म कहीं भी नहीं फिसलती, बल्कि एक सधे हुए और गंभीर अंदाज़ में अपनी बात कहती है।

म्यूजिक —
फिल्म का म्यूजिक सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है। हर ट्रैक कहानी को आगे बढ़ाता है और कई बार सीन को अगले लेवल पर ले जाता है।

कुल मिलाकर —
अगर आप जवानों के जज़्बे, उनके परिवारों के आंसू और देश के लिए दी गई कुर्बानी महसूस करना चाहते हैं — तो यह फिल्म आपके लिए है।

🎖️ रेटिंग: 3.5 / 5

Sunny Deol Varun Dhawan Diljit Dosanjh Sonam Bajwa

PC - Instagram & their respected owner.

ये कोई आम फिल्म नहीं है, और यही बात इसे खास बनाती है।जिस शख्स ने कभी Delhi Belly जैसा बेबाक और बिंदास सिनेमा दिया था, वह...
16/01/2026

ये कोई आम फिल्म नहीं है, और यही बात इसे खास बनाती है।
जिस शख्स ने कभी Delhi Belly जैसा बेबाक और बिंदास सिनेमा दिया था, वही दिमाग इसके पीछे है — आमिर खान।
दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को न तो ज़ोर-शोर से बेचा गया, न ही हर जगह ठूंसा गया। शायद आमिर चाहते थे कि ये फिल्म खुद अपने दर्शक खोजे।

और अगर आप उन दर्शकों में से हैं जिन्हें Delhi Belly आज भी याद है,
तो सोचने का नहीं, सीधे थिएटर जाने का टाइम है।

कहानी –
हैप्पी अपने 2 डैड्स के साथ विदेश में रहता है। एक दिन उसे इंडिया भेजा जाता है — वो भी एजेंट बनकर। यहीं उसे पता चलता है कि उसकी जड़ें इंडिया से जुड़ी हैं।

समस्या ये है कि
👉 न उसे हिंदी आती है
👉 न इंडियंस के तौर-तरीके
👉 और जब ऐसा इंसान इंडिया आता है… तो जो होता है, वो आपको थिएटर तक खींच ले जाता है।

कैसी है फिल्म –
ये कोई आम मसाला फिल्म नहीं है। ये फिल्म या तो आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी
या फिर आप कहेंगे – “ये मेरे टाइप की नहीं है।”

और यही इसकी USP है।

शुरुआत में ही आमिर खान की एंट्री से फिल्म का टोन सेट हो जाता है।
इसके बाद एडल्ट ह्यूमर, भर-भर कर गालियां, अंग्रेजी गालियों का देसी तड़का

अगर आपको ऐसा बोल्ड कंटेंट पसंद है — तो आप एंड तक एंजॉय करेंगे।

एक्टिंग –
⭐ वीर दास – क्या कमाल किया है!
हैप्पी पटेल बनकर वो पूरी तरह घुस गए हैं। ये उनका अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस है।
⭐ मिथिला पालकर – बिना टिपिकल हिंदी फिल्म हीरोइन बने, बेहद नेचुरल और फ्रेश।
⭐ मोना सिंह – डॉन बनी हैं… और क्या डॉन! स्क्रीन पर आते ही पकड़ बना लेती हैं।
⭐ शारिब हाशमी – फिर से दिल जीत लेते हैं।
⭐ Shrushti Tawde – सरप्राइज पैकेज हैं, इंप्रेस करती हैं।
🎯 आमिर खान और इमरान खान के कैमियो – छोटे हैं, लेकिन मजेदार।

राइटिंग और डायरेक्शन –
वीर दास ने Amogh Ranadive के साथ फिल्म लिखी है
और कवि शास्त्री के साथ मिलकर डायरेक्ट की है। ये लोग सेफ नहीं खेले, बोल्ड गए, लीक से हटकर कुछ बनाया

🎯 फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप सेफ फिल्में नहीं अलग सोच, बोल्ड ह्यूमर, Delhi Belly टाइप कंटेंट पसंद करते हैं — तो ये फिल्म आपके लिए ही बनी है।

⭐ रेटिंग: 3.5/5





PC - Instagram & their respected owner.

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की गलियों में एक बार फिर हलचल तेज़ है। वजह — मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष। कभी ‘अच्छे दोस्त...
16/01/2026

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की गलियों में एक बार फिर हलचल तेज़ है। वजह — मृणाल ठाकुर और साउथ सुपरस्टार धनुष। कभी ‘अच्छे दोस्त’ कहकर टाल दी गई ये कहानी अब सीधे शादी तक पहुँचती दिख रही है।

सब कुछ तब शुरू हुआ, जब ‘सन ऑफ सरदार 2’ की चर्चाओं के बीच मृणाल और धनुष के लिंक-अप की खबरें सामने आईं। शुरुआत में मृणाल ने साफ कहा कि धनुष सिर्फ उनके दोस्त हैं। लगा था कि मामला यहीं खत्म हो गया… लेकिन कहानी ने फिर करवट ले ली हैं।

अब रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि यह जोड़ी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर सात फेरे लेने वाली है। इस रिपोर्ट के बाद सोशल मीडिया पर मानो आग लग गई हो। कोई इसे साल की सबसे बड़ी सेलेब्रिटी वेडिंग बता रहा है, तो कोई इसे सिर्फ अफवाह मान रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि धनुष की पर्सनल लाइफ पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। उन्होंने 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी, लेकिन 18 साल बाद 2022 में दोनों अलग हो गए। 2024 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से फाइनल हुआ। इसके बाद धनुष का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, लेकिन मृणाल ठाकुर के साथ शादी की खबरों ने सबसे ज्यादा हलचल मचा दी है।

अब बड़ा सवाल ये है —
👉 क्या ये सिर्फ अफवाह है?
👉 या वाकई वैलेंटाइन डे पर फैंस को मिलेगा एक बड़ा सरप्राइज?

फिलहाल धनुष और मृणाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि यह खबर थमने वाली नहीं है।

तो अब नज़रें टिकी हैं 14 फरवरी पर… ❤️🎬



PC - Instagram & their respected owner.

सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें देशभक्ति का वही पुराना जोश एक बार फिर देखने को...
16/01/2026

सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें देशभक्ति का वही पुराना जोश एक बार फिर देखने को मिल रहा है। करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स, जबरदस्त एक्शन और इमोशनल सीन नजर आते हैं।

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल की भारी आवाज से होती है, जो सीधे दर्शकों को 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की याद दिला देती है।

इस बार युद्ध के सीन पहले से ज्यादा बड़े और रियल लगते हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी के साथ रेगिस्तान और पहाड़ों के बीच लड़ाई को बखूबी दिखाया गया है। नई तकनीक और बेहतर VFX फिल्म को और मजबूत बनाते हैं।

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और इसे भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

📅 ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्रेलर देखकर इतना तय है कि यह फिल्म देशभक्ति और जज्बे से भरपूर होने वाली है।

तो क्या आप बॉर्डर 2 देखने जा रहे है? कमेंट सेक्शन में हमें जरूर बताइए।




PC - Instagram & their respected owner.

Address

New Delhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rishi Reports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in New Delhi.