25/09/2026
सुल्तानपुर में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष राजन गौतम को गोली मारने का आरोप
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राजन गौतम को शुभम शुक्ला द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजन गौतम आए दिन हिंदू देवी-देवताओं और ब्राह्मण समाज को लेकर अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां किया करते थे। इसी विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।