Times Himachal

Times Himachal Covering every voice from Himachal — from towns to remote villages. Regional news that connects us all. Owned by Ninu Media Pvt. Ltd.
(5)

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक आपदा के समय कुछ सेकंड की सतर्कता भी जिंदगी बचा स...
31/08/2026

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्राकृतिक आपदा के समय कुछ सेकंड की सतर्कता भी जिंदगी बचा सकती है । रसुवा में एक अधिकारी ने जैसे ही धूल के गुबार के साथ तेजी से आता पानी देखा, उन्होंने लोगों को चेतावनी दी-“बाढ़ आ रही है, भागो!” इसके बाद जो हुआ, उसने दिखा दिया कि कभी-कभी सिर्फ 10 सेकंड जीवन और मृत्यु के बीच सबसे बड़ा अंतर बन सकते हैं। 26 अगस्त की सुबह करीब 8:45 बजे नेपाल के रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय में सीमा शुल्क एवं सूचना अधिकारी करबीर गैरे को अचानक भूकंप जैसा महसूस हुआ। वह तुरंत बाहर निकले तो उन्होंने धूल के विशाल गुबार के साथ तेजी से आती भयानक बाढ़ देखी। गैरे ने तुरंत लोगों को चेताया और ऊंचाई की ओर भागने को कहा। वह और उनके साथ मौजूद लोग तेजी से सुरक्षित स्थान की ओर दौड़े। बताया गया कि करीब 10 सेकंड बाद कीचड़ और पानी का विशाल सैलाब वहां पहुंच गया और आसपास की कई संरचनाओं को बहा ले गया। जो तुरंत भागे, वे बचे और देर करने वाले...
गैरे के अनुभव के अनुसार, खतरे को पहचानकर तुरंत ऊंचाई की ओर भागने वाले लोग बचने में सफल रहे। लेकिन जिन्होंने कुछ देर की, स्थिति को समझने का इंतजार किया या गलत दिशा में भागे, वे बाढ़ की चपेट में आ गए। कई लोगों के लापता होने की भी खबर है। यह घटना एक बेहद महत्वपूर्ण सवाल खड़ा करती है कि क्या सिर्फ चेतावनी देना काफी है, या लोगों को पहले से यह भी सिखाना जरूरी है कि चेतावनी मिलते ही क्या करना है? विशेषज्ञों का मानना है कि जवाब साफ है कि चेतावनी तभी प्रभावी होती है, जब लोग उसे समझकर तत्काल कार्रवाई करें।

हिमालयी क्षेत्र से शुरू हुआ तबाही का सैलाब
26 अगस्त को आई यह विनाशकारी बाढ़ नेपाल-चीन सीमा के पास ऊंचे हिमालयी क्षेत्र में शुरू हुई। इसके बाद भोटेकोशी और त्रिशूली-नारायणी नदी तंत्र में पानी का भयानक सैलाब फैल गया। इस आपदा में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए गए हैं। बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई और लोगों के सामने जीवन बचाने का संकट खड़ा कर दिया। हालांकि इस त्रासदी को केवल नेपाल की चेतावनी प्रणाली की विफलता कहना सही नहीं होगा।नेपाल में पहले से बाढ़ पूर्वानुमान और शुरुआती चेतावनी की व्यवस्था मौजूद है। इसमें जलस्तर की निगरानी और मोबाइल फोन के जरिए अलर्ट भेजने की प्रणाली शामिल है।
लाखों लोगों तक भेजे गए चेतावनी संदेश
प्रारंभिक तकनीकी जानकारी के अनुसार, अधिकारियों को सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई है। इसके बाद सुबह 9:15 से 9:16 बजे के बीच रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और चितवन के संवेदनशील इलाकों में करीब छह लाख शुरुआती चेतावनी वाले एसएमएस भेजे गए।
अधिकारियों के अनुसार, समय पर चेतावनी मिलने के कारण कई लोग सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने में सफल रहे।यही इस आपदा का सबसे बड़ा सबक है कि शुरुआती चेतावनी बेकार नहीं है, लेकिन चेतावनी को तुरंत कार्रवाई से जोड़ना बेहद जरूरी है।लोगों को पहले से पता होना चाहिए कि चेतावनी मिलने पर उन्हें क्या करना है, किस दिशा में जाना है और सुरक्षित स्थान तक पहुंचने का सबसे तेज रास्ता कौन-सा है।

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद को लेकर राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज शिमला में प्रदर्शन करेगी। सीएम...
31/08/2026

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद को लेकर राहुल गांधी पर दर्ज FIR के विरोध में हिमाचल कांग्रेस आज शिमला में प्रदर्शन करेगी। सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम, मंत्री और विधायक समेत कांग्रेस के कई नेता प्रदर्शन में शामिल होंगे।

बालुग्लोआ पुल पर बहुत बड़ा हा*दसा लोहे के एंगल ले जा रहा लोहे से लदा ट्रक हा*दसे का शिकारड्राइवर की दुःखद मौ*त          ...
31/08/2026

बालुग्लोआ पुल पर बहुत बड़ा हा*दसा
लोहे के एंगल ले जा रहा लोहे से लदा ट्रक हा*दसे का शिकार
ड्राइवर की दुःखद मौ*त

10 साल की बच्ची के साथ दु #षकर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच की तेज।उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची के ...
31/08/2026

10 साल की बच्ची के साथ दु #षकर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच की तेज।
उपमंडल में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दु #ष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सूरजपुर से पकड़ा गया है। जिसक बाद पुलिस में आरोपी का मेडिकल पांवटा साहिब सिविल हॉस्पिटल में करवाया और जांच की और तेज कर दिया ।
जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया था और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पांवटा साहिब क्षेत्र में लोगों में भारी गुस्सा था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुलवंत सिंह कंवर की अगुवाई में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कई जगहों पर छापेमारी कर आरोपी को सूरजपुर से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि दु #ष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

31/08/2026

हिमाचल प्रदेश में आज दिनभर की मुख्य खबरें
Times Himachal

एच आर टी सी ग्रामीण रुटोें पर खराब बसों को भेज कर यात्रियों को परेशान कर रही है। ग्रामीण रुटों पर आजकल वैसे ही सड़कें खरा...
31/08/2026

एच आर टी सी ग्रामीण रुटोें पर खराब बसों को भेज कर यात्रियों को परेशान कर रही है। ग्रामीण रुटों पर आजकल वैसे ही सड़कें खराब हालत में हैं और उस पर परिवहन निगम खटारा बसों को ग्रामीण रुटों पर भेज कर पेरशानी को बढ़ा रहा है। शिमला से दधोगी वाया कोठी शालाघाट चलने वाली परिवहन निगम की बस आए दिन खराब रहती है और अभी भी पिछले 3 दिन से दधोगी में खड़ी है जिससे आम यात्रियों को परेशानी हो रही है। यहां के जन प्रतिनिधियों और युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने शिकायत की है कि निगम को कई बार इस बाबत चेताया गया लेकिन वो फिर भी खटारा बसें इस रुट पर भेजते हैं । साथ ही सड़कों की हालत भी खराब है और उस पर लोक निर्माण विभाग कुंभकरणी नींद सोया रहता है। शिमला दधोगी बस पिछले 3 दिन से खराब हालत में दधोगी में खड़ी है और यात्री पेरशान है। शिमला का सफर करने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम किसानों को बेहद दिक्क्त का सामना करना पड़ रहा हैं। ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है, कई बार लोग इस पेरशानी से दो चार हो चुके हैं। टाइम्स हिमाचल ने स्थानीय लोगों से जब बात की तो उन्होंने बताया कि यहां इस रुट पर खराब बसों को भेजना आम बात है और निगम जानबूझकर ऐसा करता है। जो बसें खटारा हो चुकी है उनको इस रुट पर भेजा जाता है। प्रधान ग्राम पंचायत ददोघी भूपेन्द्र शर्मा, समस्त पंचायत सदस्यों, पंचायत समिति सदस्य सागर शर्मा, प्रधान युवक मंडल ददोघी अमित कुमार शर्मा ने संयुक्त रुप से शिकायत की है शिमला ददोघी वाया कोठी जमोगी बस आए दिन अपने रुट पर खराब रहती है जिससे आम जनता को परेशानी हो रही है। उन्होंने मांग की है कि तुरंत इस बस को यहां से रवाना किया जाए और इस रुट पर नई इलेक्ट्रिक बसों को भेजा जाए।

Himachal Solan :  हादसा या हत्या? जानिए पूरी खबर कमेंट BOX में 👇👇
31/08/2026

Himachal Solan : हादसा या हत्या? जानिए पूरी खबर कमेंट BOX में 👇👇

हिमाचल हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले। चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्या...
31/08/2026

हिमाचल हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले। चिराग भानु सिंह ने न्यायाधीश, जबकि भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद हिमाचल में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी, कांगड़ा में भारी बारिश के बाद आज कांगड़ा, मंडी और ...
31/08/2026

एक सप्ताह तक कमजोर रहने के बाद हिमाचल में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी, कांगड़ा में भारी बारिश के बाद आज कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में यलो अलर्ट है।

Address

Govil Niwas Opposite Himland Hotel
Niwas
171001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Times Himachal:

Shortcuts

Share