ROHIT RAI

ROHIT RAI Journalist, Writer

18/07/2026

गजब गाजियाबाद, तोड़ो बिजली कटौती का रिकॉर्ड
जीना करो हराम, संकट में डालो जान

MYogiAdityanath UPPCL A K Sharma Chief Minister Office Uttar Pradesh

18/07/2026

जनगणना कार्य को लेकर सरकार का कर्मचारियों पर काफी दबाव था, लेकिन करीब एक महीना बाद उसका मानदेय देने में गाजियाबाद जैसी जगहों पर सरकार को तकलीफ हो रही है।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh

18/07/2026

Up में Outsourcing Vacancy में आरक्षण के नियमों का कितना पालन हो रहा इसे लेकर सरकार को पारदर्शी व्यवस्था बनानी होगी। पूर्वांचल के कई जिलों में ECC Educater की भर्ती की प्रक्रिया कई बार निरस्त होना संदेहास्पद है। मऊ, कुशीनगर, महराजगंज समेत अन्य जिलों में जहां यह एक बार रद्द कर दुबारा हुई वहां की जांच होनी चाहिए। वहीं सरकार को पूरी पारदर्शिता के साथ सूची जारी करनी चाहिए।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh #रोजगार

17/07/2026

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) की आउटसोर्स भर्ती, जिसे Urmila International Services Private Limited के माध्यम से कराया जा रहा है, में Block Mission Manager – IBC Band SISD सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं।

क्या इस भर्ती प्रक्रिया में दिव्यांग अभ्यर्थियों, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों, भूतपूर्व सैनिकों तथा अन्य लागू आरक्षण/क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों के लिए नियमानुसार प्राथमिकता सूची एवं चयन प्रक्रिया अपनाई जा रही है? यदि हाँ, तो कृपया संबंधित नियम एवं सूची सार्वजनिक की जाए, ताकि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे।

MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh शहरी मामलों एवं रोजगार

#उत्तरप्रदेश #योगीसरकार #रोजगार #दिव्यांग #स्वतंत्रतासेनानी #आरक्षण

17/07/2026

गाजियाबाद में कई दिनों से हो रही बिजली कटौती ने सपा सरकार की याद दिला दी। ना रात में ढंग से सो पाओ न दिन में। आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। 10 मिनट लाइट आ रही तो एक घंटे जा रही।

MYogiAdityanath UPPCL A K Sharma #बिजलीगुल

क्या संगीत केवल सुरों का खेल है, या उसके पीछे संघर्ष, साधना और प्रेरणा की भी कहानियां छिपी हैं?देव प्रकाश चौधरी की पुस्त...
11/07/2026

क्या संगीत केवल सुरों का खेल है, या उसके पीछे संघर्ष, साधना और प्रेरणा की भी कहानियां छिपी हैं?

देव प्रकाश चौधरी की पुस्तक "शब्द उठान सुर तिहाई" भारतीय संगीत जगत की ऐसी ही अनमोल कहानियों को पाठकों तक पहुंचाती है। गौहर जान, बेनज़ीर बाई, रविन्द्र जैन, आर. डी. बर्मन और अनेक संगीत विभूतियों के जीवन के प्रेरक प्रसंग इस पुस्तक को विशेष बनाते हैं।

📖 पुस्तक समीक्षा: रोहित राय

शब्द उठान सुर तिहाई, Dev Prakash Chaudhary, Book Review, Hindi Book Review, Music Book Review, Indian Music, Classical Music, Gauhar Jaan, Benazir Bai, Ravindra Jain, RD Burman, Music Stories, Hindi Literature, Book Shorts, Rohit Rai



क्या संगीत केवल सुरों का खेल है, या उसके पीछे संघर्ष, साधना और प्रे...

01/07/2026

समय अगर लौटा तो समय से लौटाएंगे, यकीन मानों हम फिर से आएंगे

- रोहित राय

14/06/2026

वापसी (कविता)

समय के साथ सब वापसी चाहते हैं
स्टेशन से छूटती वो आखिरी ट्रेन पकड़ने की खुशी चाहते हैं

उलझने तो चेहरे की रौनकें छीनती चली आई हैं
हम तो फिर से बारिश में भीगते बालकों वाली हँसी चाहते हैं

जिम्मेदारियों की धूल ऐसी जमी कि ख्वाब रास्ता भूल गए,
अब नफ़ा-नुकसान के हिसाबों में बस थोड़ी-सी आरज़ू चाहते हैं

मुलाकात अगर कभी हुई इस सफर के किसी पडा़व पर उनसे
यादों के पिटारे से अहसास वो मखमली चाहते हैं

इस अनजान शहर में बेग़ैरतों की नजरों से दूर
छोड़ना सालों से चली आ रही ये बेबसी चाहते हैं

खानाबदोश-से हो गए हैं सफ़र करते-करते, अब तो
आए थे जिस लिए, पा लिया जो मुकाम चाहते हैं

हवा नाम से पुकारे और ज़मीन पैरों को पहचाने,
जहाँ आसमान अपना-सा लगे और सपना पूरा होते दिखे

तो उम्र की किताब से कुछ पन्ने फाड़कर, लिखना उनपे

हाँ...वही सड़क, वही गली, वही पगडंडी,
और वही खेत - खलिहान चाहते हैं

रोहित राय

#वापसी #खेतखलिहान #गांवकीयादें

14/06/2026

Address

Noida Sector 31

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ROHIT RAI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share