Up Ki Baat

Up Ki Baat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Up Ki Baat, Media/News Company, Noida.

28/02/2026

रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई है. पेशी के दौरान अब्‍दुल्‍ला आजम...
05/12/2025

रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को 7 साल की सजा सुनाई है. पेशी के दौरान अब्‍दुल्‍ला आजम वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए हाजिर हुए. कोर्ट ने आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला को फर्जी पासपोर्ट मामले में दोषी करार दिया है.

04/12/2025

नोएडा में स्पेशल इंटेसिव रिविजन ( SIR ) के काम में जुटी महिला BLO से अभद्रता का मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक शख्स बीएलओ पर ज़ोर-जोर से चिल्लाता दिख रहा है. आरोपी ने बीएलओ को धमकी दी कि उसे हल्के में न लें. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है.

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आगामी T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है....
04/12/2025

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले आगामी T20 World Cup 2026 के लिए BCCI ने टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च कर दी है. इसे बीते दिन 3 दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के इनिंग्स ब्रेक के दौरान लॉन्च किया गया.

03/12/2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में पुष्पांजलि कार्यक्रम के दौरान अचानक मल्लिकार्जुन खड़गे के कंधे दबाने शुरू कर दिए. दोनों नेता पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

इंडियन रेलवे ने अब ऑनलाइन तत्‍काल टिकट के नियमों में बदलाव के बाद रिजर्वेशन काउंटर पर बनवाए जाने वाले तत्‍काल टिकट के नि...
03/12/2025

इंडियन रेलवे ने अब ऑनलाइन तत्‍काल टिकट के नियमों में बदलाव के बाद रिजर्वेशन काउंटर पर बनवाए जाने वाले तत्‍काल टिकट के नियमों में भी बदलाव किया है. रेलवे अब टिकट काउंटरों पर भी OTP आधारित तत्काल टिकट देने की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है. तत्काल टिकट व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए रेलवे ने ये बड़ा कदम उठाया है. अगले कुछ दिनों में ये नई व्‍यवस्‍था लागू होने की बात कही जा रही है.

03/12/2025

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नई नवेली दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दुल्हन घूंघट ओढ़कर ससुराल वालों के बीच बैठी गिटार के साथ गाना गाती नज़र आ रही है.

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कार...
02/12/2025

विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 32 पैसे टूटकर 89.85 प्रति डॉलर (Dollar vs Rupee) के सर्वकालिक निचले स्तर (Rupee All Time Low) पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कंपनियों, आयातकों और विदेशी निवेशकों की ओर से डॉलर की मजबूत मांग ने रुपये पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 89.70 पर खुला। फिर 89.85 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को दिन के कारोबार में 89.79 प्रति डॉलर तक गिरने के बाद 89.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत बन रहे नए पीएम कार्यालय का नाम अब 'सेवा तीर्थ' रखा गया है. वहीं देश में राजभवनों का...
02/12/2025

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत बन रहे नए पीएम कार्यालय का नाम अब 'सेवा तीर्थ' रखा गया है. वहीं देश में राजभवनों का नाम लोकभवन किया गया है. केंद्रीय सचिवालय अब कर्तव्य भवन के नाम से जाना जाएगा.

02/12/2025

Address

Noida

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up Ki Baat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share