The Unsalted

The Unsalted Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Unsalted, Media/News Company, Noida.

हम हैं सच्ची और बेबाक पत्रकारिता की आवाज़। यहाँ आपको मिलेंगी ग्राउंड रिपोर्ट, राजनीति और समाज से जुड़ी अहम खबरें, हमारा मकसद है सच को उसी रूप में दिखाना जैसा वह है, बिना नमक, बिना मिलावट।
फॉलो करें और जुड़ें The Unsalted के साथ

25/08/2026

यह शाहजहांपुर के नगर निगम पार्षद है. हाथों में गंगाजली लेकर कसम खा रहे हैं कि भ्रष्टाचार की कमाई में ईमानदारी से बंटवारा होगा. नगर निगम से होने वाली आमदनी 60 हिस्सों में बराबर बंटेंगी.

25/08/2026

आज फिर राजस्थान के एक सरकारी स्कूल में छत गिरने की घटना सामने आई है। डूंगरपुर के आदिवासी बाहुल्य दोवड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सत्तु गांव देवकी स्थित स्कूल की छत गिरी। राहत की बात है कि हादसे में अभी तक किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। सवाल है-आखिर कब सुधरेंगे स्कूल

24/08/2026

गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर स्थित पॉल रेस्टोरेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सैंडविच के अंदर सफेद रंग का एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे ...
24/08/2026

महाराष्ट्र के अमरावती से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार करीब 3:30 बजे आग लग गई। हादसे के वक्त यूनिट में 39 नवजात भर्ती थे।

इस हादसे में 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 6 बच्चों को आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग वेंटिलेटर में हुए विस्फोट के बाद लगी, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले में हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही है।

सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, अस्पतालों में नवजातों की सुरक्षा और मेडिकल उपकरणों की निगरानी का भी है

21/08/2026

हमीरपुर में ‘मिठाई खाओ’ बोले अधिकारी, दुकानदार बोला- ‘मैं नहीं खाऊंगा, स्वास्थ्य ठीक नहीं!’ 😳 छापेमारी के दौरान दुकानदार के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

#मिठाई #खाद्यसुरक्षा #छापेमारी

21/08/2026

अरुणाचल प्रदेश में युवाओं का देशभक्ति से भरा जोश देखने को मिला। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें युवा देश के लिए समर्पण और एकजुटता का संदेश देते नजर आए।

20/08/2026

हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय — नॉर्थ कैंपस

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित हिंदी विभाग के छात्र अपनी विभिन्न शैक्षणिक और छात्र-संबंधी मांगों को लेकर लगातार कई घंटों से धरने पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से उनकी शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं और उन्हें कक्षाओं, परीक्षा परिणाम, पाठ्यक्रम, हॉस्टल तथा अन्य बुनियादी अकादमिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने विभाग से इन समस्याओं का जल्द समाधान करने और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है।

छात्रों की प्रमुख मांगें:

1. तृतीय सेमेस्टर की नियमित कक्षाएँ यथाशीघ्र प्रारंभ कराई जाएँ।
2. कक्षाओं की समय-सारणी (Time Table) शीघ्र जारी की जाए।
3. तृतीय सेमेस्टर के पाठ्यक्रम, Research एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएँ।
4. परीक्षा परिणाम से संबंधित स्थिति से विद्यार्थियों को अ�

20/08/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में भारी बारिश के बीच कच्चे मकान की छत ढह गई. मलबे में महिला और उसका बेटा दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला.
#𝗥𝗲𝘀𝗰𝘂𝗲𝗼𝗽𝗲𝗿𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻

20/08/2026

उत्तराखंड के धारचूला में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कुलागाड़ में वैली ब्रिज टूटने के 24 घंटे बाद भी वैकल्पिक रास्ता तैयार नहीं हो पाया है. खराब मौसम और तेज बारिश के कारण मरम्मत का काम भी रोकना पड़ा है. रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं वापसी के दौरान कैलास मानसरोवर यात्रा का 9वां दल भी गुंजी में ही फंस गया है.

19/08/2026

हिमाचल के परवाणु में भारी बारिश का असर, बाल-बाल बचा ट्रक!

हिमाचल प्रदेश के परवाणु में भारी बारिश के बाद कई जगह नुकसान की तस्वीरें सामने आई हैं।

सड़क अचानक धंसने से एक ट्रक नाले की ओर जाने लगा, लेकिन बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बारिश के बीच सड़क धंसने की इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और सड़क की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हिमाचल में भारी बारिश के कारण सड़कें और अन्य ढांचा प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

Address

Noida
201301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Unsalted posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share