20/08/2026
हर राज्य में सरकार को पहले समय सीमा देनी होगी कि इतना समय है सरकार के पास इस समय के अंदर अगर अगर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो शिक्षा क्रांति होगी, ऐसे किसी भी स्कूल में जाकर शिक्षकों को बोलना कि ऐसा क्यों नहीं है स्कूल में, कौन है स्कूल का प्रिंसिपल, कौन है अधिकारी या अब इस राज्य के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए, ये सब से कुछ नहीं होगा, ये पूरे देश का सवाल है न कि किसी एक राज्य का पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था में अमूल चूल परिवर्तन करने होंगे तब ये सब बदलेगा। इसका सही ढंग से प्लान बनाना चाहिए कि कहा से, कैसे, कब इसको पूरे देश में एक क्रांति की तरह फैलाया जाय,तब जाकर शिक्षा नीतियों में परिवर्तन हो सकता है। नहीं तो ये सिर्फ एक नाकामयाब कोशिश बनकर रह जाएगी।