News7 Bharat

News7 Bharat 1.25 Million Subscriber On Youtube
www.news7bharat.com
For Sponsorship- [email protected]

नयी दिल्ली,February 04, 2026आज भारत द्वारा भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरि अवशेषों को श्रीलंका में ले जाया रहा है।04 से ...
04/02/2026

नयी दिल्ली,
February 04, 2026
आज भारत द्वारा भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरि अवशेषों को श्रीलंका में ले जाया रहा है।
04 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।

ये भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरि अवशेष गुजरात के अरावली जिले में शामलाजी के निकट देवनिमोरि पुरातात्विक स्थल से प्राप्त हुए हैं ।
वर्तमान में ये सभी अवशेष गुजरात के वडोदरा जिले में स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में संरक्षित हैं।

इतिहास में पहली बार हो रहा है कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रीलंका ले जाया जा रहा है।
इन पवित्र अवशेषों 04 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करने के पश्चात पुनः भारत वापस लाया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के जेहनपोरा में लगभग 2000 साल पुराने बौद्ध स्तूपों के अवशेष मिले हैं।इस 2000 साल पुराने बौ...
07/12/2025

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के जेहनपोरा में लगभग 2000 साल पुराने बौद्ध स्तूपों के अवशेष मिले हैं।

इस 2000 साल पुराने बौद्ध स्थल में कई स्तूप, मिट्टी के बर्तन, दीवारें और तांबे की कलाकृतियां मिली हैं।

29/11/2025
दुबई में हो रहे एयरशो के दौरान भारत का फाइटर जेट क्रैश हो गया, पायलट की तुरंत मौत हो गई।
21/11/2025

दुबई में हो रहे एयरशो के दौरान भारत का फाइटर जेट क्रैश हो गया, पायलट की तुरंत मौत हो गई।

भारतीय सेना ने स्वनिर्मित कॉमबैट कोट के डिजाइन पर IPR (Intellectual Property Rights) प्राप्त कर लिया है।इस काॅमबैट कोट क...
21/11/2025

भारतीय सेना ने स्वनिर्मित कॉमबैट कोट के डिजाइन पर IPR (Intellectual Property Rights) प्राप्त कर लिया है।

इस काॅमबैट कोट के डिजाइन पर केवल और केवल भारतीय सेना का अधिकार होगा तथा इसे कोई नकल नहीं कर सकता।

खामोशियों का भी होता है, एक दायरा सवाल वजूद पर आए तो कुछ भी करेंगेकह रहीं हैं शिलाएं, अतीत है करुणामई सब यहां बुद्ध का ह...
15/11/2025

खामोशियों का भी होता है, एक दायरा
सवाल वजूद पर आए तो कुछ भी करेंगे

कह रहीं हैं शिलाएं, अतीत है करुणामई
सब यहां बुद्ध का है, तो बुद्ध का ही रहेंगे।

ये मिट्टी वही है, बुद्ध की विरासत वही है
अभी भी है पत्थरों में जो सम्राट ने कही है

चित्र गुफाओं में, पहाड़ों में, कुछ कह रही हैं
स्तूप चौरासी हजार जो थे, हम लेकर रहेंगे।

लोग आए और गए जमाने में बहुत
कोई कुछ किया या न किया वो उनका मामला

सोचता हूं कि मैं नहीं तो कौन है यहां
इतिहास अगर हमारा है तो हम ही लिखेंगे।

-अमरो

14/11/2025
09/11/2025
अभी हाल में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बौद्ध कथा के प्रचार-प्रसार के लिए हाइवे पर पोस्टर बैनर लगाए गए थे।कुछ आताताइय...
07/11/2025

अभी हाल में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बौद्ध कथा के प्रचार-प्रसार के लिए हाइवे पर पोस्टर बैनर लगाए गए थे।
कुछ आताताइयो द्वारा बौद्ध कथा के पोस्टर बैनर को फाड़ दिया गया।
यही नहीं उन पर आरोप है कि फाड़े गए बैनर पोस्टर अपने साथ उठा भी ले गए।
यह घटना रात 04 नवंबर को थाना क्षेत्र सांडी का है। बौद्ध कथा का आयोजन 16 नवंबर को होना है।
पांच लोगों के नामजद शिकायत किए जाने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के लिए बता दूं कि 2024 में इसी हरदोई जिले के टड़ियावां क्षेत्र में बौद्ध कथा के दौरान काफी हंगामा हो गया था।
अराजक तत्वों ने पांडाल में घुसकर बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर का पोस्टर फाड़ा और तोड़फोड़ की थी।
इन अराजक तत्वों पर सरकार द्वारा सख्त कदम उठाने की जरूरत है और देश के बौद्धों को अपने अस्तित्व की रक्षा के‌ लिए आगे आना होगा।

10/08/2025

जुलाई 2025 में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद को लेकर भयानक युद्ध हुआ, जिसमें सैनिकों और आम नागरिकों सहित लगभग 170 लोगों की मौत हो गई।

इस युद्ध के बाद कंबोडिया के सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने एक अभूतपूर्व कदम उठाया।
उन्होंने युद्ध में मारे गए सभी लोगों के सम्मान में एक विशाल श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया, सीजफायर के फैसले का समर्थन किया और थाईलैंड जैसे देशों से अपील की कि वे धम्म के मार्ग पर चलकर शांति अपनाएं।

क्या यह पहल एशिया में शांति की नई शुरुआत बन सकती है? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में — मैं हूं आपका दोस्त अमित और स्वागत है आपका News7 पर।

नमो बुद्धाय 🙏















Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News7 Bharat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News7 Bharat:

Share