Shiv tyagi Journalist

Shiv tyagi Journalist news broadcast

15/08/2026

अखिलेश यादव, BJP, बीजेपी, राजनीतिक बयान, समाजवादी पार्टी, सपा, यूपी राजनीति, उत्तर प्रदेश राजनीति, अखिलेश यादव बयान, BJP को फायदा, राजनीतिक रणनीति

15/08/2026

बाबा रामदेव के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने देश में भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक, सरकारी भर्ती और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए और व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई।

क्या यह सिर्फ एक बयान है या किसी बड़े आंदोलन का संकेत? 🤔

आपकी राय क्या है? कमेंट में जरूर बताएं। 👇

11/08/2026

बुलंदशहर के कृष्ण की भक्ति और हौसले की कहानी हर किसी को भावुक कर रही है। दोनों पैर खराब होने के बावजूद कृष्ण ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए हरिद्वार से बुलंदशहर तक 215 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी की।
जहां सामान्य व्यक्ति के लिए 2 किलोमीटर की दूरी तय करना भी मुश्किल हो सकता है, वहीं कृष्ण ने अपनी आस्था और हौसले के दम पर इतनी लंबी यात्रा पूरी कर सभी को हैरान कर दिया।
कृष्ण की शिव भक्ति और जज्बे को देखकर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। 🙏🔱

11/08/2026

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आकाश आनंद ने कहा, “60 रुपए का पेट्रोल बहुत महंगा हो गया था... आज 110 रुपए में गन्ने का रस बेच रहे हैं।”

#महंगाई

08/08/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से संवाद के दौरान अपने मजाकिया अंदाज में कहा—
“मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन मैं इसे महसूस कर सकता हूं।”
पीएम मोदी ने कहा कि हर छात्र के मन में भविष्य को लेकर एक सपना और विज़न होता है। उनकी इस मजेदार बात पर पूरे परिसर में ठहाके गूंज उठे।
देखिए PM मोदी का ये दिलचस्प अंदाज।

07/08/2026

लगातार हो रही बारिश के बाद नोएडा के सेक्टर-95 अंडरपास में भारी जलभराव हो गया। महामाया फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास में पानी भरने की वजह से एक एंबुलेंस गहरे पानी में फंस गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हर बार बारिश के दौरान सेक्टर-95 अंडरपास में जलभराव की समस्या सामने आती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बार-बार होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?

05/08/2026

बच्चों को पानी जैसी सब्जी और जली रोटियां परोसी गईं

सीतापुर के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्चों को नाममात्र के आलू के टुकड़ों वाली पानी जैसी सब्जी और जली हुई रोटियां परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PM POSHAN योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक और संतुलित भोजन दिया जाना जरूरी है, लेकिन वायरल वीडियो ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रशासन और रसोइये के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

#सीतापुर #मिडडेमील #उत्तरप्रदेश

05/08/2026

राहुल गांधी ने अलग-अलग राज्यों से आए प्रदर्शनकारी युवाओं से मुलाकात की और शिक्षा व्यवस्था व संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ उठाने पर उनका धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने किसी के साथ हिंसा नहीं की, इसके बावजूद उन्हें धमकाया और परेशान किया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि अन्याय चाहे किसी के साथ भी हो, एक नागरिक के तौर पर हमें उसके साथ खड़ा होना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें उन सभी युवाओं पर गर्व है, जो अन्याय के खिलाफ खड़े हुए। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं ने कुछ गलत नहीं किया है और उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।

05/08/2026

ग्रेटर नोएडा में चांदी व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा और इकोटेक-1 पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूटकांड के 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा माल, करीब 635 ग्राम पीली धातु के आभूषण, 12.138 किलो सफेद धातु, वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर प्लेट की बलेनो कार और .315 बोर का तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चांदनी चौक में व्यापारी की रेकी कर लूट की योजना बनाई थी। इसके बाद दुर्घटना का बहाना बनाकर व्यापारी की कार रुकवाई और तमंचे के बल पर आभूषणों से भरा बैग लूट लिया।

वारदात जीरो प्वाइंट से करीब 2 किलोमीटर आगे की गई थी। लूट के बाद आरोपी जुनैदपुर के जंगल में इकट्ठा हुए थे।
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह की अन्य वारदातों का भी पता लगाने में जुटी है।

05/08/2026

हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान दिल्ली निवासी एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के SDRF आपदा राहत दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

⚠️ गंगा में तेज बहाव के बीच स्नान करते समय सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Address

Noida
201301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shiv tyagi Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share