NBT Sports

NBT Sports Most popular Hindi News Website for Sports.

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के लिए आशीष यादव ने भाला फेंक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उनका बेस्ट थ्रो 7...
08/08/2026

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के लिए आशीष यादव ने भाला फेंक इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उनका बेस्ट थ्रो 74.09 मीटर का था। इस चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा के बाद वह भाला फेंक में मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरे एथलीट हैं। 19 साल के आशीष यूपी के मिर्जापुर जिले के मवैया के रहने वाले हैं। उन्होंने भाला फेंक में करियर बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। ट्रेनिंग करने के वह काफी खतरा उठाते थे लेकिन इसके बाद भी नीरज चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलना चाहते थे।

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। संन्यास के बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल से जुड़े पुराने विवाद के ...
08/08/2026

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। संन्यास के बाद उन्होंने यशस्वी जायसवाल से जुड़े पुराने विवाद के बारे में खुलकर बात की है। 2022 के दलीप ट्रॉफी फाइनल के दौरान मैदान से बाहर भेज दिया था। वेस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल हुआ था। उस मुकाबले में साउथ जोन के बल्लेबाज टी रवि तेजा को यशस्वी जायसवाल स्लेज कर रहे थे। इस दौरान अंपायर ने कई बार यशस्वी को चेतावनी दी लेकिन वह शांत नहीं हुए।

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत था। अब वह दूसरे नंबर पर चले गए हैं।...
08/08/2026

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत था। अब वह दूसरे नंबर पर चले गए हैं। इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर कप्तान जैक लिबी 50 से ज्यादा पारी खेलने के बाद लिस्ट ए में सबसे बेहरतीन औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। लिबी ने शुक्रवार को ससेक्स के खिलाफ 109 रनों की नाबाद पारी खेली। यह लगातार तीसरा मैच था, जिसमें उन्होंने ठीक 109 रन बनाए। इससे वहले एसेक्स और मिडिलसेक्स के खिलाफ भी उन्होंने 109-109 रन बनाए थे।

विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी ...
08/08/2026

विश्व फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को अर्जेंटीना के रोसारियो शहर के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जून में खेले गए फीफा विश्व कप के दौरान मेसी परिवार ने बताया था कि जॉर्ज मेसी बीमार चल रहे हैं। हालांकि उनकी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी।

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में विस्फोटक बैटिंग की। बरार को टीम इंडिया ने 11वें नंबर...
08/08/2026

तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म अप मैच में विस्फोटक बैटिंग की। बरार को टीम इंडिया ने 11वें नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने एक ही ओवर में चार छक्के मार दिए। अभी तक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए कोई टेस्ट नहीं खेला है। वॉर्म अप मैच के दूसरे दिन श्रीलंका की तरफ से दिन का आखिरी ओवर बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सदीरा ने डाला।

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बैटिंग की। मेजबान टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर 8 विकेट प...
08/08/2026

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने बैटिंग की। मेजबान टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर 8 विकेट पर 363 रन पर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं। यह वॉर्म अप मैच तीन दिन का है। भारत की तरफ से युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली तो रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, मानव सुथार और गुरनूर बरार ने भी बैट से योगदान दिया।

श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन की जगह लेने के लिए दो दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुस...
08/08/2026

श्रीलंका दौरे पर साई सुदर्शन की जगह लेने के लिए दो दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सरफराज खान या शेख रशीद को टीम इंडिया में जगह मिल सकती है। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज अपनी फिटनेस जांच के लिए पहले से ही सीओई में हैं। उन्हें वहां गए करीब एक हफ्ते का समय हो गया है। वहीं दाएं हाथ के बल्लेबाज रशीद को भी रविवार को बेंगलुरु में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

08/08/2026

CWG Silver Winner Shubham Juyal: देश को समर्पित किया मेडल, PM Modi और सेना प्रमुख से करेंगे मुलाकात!

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्क...
08/08/2026

श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपनी क्लास दिखाते हुए धमाकेदार शतक जड़ दिया है। कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे कर्नाटका के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक और नियंत्रित शैली में बल्लेबाजी की।

दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कैरेबियाई टीम आगामी 2027 वनडे वर्ल...
08/08/2026

दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कैरेबियाई टीम आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालीफाई करने में पूरी तरह नाकाम रही है। आईसीसी की तय कट ऑफ तारीख तक रैंकिंग में टॉप आठ में जगह न बना पाने के कारण वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे वनडे विश्व कप में मुख्य टूर्नामेंट में पहुंचने के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने पड़ेंगे।

Address

Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NBT Sports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share