22/08/2026
इटावा। थाना इकदिल क्षेत्र के शेखूपुर जखौली गांव में रास्ता नहीं बनने के विरोध में 13 अगस्त से चल रहा सत्याग्रह और भूख हड़ताल आंदोलन आखिरकार आज समाप्त हो गया। रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे थे।
इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौके पर पहुंचा था और ग्रामीणों की समस्या को सुना था। मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने के बाद आज सदर विधायक सरिता भदौरिया, एसडीएम सदर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विधायक ने आंदोलनकारियों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी। इसके बाद सदर विधायक सरिता भदौरिया ने भूख हड़ताल पर बैठे लोगों को मिठाई खिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया। विधायक ने ग्रामीणों को रास्ते की समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
कई दिनों से चल रहे सत्याग्रह के समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से उनकी रास्ते की समस्या का जल्