GBN24 Bihar Jharkhand

GBN24 Bihar Jharkhand Meda

13/04/2026
13/04/2026

रिपोर्टर...नजिर आलम
लोकेशन. सुपौल बिहार
...आपसी रंजिश के आर में जमकर हुआ बवाल दर्जनों लोग हुए घायल
.किशनपूर थाना क्षेत्र के कटाहरा गांव से एक मामला प्रकाश में आरहा है जंहा 10 अप्रेल की संध्या दो पक्षों की आपसी रंजिश के कारण घंटों लाठी डंडा ईंट पत्थरों और असलहा के माध्यम से शक्ति प्रदर्शित किया गया तत्काल 112 की पुलिस मौके पर पहुच कर मामले को सांत करवाते हुए घायलों को किशनपूर phc पहुचा दिया जंहा घायल पक्ष के शिकायत पर किशनपुर थाना phc पंहुच घायलों का ब्यान भी दर्ज किया..phc मे मौजूद डोक्टर ने मरीजों का प्राथमिक उपचार कर कुछ गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया..घायलों के परिजन द्वारा तत्काल किशनपुर थाने को लिखित आवेदन देकर मामले मे न्यायसंगत कार्यवाही की गुहार लगाई गई जा चुकी है
पीड़ित पक्ष के आवेदक बीवी जैबुन निशा की माने तो हमलावर दर्जनों की संख्या मे थे और जान मरने की नीयत से उनलोगों पर हमला किया गया इस हमले में वो खुद और उनके देवर पति बच्चों सहित अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है और उनके देवर रेयाजुल हक उर्फ दारा सबसे अधिक घायल है और अभी भी ICU में ही है...
देखिए काया कुछ कहना है इस मामले मे पीड़ित पक्ष का

. 75 वर्षीय मानसिक बीमार बुजुर्ग लापता परिजनों में मातम आपको बता. दें के बिहार के मुंगेर निवासी अकबर सुभानि नमक 75 वर्षी...
28/03/2026

. 75 वर्षीय मानसिक बीमार बुजुर्ग लापता परिजनों में मातम
आपको बता. दें के बिहार के मुंगेर निवासी अकबर सुभानि नमक 75 वर्षीय बुजुर्ग जो मानसिक रूप से अस्वस्थ भी है आपने पुत्र के साथ मुंबई में रह रहे थे दिनाँक 25 /3/26 को पुत्री और दामाद के द्वारा बेहतर इलाज हेतु मुंबई से ट्रेन से देहली लेकर जा रहे थे मौका पाकर रास्ते मे ही बुजुर्ग रतलाम स्टेशन पर उतर गए बेटी दामाद की नींद खुलने पर उन्हें ट्रेन में न पकड़कर तत्काल उनकी खोज बिन सुरु कर दी गई..परिजनों ने 26/3/2026 के रतलाम स्टेशन के cctv फुटेज से उनकी पहचान किया और जानकारी पाया के वो रतलाम से उज्जैन के ट्रेन में बैठ उज्जैन पहुच गए उज्जैन पहुंच परिजनों को मालूम हुआ के उज्जैन grp ने उन्हें दरभंगा की ट्रेन में बिठा दिया..मगर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है परिजनों दिन रात उनकी तलाश में लगे है आपको बता दे के रेल्वे भी अपने अस्तर से उनकी डिटेल उस रूट के सभी स्टेशनों को भेज कर उनकी तलाश करवा रही है. परिजनों को आशंका है चुकी वो मानसिक रूप से अस्वस्थ है उज्जैन से दरभंगा रूट मे वो फिर कहीं उतर कर भटक गए है..

ये ब्यक्ति मुंबई से अपने बेटी दामाद के साथ निकले मगर बीच मे ही रतलाम स्टेशन पर ही उतर गए फिर वहां से भाटक कर उज्जैन पहुच गए परिजनों के छानबीन के मुताबिक इनको उज्जैन grp ने उज्जैन दरभंगा ट्रेन नंबर 19165 में बिठा दिया था मगर इनके परिजन जब दरभंगा में खोज रहे है तो इनका कोई पता नहीं कृपया इनकी फोटो और डिटेल लोकल ग्रुप में शेयर कर इनकी खोजबीन में सहयोग प्रदान करे ....

11/03/2026

स्लग : बिहार के सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चकला निर्मली में खुला ""एकलव्य नशा मुक्ति केंद्र,,, कम खर्च पर दिलाई जाती है नशा से निजात। संस्थापक ने दी जानकारी।

रिपोर्ट: नजिर आलम के साथ संतोष आनन्द की ब्यूरो रिपोर्ट.

एंकर : बिहार में एक तरफ जहां पूर्ण रूप से शराबबंदी है। तो वहीं दूसरी ओर सुखा नशा और अन्य नशा भी तेजी से फैल रहा है। जिसको लेकर हमारे युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर चल पड़े हैं। हालांकि बिहार सरकार द्वारा युवा वर्गों को नशा से मुक्त करने के लिए कई नशा मुक्ति केंद्र भी सभी सदर अस्पतालों में व्यवस्थित की गई है, जहाँ मरीज करीब करीब नहीं के बराबर पहुचते हैं।
इसी के मद्देनजर अन्य जगहों के साथ-साथ सुपौल में भी निजी नशा मुक्ति केंद्र खोले जा चुके हैं।
वहीं सुपौल जिला मुख्यालय स्थित चकला निर्मली में डॉ नागेश्वर शर्मा क्लीनिक के बगल में सभी व्यवस्थाओं से लैस एक संस्थान खुली है :
""एकलव्य नशा मुक्ति केन्द्र, जो एकलव्य फाउंडेशन के तहत संचालित की जा रही है। जहाँ किसी भी प्रकार के नशा करने वालों को नशा से पूरी तरह छुटकारा दिलाने की बात कही गई है। आज मौके पर जब हमारी टीम एकलव्य नशा मुक्ति केंद्र पहुंच स्थिति का जायजा लिया, तो मौजूद लोगों ने बताया कि हाल ही में खुले इस नशा मुक्ति केंद्र से कई बच्चे नशा से मुक्त होकर खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। वहीं इस संस्था के संस्थापक बिट्टू राजा ने बताया कि यह संस्था एकलव्य फाउंडेशन के तहत चलाई जा रही है, जो समाज के बर्बाद हो रहे नवयुवक को सुधारने का एक महत्वपूर्ण मकसद है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां शराब, स्मैक, इंजेक्शन, ब्राउन शुगर, भांग, गांजा, अफीम, टैबलेट जैसे किसी भी नशा को सेवन करने वाले सभी उम्र के बच्चे, नवयुवक, व बुजुर्गों को कम खर्च पर नशा से पूरी तरह निजात दिलाने के लिए हर तरह से प्रयासरत है आईए देखते हैं एकलव्य नशा मुक्ति केंद्र के संस्थापक बिट्टू राजा ने और भी क्या कुछ कहा।

27/01/2026

सुपौल जिले के परसा गांव में स्टार ब्रदर्स परसा क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारम्भ। जिला परिषद ने किया उद्घाटन।

रिपोर्ट: संतोष आनन्द
स्थान : सुपौल

आपको बता दें कि सुपौल जिला मुख्यालय के सदर प्रखंड अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत स्थित परसा में 6 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका भव आज 27 जनवरी से प्रारंभ हुआ है, जिसके उद्घाटनकर्ता है स्थानीय जिला परिषद परवेज नैयर रहे।
वहीं इस क्रिकेट टूर्नामेंट के सम्मिलित कार्यकर्ता मो. अमीर उर्फ लल्लू, मो. शमीम उर्फ़ छोटू, मो. रुस्तम, मो. इमरान, मो. अतहर और मो. वसीम हैं।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम 6 दिनों तक चलेगी, और आज लाउढ वनाम दिघिया के बीच मैच खेला गया। उन्होंने यह भी कहा कि सुपौल जिले के दूर-दूर से खिलाड़ी आ रहे हैं। दर्शकों से अनुरोध है कि दर्शक अधिक से अधिक संख्या में खेल मैदान पहुंचकर टूर्नामेंट का आंखोंदेखाहाल देखकर लाभ उठावें।

ब्यूरों रिपोर्ट आशु राजा बिहार के सुपौल जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई. जहां एक शिक्षक ने  छात्रों से 'मिस्टर जिन्ना ...
26/01/2026

ब्यूरों रिपोर्ट
आशु राजा
बिहार के सुपौल जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई. जहां एक शिक्षक ने छात्रों से 'मिस्टर जिन्ना अमर रहें' के नारे लगवाए गए झंडोत्तोलन के दौरान नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आरहा है जिसमें ये उद्घोष स्पष्ट सुना जा सकता है मामले को लेकर हेड मास्टर की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपी शिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाने ले गई घटना अबुवार उच्च विद्यालय की बताई जारही है बच्चों ने भी गवाही दी है कि नारेबाजी के दौरान मोहम्मद अली जिन्ना का जिक्र किया गया, जिससे हंगामा हुआ. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिरकार इस तरह के नारे क्यों लगाए गए ...

21/01/2026

सुपौल पुलिस को मिली बरी कामयाबी...
महज 6 घंटे में किया अपहरण कांड का उद्भेदन.

21/01/2026

रिपोर्टर..मोहम्मद नजीर आलम

लोकेशन..।.....सुपौल

सुपौल अंचल अधिकारी ने कहा मुझ पर लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद, झूठे आरोप लगाने वाले डॉक्टर अमन पर होगी कानूनी कार्रवाई : सीओ आनंद कुमार मंडल

सुपौल अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल पर समाज सुधारक डॉक्टर अमन द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को अंचल अधिकारी ने पूरी तरह निराधार, झूठा और बेबुनियाद बताया है। डॉक्टर अमन ने अंचल अधिकारी पर पंजी-2 में कथित हेराफेरी कर 25 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन की अवैध बिक्री एवं दाखिल-खारिज करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया था कि इस कथित गड़बड़ी से सरकार और रैयतों को 50 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अंचल अधिकारी आनंद कुमार मंडल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप तथ्यहीन हैं और बिना किसी प्रमाण के लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजी-2 सहित सभी भूमि अभिलेख पूरी तरह नियम और कानून के तहत संधारित किए जाते हैं और किसी भी प्रकार की हेराफेरी की बात पूरी तरह गलत है। अंचल अधिकारी ने कहा कि यदि डॉक्टर अमन उनके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य हैं, तो वे उसे सक्षम न्यायालय या संबंधित विभाग के समक्ष प्रस्तुत करें।
सीओ आनंद कुमार मंडल ने आगे कहा कि बेवजह और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम जनता में भ्रम भी फैलता है। ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अंचल अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग जानबूझकर झूठी अफवाह फैलाकर सरकारी कामकाज को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मानहानि और अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर ऐसे लोगों को जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी समस्या या शिकायत की स्थिति में सीधे सक्षम पदाधिकारी या विभागीय मंच के माध्यम से अपनी बात रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अंचल कार्यालय पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ईमानदारी से जनहित में कार्य करता रहेगा।
l

संतोष आनंद के साथ आशु राजा...सुपौल बिहार सीना तान अवैध खनन जारी..कब आएगा इनके हिसाब का बारी जहां बिहार सरकार   अवैध खनन ...
12/01/2026

संतोष आनंद के साथ आशु राजा...सुपौल बिहार

सीना तान अवैध खनन जारी..कब आएगा इनके हिसाब का बारी

जहां बिहार सरकार अवैध खनन को लेकर सख्त निर्देश जारी कर रहे है वही सुपौल जिले के खनन माफियाओं का हाल कुछ निराला ही है जिला मुख्यालय से स्टे कोशी तटबंध से महाज थोरी थोरी दूरी पर कोशी के अंदर कंही jcb लगा कर तो कंही लेबर लगा कर अलग अलग जगहो पर अवैध खनन और मिट्टी की बिक्री का कार्य खुलेआम किया जारहा है... नियमों और कानून को ताख पर रख कर ट्रैक्टर मालिक बेखौफ होकर दिनदहाड़े बिना नंबर की ट्रैक्टर और टेलर का इस्तमाल कर इस अवैध खेल को आराम से अंजाम देते है .आपको बता दे के स्थानीय लोग के मुताबिक हर साल बरे पैमाने पर कोशि से मिट्टी बालू के कटाव से कोशि नदी भी प्रभावित हो रही है और मिट्टी से लदे ट्रैक्टरो के चालक तेज गानों के धुन पर काफी रफ्तार में चलते है जिससे बरी अनहोनी की भी आशंका बनी रहती है....आइए फ़िलहाल हम आपको सिर्फ एक छोटे पाइंट नेमुआ स्पर् से चल रहे अवैध खनन का खेल. दिखा रहे है जल्द ही अगली करी में आपको हम अन्य जगहों के मामले से भी अवगत करवाएंगे

Bihar News: सीना तान अवैध खनन जारी, कब आएगी इनके हिसाब की बारी

Address

Sector 63
Noida

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GBN24 Bihar Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share