Vineet Bytes

Vineet Bytes Welcome to VineetBytes – Your Daily Dose of Insight
Stay informed, stay ahead.

At Bytes, we break down the latest happenings in India and across the globe – from politics, economy, and technology to social trends and viral stories.

😂 60% में BJP की सरकार, तो आंदोलन का GPS भी वहीं सेट है!आशुतोष रांका ने X पर एक पोस्ट में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और ग...
26/08/2026

😂 60% में BJP की सरकार, तो आंदोलन का GPS भी वहीं सेट है!

आशुतोष रांका ने X पर एक पोस्ट में स्कूलों की बदहाल व्यवस्था और गरीब व पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने लिखा कि एक आंदोलन देश के सभी स्कूलों को बेहतर बनाने और सरकार-प्रशासन को जवाबदेह बनाने की मांग कर रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जिस राजनीतिक दल की 60% राज्यों में सरकार है, वह स्कूलों को ठीक करने के बजाय आंदोलनकारियों के साथ हिंसा, मारपीट, गाली-गलौज और फर्जी FIR करने में व्यस्त है। उन्होंने यह भी कहा कि यही दल खुद को देशभक्त और आंदोलन को गद्दार बताता है।

लेकिन सवाल यह है कि अगर मुद्दा वास्तव में देश के सभी स्कूलों और बच्चों की शिक्षा का है, तो आंदोलन का फोकस सिर्फ BJP शासित राज्यों पर ही क्यों दिखाई देता है? बाकी 40% राज्यों में क्या स्कूलों की व्यवस्था इतनी शानदार है कि वहाँ आंदोलन की जरूरत ही नहीं पड़ती? 😏

60% राज्यों में BJP की सरकार है, इसलिए आंदोलन भी वहीं होगा… बाकी 40% में बच्चे शायद VIP स्कूलों में पढ़ रहे हैं! लगता है मुद्दा स्कूल नहीं, BJP की सरकार है—जहाँ BJP नहीं, वहाँ आंदोलन की ज़रूरत भी नहीं!

अगर मुद्दा सच में जनहित और शिक्षा व्यवस्था का है, तो सवाल हर सरकार से होना चाहिए—चाहे सरकार किसी भी राजनीतिक दल की हो। वरना सवाल उठना स्वाभाविक है कि यह आंदोलन स्कूलों के लिए है या BJP सरकारों के खिलाफ?

आपका क्या मानना है? क्या ऐसे मुद्दों पर सभी राज्यों की सरकारों से समान सवाल नहीं होने चाहिए?

26/08/2026

जनता को क्या समझा है 🤬

रक्षाबंधन के विज्ञापन में पहनावे को लेकर सवाल उठे तो कृति सेनन ने कहा—“Culture & Traditions are in her heart, not in her...
26/08/2026

रक्षाबंधन के विज्ञापन में पहनावे को लेकर सवाल उठे तो कृति सेनन ने कहा—“Culture & Traditions are in her heart, not in her neckline!” 😏

बिल्कुल, संस्कृति दिल में होती है… लेकिन फिर एक सवाल तो बनता है—क्या किसी दूसरे धर्म के पारंपरिक त्योहार पर भी आप इसी तरह के पहनावे में विज्ञापन करेंगी और फिर यही कहेंगी कि संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है?

अगर जवाब “हाँ” है, तो फिर बात बराबरी की है। और अगर सिर्फ हिंदू त्योहारों और परंपराओं के साथ ही “मॉडर्निटी” का प्रयोग करना है, तो सवाल उठेंगे ही।

त्योहारों की भावनाओं और परंपराओं का सम्मान सिर्फ शब्दों से नहीं, व्यवहार में भी दिखना चाहिए। 🙏

आप क्या सोचते हैं—क्या कृति का जवाब सही है या सवाल जायज़ है?

उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान युवाओं के लिए महत्वपूर्...
25/08/2026

उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान युवाओं के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है।

सीएम योगी ने कहा, “आज के दिनों में पारदर्शी तरीके के साथ नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा करना अपने आप में एक चुनौती है और उसमें भी बिना भेदभाव के आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट के अनुसार नियुक्ति पत्र प्राप्त हो जाए, यह एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है।”

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के आयोग और बोर्ड इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, जब योग्य अभ्यर्थियों का चयन बिना भेदभाव के होता है, तो उसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरा प्रदेश उठाता है।

अगर इसी तरह विकास, कानून-व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन और युवाओं के लिए अवसर प्राथमिकता बने रहें, तो फिर एक बार 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और 2029 में प्रधानमंत्री के लिए योगी जी से बेहतर विकल्प कोई नहीं। 🚩

आपकी क्या राय है?

#2027

संजय राउत की राहुल गांधी से मुलाकात और उसके बाद X पर लिखी तारीफ देखकर लगता है कि चर्चा महाराष्ट्र और देश की घटनाओं पर कम...
25/08/2026

संजय राउत की राहुल गांधी से मुलाकात और उसके बाद X पर लिखी तारीफ देखकर लगता है कि चर्चा महाराष्ट्र और देश की घटनाओं पर कम, राहुल गांधी की प्रशंसा पर ज्यादा हुई। 😄

“मोदी, शाह और बाकी सभी को बहुत बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया”—भाई, मुलाकात का वर्णन है या चापलूसी का प्रमाणपत्र? 😂

25/08/2026

जिसका जहाँ दिमाग़ होगा वो उसको बचाएगा 🤣

Kiren Rijiju

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेड स्कार्फ) पहनकर स्कूल में प्रवेश की अनुमति मांगने वाली छात्रा की य...
25/08/2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब (हेड स्कार्फ) पहनकर स्कूल में प्रवेश की अनुमति मांगने वाली छात्रा की याचिका खारिज कर दी है।

अदालत ने कहा कि विभिन्न उच्च न्यायालयों की राय रही है कि हिजाब पहनना इस्लामिक आस्था का ऐसा अनिवार्य हिस्सा नहीं है, जिसके बिना व्यक्ति अपने धर्म से बाहर हो जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि किसी शैक्षणिक संस्थान का ड्रेस कोड निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है, तो विद्यार्थियों के लिए उस ड्रेस कोड का पालन करना आवश्यक है।

यह फैसला स्कूलों में यूनिफॉर्म और धार्मिक प्रतीकों को लेकर चल रही बहस के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सवाल यह है कि क्या स्कूल की यूनिफॉर्म सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए, या धार्मिक आधार पर अलग ड्रेस की अनुमति मिलनी चाहिए?

आप इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले से सहमत हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।

48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी मामला चर्चा में है। आशुतोष रांका ने गाँव के लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उ...
24/08/2026

48 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी मामला चर्चा में है। आशुतोष रांका ने गाँव के लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें ‘गुंडा’ कहा है।

लेकिन सवाल यह है कि किसी गाँव में जाकर वहाँ के लोगों के विरोध का सामना करने पर क्या पूरे गाँव के लोगों को ‘गुंडा’ कहना उचित है?

अगर किसी व्यक्ति ने किसी के घर में बिना बुलाए प्रवेश किया और घरवालों ने उसका विरोध किया, तो क्या सिर्फ विरोध करने की वजह से घरवाले गुंडे हो गए?

48 घंटे बीत चुके हैं, अब सवाल सिर्फ इतना है—आखिर इन गाँव वालों को ‘गुंडा’ कहने की वजह क्या है?

#ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢɴᴏᴡ

चीनी की कीमत बढ़ी तो मऊ विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अचानक पूजा की थाली, मिठाई और चाय पीने वाले गरी...
24/08/2026

चीनी की कीमत बढ़ी तो मऊ विधायक और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अचानक पूजा की थाली, मिठाई और चाय पीने वाले गरीबों की चिंता सताने लगी। 😏

अब्बास अंसारी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले चीनी महंगी होने से मिठाइयों के दाम बढ़ेंगे और इसका असर रोज़मर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। उन्होंने खास तौर पर पूर्वांचल में चाय पीने की आदत का जिक्र करते हुए कहा कि दिन में 3–4 कप चाय पीने वालों पर भी इसका असर पड़ेगा।

बयान अपनी जगह है, लेकिन सवाल उठता है—राखी, पूजा की थाली और हिंदुओं की इन परेशानियों की इतनी चिंता अचानक क्यों? क्या UP चुनाव नज़दीक आने का असर है? 👀

24/08/2026

48 घंटे पूरे हो गए 🤣🪳

Address

Noida

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vineet Bytes posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share