VOM News

VOM News पहाडो मे अपने संसाधनो से चलता खबरो का चैनल

18/08/2026
18/08/2026

गोपेश्वर -टीएचडीसी टर्नर पीपल कोटी में रेस्क्यू के छठे दिन एक और मृत शव मिला। 9 मृत संख्या हो गई।सीधी वार्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली से घायलों का उपचार चल रहा!

18/08/2026

कल्‍जीखाल-कारगिल शहीद धर्म सिंह रावत राजकीय इण्टर कॉलेज विकास खंड कलजीखाल ब्लॉक मुख्यालय में स्थापित है। तीन पट्टी यों का केंद्र बिंदु है। फिर भी छात्र संख्या कम क्यों है। जानने पीटीए अध्यक्ष पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह पटवाल जी का पक्ष ।



18/08/2026

जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

सूचना/पौड़ी/18 अगस्त 2026:
जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच जिलाधिकारी ने मंगलवार को तत्काल आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में बारिश एवं भूस्खलन की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्रवार जानकारी लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महरगांव में भूस्खलन की सूचना मिलते ही प्रशासन, एसडीआरएफ एवं पुलिस की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। वर्तमान में प्रशासन एवं पुलिस विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार चार लोग मलबे में दबे थे, जिनमें से एक महिला को ग्रामीणों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर एंबुलेंस एवं मेडिकल टीम भी भेजी गई है। राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। वहीं, बैरगांव में भूस्खलन की घटना में घायल महिला को प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल मौके से सतपुली हंस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद में भूस्खलन के कारण बाधित सभी सड़कों को तत्काल खोलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उनके निर्देशों के क्रम में सतपुली-गुमखाल मार्ग पर बाधित स्थानों को जेसीबी मशीनों की मदद से तत्काल खुलवाया गया। वहीं, गुमखाल-द्वारीखाल-महरगांव मार्ग को सुचारू करने के लिए भी जेसीबी मशीन भेजी गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जहां भी सड़कें बाधित हों, वहां तत्काल मशीनें भेजकर मार्ग खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आपदा कंट्रोल रूम में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित अधिशासी अभियंताओं से सड़क, पेयजल, विद्युत तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में जहां भी फीडर ब्रेकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो रही है, वहां विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक मरम्मत कार्य सुनिश्चित करे और विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सुचारू किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की बाधा की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी महत्वपूर्ण सूचनाओं को संबंधित व्हाट्सएप समूहों में तत्काल साझा करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। नदियों एवं गदेरों में जलस्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने आमजन से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। प्रशासन की सभी संबंधित टीमें किसी भी आवश्यकता पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय हैं।

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/pipalkotithdccase-siyasain-chamoli-ukd/
17/08/2026

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/pipalkotithdccase-siyasain-chamoli-ukd/

रिपोर्ट कमलेश पुरोहित चमोली, 17 अगस्त 2026। टीएचडीसी पीपलकोटी–सियासैंण परियोजना में 13 अगस्त 2026 को हुई गंभीर दुर्घटना .....

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/garhwali-kumouni-class-loni-gzb/
17/08/2026

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/garhwali-kumouni-class-loni-gzb/

लोनी, गाजियाबाद, 17 अगस्त 2026।अलकनंदा कॉलोनी, इलायचीपुर, रामपार्क विस्तार, लोनी में संचालित गढ़वाली एवं कुमाऊँनी लोक-...

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/studentfuture-letter-cm-uttarakhand/
17/08/2026

https://voiceofmountains.com/2026/08/17/studentfuture-letter-cm-uttarakhand/

उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने सूरजमल विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्....

17/08/2026

पौडी- कल्‍जीखाल के खैरालिंग महादेव मंदिर मे नागपंचमी पर उमडी भक्‍तो की भीड। पुजा अर्चना,कीर्तन, और भंडारे का प्रसाद भक्‍तो ने ग्रहण किया।



पत्रकार दीप सिलोड़ी के एक मुलाकात शो के सफलतापूर्ण 50 एपिसोड हुए पूरे।उत्तराखंड कला,रंगमंच,संस्कृति ओर फिल्मों के लिए सम...
17/08/2026

पत्रकार दीप सिलोड़ी के एक मुलाकात शो के सफलतापूर्ण 50 एपिसोड हुए पूरे।

उत्तराखंड कला,रंगमंच,संस्कृति ओर फिल्मों के लिए समर्पित कार्यक्रम है एक मुलाकात शो

पत्रकार दीप सिलोड़ी मूलतः सिलोड़ी गांव श्रीगुरु पट्टी नारायणबगड़ पिंडर घाटी चमोली उत्तराखंड से है।

नई दिल्ली(18 अगस्त)
उत्तराखंड की कला,संस्कृति,रंगमंच ओर फिल्मों के साथ सामाजिक संगठनों के लिए निरंतर पिछले 7 सालों से उत्तराखंड के वरिष्ट पत्रकार दीप सिलोड़ी दिल्ली एनसीआर में मीडिया के माध्यम से कार्य कर रहे है ओर उनका प्रयास रहता है कि एक मुलाकात शो के जरिए समाज में जिनमें भी हुनर प्रतिभा ओर कला है साथ ही जो कलाकार गुमनामी में चले गए उनको आंचल पत्रिका न्यूज के माध्यम से सोशल मीडिया के द्वारा मंच देना जिससे उनकी प्रतिभा,हुनर उनके जीवन के सफर के साथ उनके संघर्षों को उनके जीवन के उतार चढ़ावों को उनकी कहानी को भी दर्शकों एव जनजन तक पहुंचाया जा सके ओर दर्शकों को भी मालूम हो कि जिनको वह अपना आइडल मानते है उन्होंने यहाँ तक पहुंचने में कितनी मेहनत ओर संघर्ष किया है उसी को लेकर पत्रकार दीप सिलोड़ी की यह सोच थी कि हर कलाकार को एक मुलाकात के माध्यम से मंच दे कर उनके जीवन सफर से समाज ओर दर्शकों को रूबरू कराया जाए जिसमें वह सफल भी हुए ओर आज उनके पूरे 50 एपिसोड पूरे हो गए है।उन्होंने अपनी एक मुलाकात शो की हाफ सेंचुरी वरिष्ट कलाकार,प्रड्यूसर और निर्देशक शिव नारायण रावत के साथ पूरा किया।
आपको बता दे पत्रकार दीप सिलोड़ी मूलतः श्रीगुरु पट्टी गांव सिलोड़ी नारायणबगड़ पिंडर घाटी चमोली उत्तराखंड की है ओर परिवार के साथ वह दिल्ली में रहते है।उन्होंने पत्रकारिता में मास एवं जर्लिजिम का पीजी डिप्लोमा किया है साथ ही एम ए पॉलिटिकल साइंस से किया है जिसकारण शुरू से ही राजनीति,सामाजिक क्षेत्र में ज्यादा रहे ओर उन्होंने पत्रकारिता में राजनीति ओर सामाजिक मुद्दों को चुना ।आज वह समाचार प्लस के साथ जुड़े है P24 न्यूज के साथ,हिमालनयन न्यूज के भी साथ जुड़े है ओर दिल्ली में पत्रकारिता करते है।साथ ही उन्होंने आंचल प्रभात पत्रिका जो कि रजिस्टर्ड है उसके माध्यम से अपना भी चैनल बनाया हुआ है जिसके द्वारा वह उत्तराखंड समाज के लिए पूरी तरह से समर्पित रहते है।सामाजिक संगठनों के साथ समाज के बीच उनका अच्छा तालमेल है और कई अवार्डों से भी उनको सम्मानित किया गया है।आपको बता दे एक मुलाकात शो में उन्होंने जिन हस्तियों से मुलाकाते की है उनमें प्रमुख है लोकगायिका मंगला रावत,लोकगायक जगदीश बकरोला, सुनीता बेलवाल,शिव दत्त पंत,सतेंद्र फ्रेंडियाल,आशा नेगी,राकेश गुस्साई,जनार्दन नौटियाल,रज्जु बिष्ट,गोपाल रावत गबरू,शगुन उनियाल एवं फकीरा चंद चिनियाल,सुषमा जोशी,सचिन चौहान सहित अन्य साथ ही कला,रंगमंच, स्टेज से भी प्रमुख कलाकारों में ध्यांतरी नैथानी,अजय सिंह बिष्ट,गंगा ठाकुर,शिबू रावत,सतेंद्र भाई सुरु,विनोद रावत,मदन दुकलान,भोपाल राजा, ओर कुसुम बिष्ट,ब्रिज मोहन वेदवाल,राहुल जुयाल,राहुल भट्ट साथ ही रामलीला के भी प्रमुख कलाकारों में विलोचन प्रसाद,भरत राम मालकोटि,विनोद रावत,गणेश गोदियाल,चमोला के कलाकार,ओर वाद्ययंत्रों को हो कलाकार संजोए हुए है उनके प्रकाश आर्य ग्रुप,मां धारी देवी ग्रुप,रमेश नयाल,नरोत्तम दास ग्रुप, डोर थाली में धनी राम के साथ संगीत जगत से वीरेंद्र सिंह राही नेगी,नरेंद्र अजनबी,महेश गंधर्व ओर सामाजिक लोगो में वीरेंद्र कांडपाल,प्रताप सिंह साही,बिहारी लाल जालंधरी,रोशनी चमोली,विजय लक्ष्मी शर्मा के साथ गौ कथा वाचक गोपाल मणि जी महाराज ओर किशोर भट्ट एवं उत्तराखंड जागरण मंच आया नगर व उत्तराखंड पर्वतीय समाज जनकल्याण महासंघ देवली की समस्त कार्यकारणी के साथ भी एक मुलाकात शो हो चुका है जिनको आप यूट्यूब पर दीप सिलोड़ी या आंचल पत्रिका न्यूज सर्च करेंगे सभी एपिसोड देख सकते है ओर अपने चहिते कलाकारों के जीवन सफर को देख कर उनसे जीवन की सीख भी ले सकते है।हम कह सकते है कि पत्रकार दीप सिलोड़ी ने उन सभी कलाकारों की जीवन डाक्यूमेंट्री बना दी है जो जन्मों तक भी सुरक्षित रखेगी ओर उनके बाद भी लोग उनको याद रखेंगे।
पत्रकार दीप सिलोड़ी ने सभी अपने शुभचिंतकों,समर्थकों ओर कला,संस्कृति,फिल्मों से जुड़े कलाकारों का बहुत बहुत धन्यवाद किया कि उनके सहयोग से ही आज एक मुलाकात के पूरे 50 एपिसोड पूरे हो गए है पुनः उनको तह दिल से धन्यवाद ओर उम्मीद करता हु कि एक मुलाकात शो को जो प्यार सहयोग समाज ओर कलाकारों का मिल रहा है हमारी टिम पुर 100 एपिसोड करेगी और सेंचुरी अवश्य बनाएगी।अंत में पत्रकार दीप सिलोड़ी ने अपनी पूरी टिम गोविंद कोहली,मनोज कोठारी ओर द्वारिका प्रसाद का धन्यवाद किया कि उनके सहयोग से भी यह कार्य पूरा हो सका।दिल्ली एनसीआर में आज उत्तराखंड मीडिया या दक्षिणी दिल्ली में मीडिया की कोई भी बात होती है उसमें पत्रकार दीप सिलोड़ी का नाम सर्वप्रिय रहता है क्योंकि आज उन्होंने अपना पत्रकारिता में कड़ी मेहनत ओर लगन के साथ ईमानदारी के बीच एक मुकाम बनाया है।
उत्तराखंड संस्कृति के लिए समाज के मुद्दों के लिए पत्रकार दीप सिलोड़ी मीडिया के माध्यम से सदैव कार्य करते रहेंगे यही उम्मीद के साथ उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं ओर बधाई ओर आगामी उनके एक मुलाकात शो के एपिसोड के लिए भी अग्रिम शुभकामनाएं।जय उत्तराखंड

Address

Pauri
Noida
201301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VOM News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share