17/07/2026
रोहित शर्मा,
क्रिकेट में रिकॉर्ड्स तो बहुत लोग बनाते हैं, पर करोड़ों दिलों की धड़कन बन जाना हर किसी के बस की बात नहीं। मेरे लिए रोहित शर्मा सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम नहीं, एक पूरा एहसास है।
जब आपका बल्ला चलता है तो लगता है जैसे पूरा देश जश्न मना रहा हो, और जब आप निराश होकर लौटते हैं तो आँखों में आंसू आ जाते हैं। आपके मैदान पर कदम रखते ही जो एक तसल्ली मिलती है न, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। दिल बस यही कहता है कि अब कोई करिश्मा होने वाला है।
"रोहित शर्मा बैटिंग के लिए आ रहे हैं" इस एक लाइन को सुनने का रोमांच ही अलग है।
आप हमारे परमानेंट कप्तान और 'हिटमैन' हैं। सच तो यह है कि नई पीढ़ी ने अगर क्रिकेट को इस कदर चाहा है, तो उसकी सबसे बड़ी वजह आप हैं।
जानता हूँ कि एक दिन यह सफर थमेगा और आप संन्यास लेंगे, लेकिन मेरी दिल से गुजारिश है कि वह दिन 19 जुलाई न हो। हम सबने देखा है कि उस वर्ल्ड कप के लिए आपने कितनी जान लगाई थी। उस चमचमाती ट्रॉफी पर सबसे पहला और सबसे हकदार नाम सिर्फ आपका था।