12/08/2026
प्रति
श्रीमान मुख्यमंत्री मोहन यादव
मध्यप्रदेश शासन भोपाल मध्यप्रदेश
महोदय
निवेदन है छतरपुर जिले की नौगांव तहसील की जनपद पंचायत नौगांव में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसमें मध्यप्रदेश शासन के भंडार एवं क्रय नियमों के विपरीत बिना टेंडर बुलाए लाखों के बिल पेमेट कर दिये फर्जी बिल बनवाकर ।
दूसरा
प्रधानमंत्री आवास के गरीब हितग्राहियों के लगभग8000 नाम जनपद सीईओ ने मैनेजमेंट न होने के कारण कटवा दिए जिसके विरोध में मोहन यादव अध्यक्ष जिला समाजवादी पार्टी सहित सभी ग्रामपंचायतों के महिलाओं पुरुषों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया था जिसकी जांच कराई जा सकती है ।
जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत नौगांव हेमलता राकेश पाठक ने 24 जून को पत्र क्रमांक Q/47/2026 जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी सहित प्रतिलिपि माननीय प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री प्रमुख सचिव को की थी लेकिन दबंग सीईओ की एप्रोच के कारण कोई जांच प्रस्तावित नहीं की गई ।
ग्रामपंचायतों में निर्माण कार्यों के लिए सहायक यंत्री/ ग्रामपंचायत सरपंच को एम बी जारी करने के अधिकार हैं लेकिन उनके अधिकारों के विपरीत जनपद सीईओ नौगांव एक साल से एम बी जारी कर रहे मैनेजमेंट करके जिसकी शिकायत भी जनपद अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने अपने पत्र क्रमांक Q/67/2026दिनांक 30/07/26 को शिकायती आवेदन दिया था मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को प्रतिलिपि दी थी लेकिन जिला पंचायत द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।
जनपद पंचायत नौगांव द्वारा 26जनवरी 26 के टेंट हाउस ,सजावट स्वल्पाहार सहित अन्य खर्चों में लाखों का भ्रष्टाचार किया गया गया जो पंचायत दर्पण दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन है उसके बाद भी जिला प्रशासन मौन है।
जनपद सीईओ नौगांव का ट्रांसफर 15 जून 2026 को शाहगढ़ जिला सागर हो गया था शासन द्वारा लेकिन माननीय हाइकोर्ट जबलपुर से 09जुलाई से 09अगस्त तक 30 दिनों का स्टे मिला था उसमें शासन को जवाब देना बाकी आपका शासन प्रशासन जान सकता है।
ग्रामीण जनता एवं प्रधानमंत्री आवास हित ग्राहियों ने कार्यवाही की मांग की है।@मुख्यमंत्री मोहन् यादव @प्रमुख सचिव पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकाश @कमिश्नर सागर