Ravish kumar. freedom voice.

Ravish kumar. freedom voice. हम सब एक है राजनीति हमें तोड़ने का काम करती है राजनीति से ऊपर देश हैं जात पात धर्म से पहले देश हैं

29/07/2025
17/12/2024

ज़ाकिर हुसैन नहीं रहे। उनके चाहनेवाले दुनियाभर में हैं और स्तब्ध हैं कि उनके उस्ताद अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिन्होंने उन्हें लाइव सुना, वे कहते हैं कि मंच पर उन जैसा कलाकार मिलना मुश्किल था। मगर लोगों के संस्मरणों में बार-बार एक बात आ रही है, वो ये कि ज़ाकिर हुसैन सिर्फ़ एक शानदार कलाकार नहीं थे बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। संगीत के साथ हमेशा प्रयोग करते रहे, नौजवान कलाकारों को प्रोत्साहित किया और शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुँचाया। हम संगीत के विशेषज्ञ नहीं हैं पर उनकी क्षति महसूस कर रहे हैं। हमारी श्रद्धांजलि

17/12/2024

अगर बीजेपी ने आपातकाल के नाम पर कांग्रेस को घेरा तो कांग्रेस ने बीजेपी को संविधान, संघ और तिरंगे के नाम पर। क्या आर एस एस ने तिरंगे का विरोध किया था? आज भी जब संघ के नेता या बीजेपी के मंत्री भगवा ध्वज पर अतिरिक्त ज़ोर देते हैं तो लगता है कि यह बहस चल पड़ती है कि तिरंगा के समानांतर भगवा ध्वज को खड़ा किया जाता है। इतिहास के सभी पन्नों को हमने नहीं पलटा है लेकिन चंद पन्नों और बार बार आए प्रसंगों का यहां संकलन किया है। समझने के लिए इस विवाद को लेकर अभी तक क्या कहा गया है। आप भी इस वीडियो को देखिए, आर एस एस और तिरंगे को लेकर विवाद की जड़ कहां है।

16/12/2024

कब तक नेहरू और पटेल को लेकर संदर्भ के बाहर और ग़लतबयानी की जाती रहेगी। लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने नेहरू के प्रधानमंत्री को लेकर जो कहा है, उसी पर हमारा आज का वीडियो है। सरदार पटेल ने कभी नहीं कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनना चाहिए और हमेशा कहा कि प्रधानमंत्री नेहरू को बनना चाहिए। नेहरू और पटेल को लेकर कई सारे तथ्यों को हमने इस वीडियो में पेश किया है। नेहरू के प्रधानमंत्री बनने और पटेल के नहीं बनने देने को लेकर कई दशक से बकवास चल रहा है। अच्छा होता इस पहलू पर इतिहासकारों ने एक मुकम्मल किताब लिखी होती। लेकिन इससे आई टी सेल को फर्क नहीं पड़ने वाला है। बीजेपी से जुड़े लोग तब भी पटेल को लेकर आलतू-फालतू बातें करते ही रहते हैं। आप यह वीडियो पूरा देखिए। हमने राजमोहन गांधी से भी बात की है जिन्होंने सरदार पटेल की जीवनी लिख

14/12/2024

ईडी के आतंक पर हमने कई रिपोर्ट बनाई हैं। अदालतों ने इस एजेन्सी की कार्रवाई पर लगातार सवाल उठाए हैं। यह सब हम आपको कई साल से बता रहे हैं। लेकिन विपक्ष को मिटाने का यह खेल इस स्तर पर पहुँच गया है कि अब विपक्ष के साधारण नेता भी इसकी नज़र में आ गए हैं। उनके पास इतना साहस और संसाधन नहीं होता है कि वे ईडी का सामना कर सकें। उन्हें मजबूरी के आख़री पड़ाव तक धकेल दिया जाता है। मध्य प्रदेश के मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा परमार का मामला भी कुछ ऐसा ही है।

14/12/2024

संविधान पर हुई चर्चा में राहुल गांधी अपने साथ संविधान और मनुस्मृति की प्रतियाँ लेकर आए और कह दिया कि सारी लड़ाई इन दोनों के बीच की है। उनकी इस बात को समझना ज़रूरी है। विपक्ष का एक नेता वैचारिक आधार पर अपनी अलग राजनीतिक ज़मीन तैयार कर रहा है। संविधान और मनुस्मृति को एक साथ लाना सिर्फ़ दो किताबों को दिखाने की बात नहीं है। राहुल ने अपने भाषण में कहा है कि संविधान की मूल भावना नागरिकों को हर आधार पर समानता प्रदान करना है लेकिन वित्त से लेकर धर्म के मामले में समानता खंडित की जा रही है। राहुल ने सावरकर और आरएसएस पर भी बात की है। मनुस्मृति को सदन के भीतर लाकर राहुल ने सिर्फ़ समानता के अधिकार के ख़तरों की तरफ़ इशारा नहीं किया है, पर यह भी बता दिया है कि वे उस परंपरा से बाहर आ रहे हैं जिसमें संघ पर चुप रह जाना ही राजनीतिक सूझबूझ का प्रमाण समझा जाता था

13/12/2024

आज के अपने भाषण में अखिलेश यादव ने आज साफ़-साफ़ शब्दों में कह दिया कि देश की मौजूदा राजनीति मुसलमानों को दोहरे दर्जे का नागरिक बनना चाहती है। उनके भाषण को सुनकर लगा कि विपक्ष का ये नेता उस हिचक से बाहर आ रहा है कि अगर मुसलमान का नाम लेंगे तो हिंदू वोटर नाराज़ हो जाएगा। जिन मुद्दों को अखिलेश ने उठाया है वे सिर्फ़ मुसलमानों के मुद्दे नहीं हैं, उस हिंदू समाज के भी हैं जिसके बच्चों को हिंसक दंगाई बना दिया गया है

13/12/2024

मोदी दौर के दस साल के कार्यकाल में संवैधानिक मर्यादाओं का कितनी बार उल्लंघन हुआ। कितनी बार अदालतों ने केंद्र सरकार के फ़ैसलों को असंवैधानिक बताया और आदेशों को ख़ारिज किया। संवैधानिक मूल्यों का दमन हुआ, नागरिकों के अधिकारों को कुचला गया। फिर भी अपने भाषण में आज राजनाथ सिंह आपातकाल की बात करते रहे। क्या संविधान पर होने वाली बहस आपातकाल से शुरू होकर वहीं ख़त्म हो जाएगी या मौजूदा समय में उठने वाले सवालों पर भी कभी बात होगी।

Address

Nuh
122508

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ravish kumar. freedom voice. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share