26/08/2026
🚨 पहली ही बरसात में खुल गई निर्माण की पोल!
शहीद स्मारक पार्क की दीवार भरभराकर ढही,
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
शहीदों के सम्मान में बनाए जा रहे पार्क के निर्माण को लेकर पहले ही सवाल उठाए गए थे। अब पहली ही बरसात में पार्क की बनी दीवार भरभराकर ढह गई, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सवाल यह है कि क्या निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई?
अगर जनता के पैसों से बने विकास कार्य की ऐसी हालत पहली बरसात में ही हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच, दोषियों की जिम्मेदारी तय करने और सरकारी धन के इस्तेमाल का पूरा हिसाब जनता के सामने रखने की मांग उठ रही है।
शहीदों के सम्मान से जुड़े निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
#जालौन #शहीदस्मारक #निर्माणकार्य #भ्रष्टाचार #तकनीकीजांच #जवाबदेही #जनताकापैसा