Good News Palamu

Good News Palamu गुड न्यूज पलामू मे आप सभी को स्वागत है? News media

27/08/2026

नौडीहा टू पंचायत के गणेशपुर स्थित हरिजन टोला में पिछले करीब आठ महीने से चली आ रही बिजली की समस्या को लेकर गुड न्यूज़ पलामू की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। रविवार को गुड न्यूज़ पलामू चैनल ने ग्रामीणों की गंभीर बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए खबर प्रसारित की थी। खबर में साफ तौर पर बताया गया था कि टोले में ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल लगाए जाने के बावजूद पोल में तार नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण ट्रांसफार्मर लगने के बाद भी ग्रामीणों के घर अंधेरे में थे।

27/08/2026

पलामू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं सफाया अभियान के तहत पिपराटांड़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अमानत नदी बराज के पास से एक युवक को 960 ग्राम अवैध अफीम (तरल रूप) के साथ गिरफ्तार किया है।

26/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर बहेरा-नौडीहा में निकला जुलूस-ए-मोहम्मद, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश

25/08/2026

नावाजयपुर के मध्य विद्यालय नावा खास में बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

25/08/2026

390 डिसमिल जमीन पर हिस्सेदारी का विवाद गहराया, बड़कदाहा में बाउंड्री को लेकर तनाव; पुलिस ने रुकवाया काम

24/08/2026

नावा जयपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय दीपाउवा एवं बगैया में सोमवार, 24 अगस्त 2026 को कक्षा 7वीं एवं 8वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र विषय पर आधारित क्विज प्रतियोगिता कराई गई।

24/08/2026

पलामू लेस्लीगंज। तरहसी में दुकान से 490 ग्राम गांजा बरामद, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

24/08/2026

मनातू : चतरा जेल में बंद मनातू के मंटू सिंह की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप : साहू ओंकार नाथ जायसवाल

23/08/2026

पांकी प्रखंड के केंकड़गढ़ पंचायत अंतर्गत गरिहरा ग्राम के ग्रामीणों के लिए बिजली के क्षेत्र में राहत की खबर सामने आई है। ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए 25 KVA क्षमता का नया ट्रांसफार्मर भेजवाया गया है।

Address

Palamau
822122

Telephone

+919102811463

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Good News Palamu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Good News Palamu:

Shortcuts

Share