PR News

PR News PR News "हर खबर सच्ची" सच्चा और ईमानदार प्रयास है पत्रकारिता के दायरे मे रहकर समाज सेवा करने का।

10/05/2026

#पालमपुर #पाहडा #कांगडा #हिमाचल
बेटी है अनमोल
ए बी एम स्कूल पाहडा की छात्रा अनमोल ने किया हिमाचल प्रदेश में पहला स्थान हासिल।
देखें इस मुकाम को हासिल करने पर क्या बोली अनमोल
पीआर न्यूज कुशल कुमार 9805353299

AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने हासिल किया प्रदेश भर में पहला स्थान कांगड़ा/पालमपुर (राजेश व्यास): ध...
10/05/2026

AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने हासिल किया प्रदेश भर में पहला स्थान

कांगड़ा/पालमपुर (राजेश व्यास): धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थी सफल रहे। जबकि, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है।

10वीं में फेल हुए बच्चे न करें चिंता
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि दो विषयों में फेल विद्यार्थियों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है।

10TH RESULT- सरकारी स्कूल से ही निकला दूसरा टॉपर, गांव के छात्र ने गाड़ा सफलता का झंडा
अनमोल ने किया टॉप
इस बार कांगड़ा जिला के AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाहड़ा की छात्रा अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। अनमोल ने 700 में से 699 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।

दूसरे स्थान पर तीन स्टूडेंट
वहीं, दूसरे स्थान पर तीन विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से जगह बनाई है। ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रपोह मिस्सरां के छात्र अभिनव मेहता और रूहानी धीमान के साथ बिलासपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए।

10TH RESULT : सरकारी स्कूल की रूहानी बनी हिमाचल की टॉपर, 700 में से झटके 698 अंक
107 स्टूडेंट्स मेरिट में
इस बार मेरिट सूची में रिकॉर्ड 107 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। खास बात यह रही कि मेरिट सूची में निजी स्कूलों के साथ सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यहां चेक करें रिजल्ट
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार बोर्ड ने पांच दिन पहले परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को राहत दी है।

शुभेच्छु डाॅ राजेश शर्मा ( अध्यक्ष ) हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

बेटी है अनमोल हिमाचल प्रदेश में दसमीं कक्षा की परिक्षा में पहले स्थान पर रही कांगड़ा की अनमोल।AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल ...
10/05/2026

बेटी है अनमोल
हिमाचल प्रदेश में दसमीं कक्षा की परिक्षा में पहले स्थान पर रही कांगड़ा की अनमोल।
AVM सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ा जिला कांगड़ा की अनमोल ने प्रदेश मै पहला स्थान हासिल किया 700 मै 699 अंक प्राप्त किए
टीम पीआर न्यूज की और से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
पीआर न्यूज कुशल कुमार 9805353299

पत्रकार बृज स्वरूप धीमान ने जिला परिषद पद पर नछीर बंदला बार्ड से नामांकन किया दाखिलपालमपुर (राजेश व्यास): पत्रकार भी राज...
09/05/2026

पत्रकार बृज स्वरूप धीमान ने जिला परिषद पद पर नछीर बंदला बार्ड से नामांकन किया दाखिल

पालमपुर (राजेश व्यास): पत्रकार भी राजनीति मे उतर कर करने लगे जनसेवा - जिला परिषद के नामांकन भरने का दौर जारी है ओर पत्रकार भी इस पंचायती राज के महाकुम्भ मे उतर गये है। बात करे बार्ड 16 बदंला नछीर की तो शुक्रवार को जिला परिषद पद पर नछीर बंदला बार्ड से पत्रकार बृज स्वरूप धीमान ने नामांकन दाखिल किया। पत्रकार बृज स्वरूप धीमान पहले भी ब्लॉक समिति सदस्य रह चुके है। बृज स्वरूप धीमान पालमपुर ब्लॉक की पंचायत लम्लेहड के स्थायी निवासी है और पत्रकारिता के साथ भारतीय जीबन बीमा निगम के साथ समाज सेवा से भी जूडे है। (रिपोर्टर: राजेश व्यास)

कृषि अधिकारी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें  - सी पालरासू पालमपुर (राजेश व्यास), 9 मई, कृषि सचिव सी. पाल...
09/05/2026

कृषि अधिकारी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें - सी पालरासू

पालमपुर (राजेश व्यास), 9 मई, कृषि सचिव सी. पालरासू ने कांगड़ा जिले के कृषि अधिकारियों के साथ पालमपुर में आयोजित एक अनौपचारिक बैठक में प्राकृतिक खेती की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि विभाग में कार्यरत अधिकारी तथा आत्मा और जाइका के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ प्राकृतिक खेती को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कार्य करें, जिसके लिए पहले ही अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

कृषि सचिव ने इस रबी मौसम में गेहूं की फसल की कटाई तथा इस वर्ष सम्भावित फसल उत्पादन पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि इस रबी सीजन में जैसे ही गेहूं की कटाई का कार्य पूर्ण होता है तो हर वर्ष की भांति प्राकृतिक खेती की विधि से उगाई गई गेहूं की खरीद का कार्य भी शुरू करे और अधिक से अधिक किसानों से प्राकृतिक खेती की गेहूं को खरीदा जाए। ताकि प्राकृतिक खेती को और अधिक बढ़ावा मिल सके

सी. पाल रासू ने पालमपुर स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के दौरे के दौरान उन्होंने नमूनों की जांच की दैनिक रिपोर्ट ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मिट्टी परीक्षण के परिणाम समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान जैव नियंत्रण विधियों को मजबूत करने पर जोर दिया, ताकि किसानों के खेतों में रासायनिक कीटनाशकों के उपयोग को कम किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन प्रयोगशालाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत प्रयोगशालाओं में आधुनिक उपकरण स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें।

इस बैठक में अतिरिक्त कृषि निदेशक डॉ. राहुल कटोच और उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान सहित विभाग के अन्य बरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सी पालरासु ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षणएसडीएम सहित विभिन्न अधिका...
09/05/2026

सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज सी पालरासु ने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

एसडीएम सहित विभिन्न अधिकारियों को चुनावों को निपटाने के लिए जारी किए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

पालमपुर (राजेश व्यास), 9 मई, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव सी. पालरासु ने आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आज पालमपुर में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बतरा राजकीय डिग्री कॉलेज पालमपुर स्थित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने एसडीएम पालमपुर को स्पष्ट किया कि स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल से जुड़े सभी निर्वाचन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से बढ़ती गर्मी में मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल और शौचालय जैसे प्रबंधों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किए जाए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्वाचन कार्य में तैनात अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर संवाद कर फीडबैक लिया और किसी भी समस्या के त्वरित समाधान हेतु उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पालमपुर डॉ. ओपी यादव, तहसीलदार साजन बग्गा, खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने किया सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वानअखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल...
09/05/2026

राज्यपाल ने किया सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता*

पालमपुर (राजेश व्यास), 9 मई, राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने आज पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के दो दिवसीय 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर, जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को नई दिशा देने तथा सामाजिक संवाद को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में महासभा के योगदान की सराहना की।

श्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं ताकि विकास की मुख्यधारा से कोई भी वंचित न रहे।

राज्यपाल ने कहा, “समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना हमारी साझा जिम्मेदारी है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सामाजिक समरसता और समावेशी विकास अत्यंत आवश्यक है।”

बीते एक दशक में हुए सुधारों और विकासात्मक पहलों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” का मंत्र सार्थक रूप से साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं का सशक्तिकरण विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनकर उभरा है। स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान को जन आंदोलन बनाने में वाल्मीकि समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है।

श्री गुप्ता ने कहा, “स्किल इंडिया, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सफाई कर्मियों और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।”

राज्यपाल ने लोगों से शिक्षा, जागरूकता, सामाजिक समरसता और एकता की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समावेशी विकास में वाल्मीकि समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।

इससे पूर्व, महासभा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत एवं सम्मान किया। तेलंगाना से आए प्रतिनिधियों ने भी राज्यपाल को विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर , कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के. पांडा, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल राजा, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सीताराम, महासचिव श्री राकेश गिल, हिमाचल इकाई के अध्यक्ष श्री दीपक लाहौरवी, जूना अखाड़ा के यति निर्भयानंद सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

08/05/2026

सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे:गृह मंत्रालय उनके पास होगा; रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम होंगे, दूसरा उत्तर बंगाल से होगा

08/05/2026

पालमपुर पुलिस ने 94 ग्राम चरस व ₹62,500 नकदी बरामद, चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

संविधान लिखते वक्त क्या बाबा भीमराव अम्बेडकर जी ने कभी ऐसा सोचा होगा : प्रवीन कुमारपालमपुर (राजेश व्यास): पूर्व विधायक प...
08/05/2026

संविधान लिखते वक्त क्या बाबा भीमराव अम्बेडकर जी ने कभी ऐसा सोचा होगा : प्रवीन कुमार

पालमपुर (राजेश व्यास): पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष का संविधान तैयार करने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने शायद कभी यह कल्पना नहीं की होगी कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां भी सामने आएंगी, जब किसी राज्य का मुख्यमंत्री विधानसभा में शराब के नशे में पहुंच कर सदन को एड्रेस करने के आरोपों से घिर जाए या फिर कोई मुख्यमंत्री किसी मामले में दोषी ठहराए जाने के बावजूद भी पद छोड़ने के बजाय जेल से ही सरकार चलाने का प्रयास करे।
प्रवीन कुमार ने कहा कि आज देश की राजनीति में नैतिक मूल्यों का लगातार पतन देखने को मिल रहा है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का भी उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव में करारी हार के बावजूद भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार नहीं ऎसी अनिच्छा लोकतांत्रिक परंपराओं पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रही है।
उन्होंने संसद की कार्यवाही पर भी प्रश्न उठाते अर्थात चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्यसभा जैसे सर्वोच्च लोकतांत्रिक सदनों में सांसदों द्वारा हंगामा, हुडदंग , अमर्यादित भाषा और शोर-शराबा लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है, ताकि संविधान निर्माताओं के सपनों के अनुरूप लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके ।

डिग्री प्राप्ति मात्र लक्ष्य नहीं, अपितु लोक-कल्याण हेतु ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग का संकल्प है: राज्यपालपालमपुर (राजेश...
08/05/2026

डिग्री प्राप्ति मात्र लक्ष्य नहीं, अपितु लोक-कल्याण हेतु ज्ञान के व्यावहारिक प्रयोग का संकल्प है: राज्यपाल

पालमपुर (राजेश व्यास), 8 मई, चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के सभागार में आज 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कविन्द्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल महोदय ने मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियाँ एवं स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शैक्षणिक उपाधि प्राप्त करना किसी भी छात्र के जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, किंतु यह अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि वास्तविक चुनौती और सार्थकता इस अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक धरातल पर उतारने में निहित है। उन्होंने युवा छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन की दिशा का निर्धारण करें और अपनी मेधा का उपयोग विशेष रूप से राष्ट्र के अन्नदाताओं एवं कृषक समुदाय के उत्थान के लिए करें। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक एवं आर्थिकी का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे राज्य की 90 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या कृषि एवं बागवानी पर निर्भर है। ऐसे में कृषि वैज्ञानिकों और स्नातक युवाओं का उत्तरदायित्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों तथा छात्रों से अपील की कि वैज्ञानिक अनुसंधानों को केवल प्रयोगशालाओं की फाइलों तक सीमित न रखकर सीधे प्रयोगशाला से खेतों तक पहुँचाया जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

राज्यपाल ने आधुनिक कृषि की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए शोध आधारित ज्ञान को निरंतर विस्तार देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने विशेष रूप से रासायनिक खेती के विकल्पों को खोजने और समाज के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ सुनिश्चित करने की दिशा में नवोन्मेषी कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय से उतीर्ण छात्र स्नातक अपनी प्रतिभा से न केवल संस्थान का गौरव बढ़ाएंगे, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संवाहक भी बनेंगे। समारोह के दौरान राज्यपाल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 18 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए तथा कुल 340 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों को डिग्रियां वितरित कीं। इससे पूर्व, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए.के. पांडा ने राज्यपाल का विधिवत स्वागत किया और विश्वविद्यालय की प्रगति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआरबी के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह में कृषि सचिव सी. पालरासु, विश्वविद्यालय की कुलसचिव मधु चौधरी, कृषि निदेशक डॉ. रविंद्र जसरोटिया, विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, शिक्षक, गणमान्य लोग तथा भारी संख्या में छात्र एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

Address

Palampur
176076

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to PR News:

Share