Pahadi Lokmat

Pahadi Lokmat हिमाचल प्रदेश की हर खबर से आपको करवाएंगे रूबरू, पहाड़ी लोकमत निडर और निष्पक्ष रूप से हिमाचल प्रदेश की हर खबर दिखाने का हर संभव प्रयास करेगा।

27/07/2026

आखिरकार छात्रों की बर्बरता के बाद ही क्यों इस्तीफा!बिना हिंसा के पहले भी धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे सकते थे! कांग्रेस नेता राजेश रॉकी का भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला...

21/07/2026

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने कहा मुझे साजिश के तहत फसाने की कोशिश! अपने व्यक्तव्य में होशियार सिंह ने क्या कुछ कहा आई सुनते हैं...

*जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान को उजड़ने नहीं देंग- राजेश राणु।* उक्त शब्द विधानसभा जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले भाजपा जिल...
15/07/2026

*जयसिंहपुर के ऐतिहासिक मैदान को उजड़ने नहीं देंग- राजेश राणु।*

उक्त शब्द विधानसभा जयसिंहपुर से संबंध रखने वाले भाजपा जिला महामंत्री राजेश राणु ने जयसिंहपुर प्रवास के दौरान अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहे।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर क्षेत्र प्राचीन त्रिगर्त राज्य का हिस्सा था, जिस पर कटोच वंश का शासन रहा, यह क्षेत्र कांगड़ा रियासत के प्रभाव में विकसित हुआ और इस स्थान और 122 करनाल में फहले इस मैदान की नींव तत्काल कटोच वंश द्वारा रखी गई थी जिसमें राजा अपनी सेना और प्रजा के साथ दरबारी फैसले लेते थे इसलिए इस ऐतिहासिक चौगान मैदान से जाना जाता है।
राणु ने कहा कि जयसिंहपुर का मैदान लंबे समय से स्थानीय लोगों के लिए मेलों, खेल प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक आयोजनों और सार्वजनिक सभाओं का प्रमुख स्थल रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद यह मैदान सरकारी और सामाजिक कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बना। यहाँ समय-समय पर राजनीतिक रैलियाँ, राष्ट्रीय पर्वों के समारोह और स्थानीय उत्सव आयोजित होते रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि यह मैदान सरकारी और निजी एंक्रोचमेंट की वजह से खत्म होता जा रहा है।
राजेश राणु ने कहा कि आज जिस तरह इस मैदान में इनडोर स्टेडियम के लिए प्रशासन लगभग 12 कनाल मैदान की भूमि में चूना लगाकर इसकी पैमाइश कर रहा था मैं प्रशासन और यहां के स्थानीय मंत्री से आग्रह करना चाहता हूं कि इस मैदान की बजाय जयसिंहपुर में खाली पड़ी हुई अन्य सरकारी भूमि पर इनडोर स्टेडियम और प्रस्तावित न्यायालय के परिसर को बनाया जाए और इसके साथ यह चेतावनी भी देना चाहता हूं कि अगर प्रशासन और मंत्री नहीं माने तो जयसिंहपुर में एक बहुत बड़े आंदोलन का सामना इनको करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार और खास करके यहां के विधायक जो की मंत्री भी हैं उन्हें इस मैदान की शुद्ध लेनी चाहिए और इसका सौंदर्य करण कैसे हो इसके बारे में चिंता करनी चाहिए, बजाय इसके की यही मंत्री इस मैदान को उजाड़ने का आदेश दें।
उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है कि सभी जयसिंहपुर के लोग इस ऐतिहासिक मैदान को बचाने के लिए इकट्ठे हो जाएं और अगर सरकार नहीं माने तो आंदोलन करने के लिए भी तैयार रहें।
जिला महामंत्री ने कहा कि जैसे ही आने वाले समय में जब भाजपा की सरकार बनेगी इस मैदान को किस तरह भव्य बनाया जा सके, दिन और बड़ी लाइटें लगाकर कैसे रात को खेलों की व्यवस्था और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन अच्छे से हो सके इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

शाहपुर विधानसभा के तहत लोकनिर्माण विभाग मण्डल शाहपुर  के अधिशाषी अभियंता नीरज जसवाल ने  कहा कि मानसून सीजन के मद्देनजर  ...
09/07/2026

शाहपुर विधानसभा के तहत लोकनिर्माण विभाग मण्डल शाहपुर के अधिशाषी अभियंता नीरज जसवाल ने कहा कि मानसून सीजन के मद्देनजर विभाग सतर्क है तथा संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।
विभागीय कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।विभाग द्वारा नालियों तथा अन्य जल निकासी तंत्रों की साफ-सफाई की जा रही है । इस संबंध में लोक निर्माण विभाग उप मण्डल शाहपुर ,दरिणी, गगल के सहायक अभियंता ,कनिष्ठ अभियंता सहित सभी फील्ड स्तर के कर्मचारियों को प्रभावी जल निकासी व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वर्षा जल का जमाव न हो तथा जलभराव एवं सड़कों को नुकसान जैसी स्थितियों से बचा जा सके।
उन्होंने बताया कि भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील सड़कों एवं अन्य स्थलों की पहचान करके जेसीवी मशीनों, आवश्यक उपकरणों और अन्य संसाधनों को अग्रिम रूप से तैयार किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

07/07/2026

राम नाम की लूट! भाजपा ने राम के नाम पर सत्ता की हासिल: राजेश रॉकी
कांग्रेस नेता राजेश रॉकी का भाजपा पर तीखा प्रहार...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डा० यशवंत सिंह परमार बागवानी व वानिकी ...
03/07/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कुलपति डा० यशवंत सिंह परमार बागवानी व वानिकी विश्वविद्यालय नौणी ,प्रो. राजेश्वर चंदेल जी को सरदार कृषि दांतीवाड़ा एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, दांतीवाड़ा (गुजरात) के कुलपति (Vice-Chancellor) के रूप में नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

विकास खंड रैत की पंचायत समिति के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ।...
30/06/2026

विकास खंड रैत की पंचायत समिति के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुआ। 26 सदस्यीय पंचायत समिति में दोनों प्रमुख पदों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित रंजना देवी ने 14 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि वाइस चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के अश्वनी कुमार ने 16 मत प्राप्त कर विजय हासिल की।

प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विकास खंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व कैविनेट मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया ने नव निर्वाचित चेयरमैन रंजना देवी एवं वाइस चेयरमैन अश्वनी कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासोन्मुखी और विदेश नीति सहित सबका साथ - सबका विकास विकास की सोच पर जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि विकास खंड रैत में भाजपा का यह लगातार छठी बार चेयरमैन पद पर कब्जा है।जो क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन को दर्शाता है। मानकोटिया ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

27/06/2026

प्रदेश की राजनीति में विपिन सिंह परमार का बढ़ता कद! जिला कांगड़ा भाजपा के अब्बल नेताओं में विपिन सिंह परमार की गिनती! एक छोटा सा राजनीतिक विश्लेषण...

बिलासपुर के जतिन ठाकुर का एम्स ऋषिकेश में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहरजिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत स...
26/06/2026

बिलासपुर के जतिन ठाकुर का एम्स ऋषिकेश में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत सुनाली के निवासी जतिन ठाकुर का देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान एम्स ऋषिकेश के न्यूक्लियर मेडिसिन (Nuclear Medicine) विभाग में चयन हुआ है। जतिन ठाकुर, अर्जुन सिंह एवं निशा देवी के सुपुत्र हैं।
जतिन की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव सुनाली, डाकघर करलोटी तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है।
क्षेत्र के लोगों ने जतिन ठाकुर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर अपने माता-पिता, गांव और जिला बिलासपुर का नाम रोशन करेंगे।

पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर हमीरपुर की आँचल शर्मा ने बढ़ाया हिमाचल का मानहमीरपुर की बेटी आँचल शर्मा ने अखिल भारत...
22/06/2026

पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर हमीरपुर की आँचल शर्मा ने बढ़ाया हिमाचल का मान

हमीरपुर की बेटी आँचल शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा आयोजित एम.एससी. न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2026 में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश और जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया है।
जारी परिणाम के अनुसार आँचल शर्मा ने 100 प्रतिशताइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर आँचल ने देशभर के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है।
आँचल शर्मा ने एम.एससी. (न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। परिणाम सूची में उनके रोल नंबर 8660279 के सामने 100.000000 प्रतिशताइल और रैंक-1 दर्ज है, जो उनकी असाधारण प्रतिभा और मेहनत को दर्शाता है।
शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी चिकित्सा विज्ञान का अत्यंत महत्वपूर्ण और आधुनिक क्षेत्र है, जिसमें देश के चुनिंदा और मेधावी विद्यार्थियों को ही प्रवेश का अवसर मिलता है। ऐसे में हिमाचल की बेटी का राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करना प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
आँचल की इस ऐतिहासिक सफलता पर क्षेत्र के लोगों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि आँचल ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो देश के सर्वोच्च संस्थानों में भी सफलता हासिल की जा सकती है।
हमीरपुर की बेटी आँचल शर्मा की यह उपलब्धि प्रदेश की हजारों बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा है, जिन्होंने अपने अथक परिश्रम से यह संदेश दिया है कि प्रतिभा किसी भी सीमा की मोहताज नहीं होती।

Address

Palampur
Palampur
176061

Telephone

+919816846934

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pahadi Lokmat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pahadi Lokmat:

Shortcuts

Share