Times 18 News Up

Times 18 News Up Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Times 18 News Up, News & Media Website, palia kalan, Palia.

उत्तर प्रदेश की विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ आपको मिलती हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें।
हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर आप तक पहुँचाते हैं।

शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चार लोगों पर कार्रवाई, पलिया पुलिस ने न्यायालय भेजापलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। थाना ...
03/08/2026

शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में चार लोगों पर कार्रवाई, पलिया पुलिस ने न्यायालय भेजा

पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। थाना पलिया पुलिस ने क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार लोगों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद चारों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के लिए संबंधित न्यायालय भेजा गया।

प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जद में आए लोगों में अक्षय कुमार (28) पुत्र स्व. रामबहादुर और अजय कुमार (22) पुत्र स्व. रामबहादुर, निवासी पतवारा बड़ा थाना पलिया तथा जमशेर खां (37) पुत्र सैय्यद खां और सैफुद्दीन (36) पुत्र आजाद उर्फ नसरत, निवासी बड़ागांव अतरिया थाना पलिया शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक चारों के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें संबंधित न्यायालय भेजा गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद मौर्य, हेड कांस्टेबल वशिष्ठ पाण्डेय, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल इंद्रबहादुर शामिल रहे।

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पलिया पुलिस की कार्रवाईपलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। अवैध शराब के निर्माण, ब...
03/08/2026

20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पलिया पुलिस की कार्रवाई

पलिया कलां (लखीमपुर खीरी)। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

प्रभारी निरीक्षक शिवा जी दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम तिलकपुरवा से आगे पानी की टंकी के पास स्थित चकरोड पर कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार पुत्र चन्द्रिका प्रसाद, निवासी ग्राम बसंतापुर कलां, थाना पलिया को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में थाना पलिया पर मु0अ0सं0 232/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को संबंधित न्यायालय भेजा गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत थाना पलिया में वर्ष 2021 में मुकदमा संख्या 104/2021 और वर्ष 2026 में मुकदमा संख्या 20/2026 दर्ज है। मौजूदा मुकदमे को मिलाकर प्रेस नोट में आरोपी के खिलाफ तीन मामलों का उल्लेख किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद मौर्य, हेड कांस्टेबल वशिष्ठ पाण्डेय, कांस्टेबल रविकांत और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

03/08/2026

मझगईं में नाले से विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू, सुहेली नदी में छोड़ा

03/08/2026

50 साल पुराना खड्डा घाट मार्ग फिर खुला, व्यापारियों की मांग पर वन विभाग ने हटाई रोक

50 वर्षों से चल रहे खड्डा घाट मार्ग को वन विभाग ने किया था बंद, व्यापारियों की मांग पर पुनः खुलाव्यापार मंडल अध्यक्ष दिन...
03/08/2026

50 वर्षों से चल रहे खड्डा घाट मार्ग को वन विभाग ने किया था बंद, व्यापारियों की मांग पर पुनः खुला

व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश मौर्य के नेतृत्व में दुधवा मुख्यालय पहुंचे दर्जनों व्यापारी, डिप्टी डायरेक्टर को बताई समस्या

पलिया कलां (खीरी)। पलिया तहसील क्षेत्र के सुमेर नगर से दर्जनों व्यापारियों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश मौर्य के नेतृत्व में दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंचकर डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर. को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने करीब 50 वर्षों से आवागमन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे रमा बैरियर-सुमेर नगर खड्डा घाट मार्ग को वन विभाग द्वारा बीते दिनों बंद किए जाने से उत्पन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

व्यापारियों ने बताया कि रमा बैरियर और सुमेर नगर क्षेत्र को जोड़ने वाला खड्डा घाट मार्ग पिछले करीब पांच दशकों से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता रहा है। इस मार्ग से नेपाल सीमा क्षेत्र की ओर भी संपर्क स्थापित होता है। बीते दिनों वन विभाग द्वारा मार्ग बंद कर दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसका असर क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ने लगा था।

इसी समस्या को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश मौर्य के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर. को पूरे मामले की जानकारी देते हुए वर्षों पुराने खड्डा घाट मार्ग को पुनः आवागमन के लिए खोलने की मांग की।

व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को मार्ग खोलने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद खड्डा घाट मार्ग को पुनः आवागमन के लिए खोल दिया गया।

मार्ग दोबारा खुलने से सुमेर नगर क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों का कहना है कि रास्ता खुलने से जहां स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा, वहीं क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी राहत मिलेगी।

इस दौरान सुमेर नगर प्रधान अनिल चौहान, राजाराम सेठ, राम किशुन सेठ, कयामुद्दीन सेठ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

दुधवा के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित वन दरोगा जगदीश प्रसाद राना को दी गई भावभीनी विदाईपलिया खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व क...
03/08/2026

दुधवा के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित वन दरोगा जगदीश प्रसाद राना को दी गई भावभीनी विदाई

पलिया खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व की बेलरायां रेंज में तैनात वन दरोगा जगदीश प्रसाद राना के 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने पर रेंज कार्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार तिवारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में रेंज स्टाफ एवं गणमान्य लोगों ने श्री राना व उनके परिवार का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए।

श्री राना ने वर्ष 1991 में वन्य जीव रक्षक के पद से अपनी सेवा शुरू की थी। अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने करीब 18 वर्ष बेलरायां रेंज में सेवाएं दीं। वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के लिए उन्हें दुधवा टाइगर रिजर्व के सर्वोच्च बिली अर्जन सिंह (मीरा बलराम) पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। पुरस्कार के तहत उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी।

समारोह में वक्ताओं ने श्री राना की ईमानदारी, मेहनत और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। श्री राना ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कर्मचारियों को मेहनत, ईमानदारी और लगन से कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सेवानिवृत्त अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लखीमपुर खीरी सावन के पहले सोमवार को छोटी काशी गोलागोकर्ण नाथ मंदिर परिसर पहुची पुलिस अधीक्षक डॉ, ख्याति गर्ग,अपर पुलिस अ...
03/08/2026

लखीमपुर खीरी सावन के पहले सोमवार को छोटी काशी गोलागोकर्ण नाथ मंदिर परिसर पहुची पुलिस अधीक्षक डॉ, ख्याति गर्ग,अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल,कावड़ियों की सुरक्षा का लिया जायजा, अव्यवस्थाओं पर भी रहेगी पैनी नज़र।
आईजी लखनऊ रेंज ने गोला शिव मंदिर का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष रिंकू शुक्ला से ली जानकारी

03/08/2026

सावन के पहले सोमवार को ड्रेनेज व्यवस्था फेल, नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर जाने को मजबूर श्रद्धालु पलिया कलां

भारी बारिश के बाद ड्रेनेज मैनेजमेंट फेल, नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचे शिवभक्तसावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा...
03/08/2026

भारी बारिश के बाद ड्रेनेज मैनेजमेंट फेल, नाली के गंदे पानी से होकर मंदिर पहुंचे शिवभक्त

सावन के पहले सोमवार को पांडे बाबा मंदिर मार्ग पर जलभराव, नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

पलिया कलां, खीरी। भारी बारिश के बाद शहर का ड्रेनेज मैनेजमेंट फेल नजर आया। पवित्र सावन माह के पहले सोमवार को प्रसिद्ध पांडे बाबा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नालियों का गंदा और बदबूदार पानी भर गया। हालात ऐसे बने कि हाथों में पूजा की थाली और गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक के लिए निकले श्रद्धालुओं को इसी दूषित पानी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचना पड़ा।

बारिश के बाद नालियों का पानी सड़क पर आने से मंदिर मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई। सावन के सोमवार के चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे थे। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा, जिससे लोगों में नगर पालिका प्रशासन की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी दिखाई दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान शहर में बेहतर जल निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन भारी बारिश ने ड्रेनेज व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने ला दी। खासकर सावन के पहले सोमवार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर मंदिर के प्रमुख मार्ग पर नाली का पानी भरा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।

श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से मंदिर मार्ग पर तत्काल जल निकासी कराने के साथ नालियों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आगामी सावन सोमवारों पर शिवभक्तों को गंदे पानी से होकर मंदिर न जाना पड़े।

03/08/2026

वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी कर्नाटक की महिला से वीआईपी दर्शन कराने के नाम पर एक दलाल ने 4 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल लिए, शिकायत मिलने पर पुलिस ने महिला के 4 हजार रुपये वापस कराए और उसे निःशुल्क दर्शन भी करवाए

Address

Palia Kalan
Palia
262902

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times 18 News Up posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share