Aawaz Kesari

Aawaz Kesari आवाज केसरी। सच्ची और दमदार खबरें
आम लोगों की निष्पक्षता से आवाज उठाने वाला एक मात्र चैनल अब आपके साथ आपके बीच .. Aawaz Kesari By Gurudutt Garg
(8)

08/09/2026

001
प्रैस नोट-जिला पलवल
दिनांक 08 सितम्बर 2026

*मुंडकटी थाना पुलिस की गोवंश तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी नंबर प्लेट लगी आई-20 कार से तीन गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार।*

*जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग,एसपी पलवल।।*

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अपराधियों और गोवंश तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना मुंडकटी पुलिस ने गश्त के दौरान मुंडकटी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गोवंश की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से तीन गोवंश और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक आई-20 कार बरामद की है।

थाना मुंडकटी प्रभारी निरीक्षण कैलाश चन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07.09.2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि औरंगाबाद से गहलव रोड पर एक आई-20 कार में कुछ लोग गोवंश भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मौके से दो आरोपियों को काबू किया, जबकि उनका एक अन्य साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हम्मन उर्फ अलाउद्दीन निवासी मोहरू का नंगला, हसनपुर, जिला पलवल और फारुक निवासी पीर गढ़ी हसनपुर, जिला पलवल के रूप में हुई है। फरार तीसरे आरोपी की पहचान जमशेद उर्फ जम्मी निवासी उटावड, हथीन के रूप में हुई है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

तलाशी के दौरान गाड़ी से तीन गोवंश (एक बछड़ा गोरा, एक सांड सफेद रंग और एक सफेद गोरी गाय) बरामद किए गए, जिनके मुंह और पैर रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बांधे गए थे। गाड़ी पर जो नंबर प्लेट (HR-70A-9997) लगी पाई गई, वह जांच के दौरान फर्जी पाई गई।

इस संबंध में थाना मुंडकटी में सिविल लाइन पलवल निवासी शैलेंद्र की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा गोवंश संरक्षण एवं पशु संवर्द्धन अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गोवंश को गौशाला के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक पलवल श्री दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि जिले में गोतस्करी और अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

08/09/2026

लापता युवक की तलाश,,, आ जन से मदद की गुहार।

08/09/2026

पलवल जिले के होडल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरेंद्र रामरतन की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विधायक हरेंद्र रामरतन और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने स्वर्गीय गिर्राजो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, बावल के विधायक कृष्ण कुमार, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष विपिन बेसला सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीओ

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होडल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेंद्र रामरतन के आवास पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। विधायक हरेंद्र रामरतन की माताजी गिर्राजो देवी का हाल ही में निधन हुआ है। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से होडल पहुंचे और हेलीपैड से सीधे विधायक के आवास पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय गिर्राजो देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने विधायक हरेंद्र रामरतन और उनके पिता एवं पूर्व विधायक रामरतन से मुलाकात की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी और पूरा संगठन विधायक हरेंद्र रामरतन के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने स्वर्गीय गिर्राजो देवी को एक तपस्विनी और संस्कारवान महिला बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार को ऐसे संस्कार दिए, जिनके चलते परिवार के सदस्य आज समाज और क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिर्राजो देवी ने परिवार को एकजुट रखते हुए समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि विधायक हरेंद्र रामरतन के पिता रामरतन भी होडल से विधायक रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गिर्राजो देवी को नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब एक महीने से कुछ सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि कुछ कर्मचारी काम पर लौट चुके हैं। सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा हैं और सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले एक-दो दिन में सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज का अहम हिस्सा हैं। गांवों, शहरों और गली-मोहल्लों की स्वच्छता में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों और सुविधाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

08/09/2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के होडल आगमन पर सफाई कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। सुनें उन्होंने क्या कहा है--

08/09/2026

बेटी बढ़ाओ -बेटी पढ़ाओ का नारा जनौली में दम तोड़ता नजर आया। कन्या उच्च विद्यालय की छात्राएं स्कूल से बाहर निकलती दिखाई दी। ऐसे में बड़ा सवाल है। कोई नशेड़ी -शरा*बी किसी के साथ गलत हरकत कर दे तो उसके लिए कौन जिम्मेवार होगा ?

08/09/2026

जन्तर- मंतर दिल्ली में अपना रुतवा दिखाने वाले युवा छात्र दीपक ढाका ने पलवल बाजार बंद और धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। और मंच से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन द्वारा जारी नए नियमों को मंजूरी देने के बाद स्वर्ण समाज के बच्चों की हालत क्या हो सकती है। उसे बताने का प्रयास किया है।

08/09/2026
08/09/2026

ये राशन बंट रहा है ना फ्री का इसे बंद करो---

08/09/2026

केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी के नए नियमों से खफा स्वर्ण समाज के लोगों ने कह दिया हमें मोदी राज नहीं चाहिए जो हमारे बच्चों के गले काटने का काम कर रहा है। हमें चाहिए योगी।
(सन्त दर्शन स्कूल संचालक उवाच)

Address

Palwal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aawaz Kesari posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aawaz Kesari:

Shortcuts

Share