02/02/2025
अभिषेक शर्मा की सेंचुरी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 में 247 रन बना दिए। रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। अभिषेक ने 54 गेंद पर 135 रन बनाए, उन्होंने 13 छक्के लगाए और 37 गेंद पर सेंचुरी पूरी की। जो इंग्लैंड के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर शतक का रिकॉर्ड है।