Panchkula Social Media

Panchkula Social Media पंचकूला, ट्राइसिटी और हरियाणा की ताजा खबरें
Breaking News | Civic Issues | Crime | Politics | Viral Updates
विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें
(3)

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सैक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय पर तिरंगा लगाकर...
12/08/2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सैक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय पर तिरंगा लगाकर अभियान का आगाज किया। उन्होने पंचकूला में स्थित सभी कार्यालय के मुखिया को अपने अपने कार्यालयों पर तिंरगा लाईट व तिरंगा झंडा लगाकर तिरंगा अभियान से जुडने का आहवाहन किया।

श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केेंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति व राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों पर तिरंगे के चित्र के साथ सेल्फी प्वाईंटस भी स्थाापित किए गए हैं जंहा आमजन, युवा और बच्चे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। तिरंगा अभियान में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से कालेज, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है और प्रथम, द्वितिय व तृतीय व चैथा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुडने के लिए अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की ताकि सभी की तिरंगा अभियान के साथ भागीदारी सुनिश्चित हो सके व देशप्रेम की भावना का संदेश मिल सके। उन्होने कहा कि परिवार, समाज से बडा देश होता है। हम सभी में देशभक्ति की भावना का संचार रहना चाहिए और घर पर तिरंगा लगाकर इस अभियान से जुडना चाहिए। श्री सतपाल शर्मा ने सैक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय पर तिरंगा सेल्फी लेकर अभियान का शुभारंभ किया।

पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में ट्रेस किए 30 गुम हुए मोबाइल, इस साल अब तक 150 फोन बरामद कर मालिकों को लौटाएं मोबाइलों की कीम...
11/08/2026

पंचकूला पुलिस ने 15 दिन में ट्रेस किए 30 गुम हुए मोबाइल, इस साल अब तक 150 फोन बरामद कर मालिकों को लौटाएं

मोबाइलों की कीमत करीब 30 लाख रुपये, कार्यालय पहुंचकर डीसीपी का जताया आभार

गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में

पंचकूला/ 11 अगस्त:- आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर आमजन का विश्वास मजबूत किया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर सेल ने केवल 15 दिनों के भीतर 30 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस वर्ष अब तक साइबर सेल कुल 150 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस दिला चुकी है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद साइबर सेल को गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तेजी लाने के विशेष निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत साइबर सेल ने लगातार प्रयासों से पिछले 15 दिनों में 30 मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए। डीसीपी ने साइबर सेल इंचार्ज अमित कुमार सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दिन-रात की मेहनत और समर्पण के कारण लोगों की बहुमूल्य संपत्ति उन्हें वापस दिलाई जा सकी।

आज डीसीपी ने मोबाइल धारकों से मुलाकात कर उनके अनुभव जाने और बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके सुपुर्द किए। इस दौरान सभी मोबाइल धारकों ने पंचकूला पुलिस की कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपना मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों ने उनकी उम्मीद को फिर से जीवित कर दिया। लंबे इंतजार के बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

गुम या चोरी हुए मोबाइल को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए CEIR पोर्टल पर शिकायत कैसे करे, समझिए आसान भाषा में

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके।

सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें।

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले शाम लाल बंसल, बंतो कटारिया और ओम प्रकाश देवीनगर, पंचकूला के विकास पर हुई चर्चामुख्यमं...
11/08/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले शाम लाल बंसल, बंतो कटारिया और ओम प्रकाश देवीनगर, पंचकूला के विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया एवं शिवालिक विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री ओम प्रकाश देवीनगर ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान पंचकूला के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। पंचकूला में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, आगामी विकास योजनाओं तथा शहर के सर्वांगीण विकास को और गति देने से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

भेंट के दौरान पंचकूला के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा विकास कार्यों को निरंतर गति देने से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर पंचकूला के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का एक्शन: इनड्राइव कैब का एग्रीगेटर लाइसेंस छह माह के लिए निलंबितचंडीगढ़ स्टेट ट्रांसप...
11/08/2026

चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का एक्शन: इनड्राइव कैब का एग्रीगेटर लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित

चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने नियमों की अनदेखी के चलते इनड्राइव का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले जून 2026 में प्रशासन ने ओला कैब्स पर भी छह महीने का बैन लगाया था। हालांकि, दो बड़े प्लेटफॉर्म्स के बंद होने के बाद भी शहर के ड्राइवरों की दैनिक कमाई (दिहाड़ी) पर कोई बड़ा संकट नहीं मंडराएगा।

प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई चंडीगढ़ मोटर व्हीकल एग्रीगेटर नियम, 2025 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर की गई है। कंपनियां ड्राइवरों को अनिवार्य हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, डिजिटल ट्रेनिंग और तय किराया व्यवस्था जैसी सुविधाएं नहीं दे रही थीं। बार-बार नोटिस देने के बावजूद सुधार न होने पर यह सख्त फैसला लिया गया।

विशेषज्ञों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के अनुसार, इन दो कंपनियों के बंद होने से काम पूरी तरह ठप नहीं होगा। ड्राइवरों के पास अपनी दिहाड़ी बचाने के लिए मजबूत रास्ते मौजूद हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन ने सिर्फ ओला और इनड्राइव को प्रतिबंधित किया है। शहर में उबर और रैपिडो जैसी अन्य स्वीकृत एग्रीगेटर सेवाएं पूरी तरह चालू हैं। ड्राइवर तुरंत इन ऐप्स पर शिफ्ट होकर अपनी राइड्स जारी रख सकते हैं।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ओला या इनड्राइव से बुकिंग न करें। ऐसे में सवारियां खुद-ब-खुद चालू ऐप्स का रुख कर रही हैं, जिससे वहां बुकिंग और ड्राइवरों की कमाई बढ़ेगी।

दो पेटी विदेशी शराब और एक लाख रुपये... चंडीगढ़ में हर महीने ठेकेदार से मांगने वाले SHO पर गिरी गाजचंडीगढ़ पुलिस में लगात...
11/08/2026

दो पेटी विदेशी शराब और एक लाख रुपये... चंडीगढ़ में हर महीने ठेकेदार से मांगने वाले SHO पर गिरी गाज

चंडीगढ़ पुलिस में लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच अब मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर पर भी कार्रवाई हुई है। एक शराब ठेकेदार की शिकायत के बाद उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर ट्रैफिक लाइन भेज दिया गया है।

ठेकेदार ने थाना प्रभारी पर हर महीने एक लाख रुपये और विदेशी ब्रांड की दो पेटी शराब मांगने का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए आईजी स्तर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब चंडीगढ़ पुलिस में हाल ही में रिश्वत और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, एएसआई भगत सिंह के सीबीआई ट्रैप में गिरफ्तार होने और एसआई जगमेहर सिंह व एएसआई सुरेंद्र पाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद कई महत्वपूर्ण पद खाली हो गए थे। सोमवार को विभाग ने इन पदों पर नई तैनाती की सूची जारी कर दी।

तीन थानों को मिले नए प्रभारी
विभागीय सूची के अनुसार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार को नीलम पुलिस चौकी से मनीमाजरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सेक्टर-22 पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सेक्टर-26 थाने की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर-26 थाने में तैनात इंस्पेक्टर मोहित कुमार को मौलीजागरां थाना प्रभारी बनाया गया है।

क्राइम सेल से ईओडब्ल्यू तक बदली जिम्मेदारियां
डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल का खाली पद इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को सौंपा गया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार को ईओडब्ल्यू थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को आरटीसी भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को एचएसी का कार्यभार दिया गया है। वहीं डड्डूमाजरा पुलिस चौकी में तैनात इंस्पेक्टर सूर्या कुमार को भी ईओडब्ल्यू भेजा गया है।

लगातार कार्रवाई के बाद अहम पदों पर नजर
पुलिस विभाग में पिछले दिनों हुई कार्रवाई के बाद खाली हुए पदों को भरने के साथ अब नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि मनीमाजरा थाना प्रभारी के खिलाफ शिकायत और जांच के बीच तबादला किया गया है।

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चाचंडीगढ़ में एक सा...
11/08/2026

चंडीगढ़ के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने संभाला मोर्चा

चंडीगढ़ में एक साथ चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और जांच शुरू कर दी।

कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीमों को मौके पर भेजा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक जांच शुरू की।

जिन स्कूलों को धमकी मिलने की सूचना मिली उनमें शामिल हैं...

कॉर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9बी
सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26
सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26
सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45बी
आसपास के इलाकों में बढ़ाई सुरक्षा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरा कॉल किस नंबर से आया और उस दौरान किस तरह की धमकी दी गई, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं, किसी वास्तविक विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि भी नहीं हुई है। पुलिस हर स्कूल की सुरक्षा जांच पूरी करने के साथ धमकी से जुड़े तकनीकी सुराग भी खंगाल रही है।

एक ही समय में शहर के अलग-अलग सेक्टरों में स्थित चार स्कूलों को धमकी मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी के स्रोत और इसकी सत्यता का पता लगाने में जुटी हैं। बम डिटेक्शन टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की जांच किए जाने की प्रक्रिया जारी है।

CISF कंट्रोल रूम को मिली थी धमकी
पिछले दिनों चंडीगढ़ में पंजाब एवं हरियाणा सचिवालय स्थित सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को भी ई-मेल के माध्यम से बम धमकी मिली थी। इसके बाद ऑपरेशन सेल, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी।

पंचकूला पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद सप्लायर को भी किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेलनशे के कारो...
11/08/2026

पंचकूला पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए तस्कर से पूछताछ के बाद सप्लायर को भी किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल

नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने और ड्रग्स सप्लाई की पूरी चेन को तोड़ने के लिए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एक आरोपी को 16.74 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ के आधार पर नशे के सप्लायर तक पहुंचते हुए दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच-3 को 6 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि पिंजौर क्षेत्र में एक व्यक्ति हेरोइन की सप्लाई करने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नानक सिंह निवासी पिंजौर को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16.74 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी को 7 अगस्त को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में आरोपी ने हेरोइन की सप्लाई के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए उसके सप्लायर जतिन्द्र सिंह निवासी मोहाली, पंजाब को 9 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत...
11/08/2026

9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगे के साथ यात्रा में भाग ले रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चे भी विद्यालयों में तिरंगा फहराकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पिंजौर खंड की ग्राम पंचायत गौरखनाथ और शाहपुर में सरपंचों, पंचों के साथ-साथ आमजन, युवाओं और बच्चों की भागीदारी से ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर यात्रा निकाली और देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत साइकिल रैली, तिरंगा बाइक रैली, ई-बाइक रैली तथा तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में बच्चे और युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

इसके अलावा, जिले के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए गए हैं, जहां आमजन, युवा और बच्चे तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। अभियान में बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति की भावना पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से सौलर पैनल घर-घर में लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजना का लाभ लेने व धन की ...
10/08/2026

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिलावासियों से सौलर पैनल घर-घर में लगाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजना का लाभ लेने व धन की बचत करने की अपील की और बरवाला को माॅडल सौर गांव बनने पर बधाई दी।

उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को लेकर आयोजित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की समीक्षा व अध्यक्षता कर रहे थे।

डीसी ने सौर उर्जा मुकाबले में विजेता बरवाला माॅडल गांव के लिए सौर उर्जा के प्रोजैक्ट आॅफिसर को निर्देश दिए केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजना के अनुसार माॅडर सौर गांव बनने के लिए बरवाला में एक करोड़ रुपये की इनाम राशि को लेकर अस्टीमेट तैयार करें ताकि बरवाला में एक करोड़ रुपये की राशि से सौर उर्जा उपकरण स्थापित किए जा सके।

श्री सतपाल शर्मा ने अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग भूपेंद्र सिंह को ग्रामीण आंचल में सौलर पैनल लगाने के प्रचार-प्रसार के लिए गांव में एजेंसी व बिजली विभाग के कर्मचारी को सौलर पैनल सिस्टम सहित स्टाॅल लगाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सौर उर्जा के फायदों के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले और ग्रामीण इसका लाभ ले सकें। उन्होने एलडीएम को सौलर पैनल लगाने को लेकर बैंक के ऋण के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करें ताकि वे आसान लोन लेकर ज्यादा से ज्यादा सौलर उर्जा लगवा सकें। उन्होंने अधीक्षक अभियंता को उपायुक्त कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालय जहां पर लोगों का बहुतायत आना जाना हो, वहां पर अपने बैनर लगवाने के निर्देश दिए ताकि जिलावासियों को पीएम सौर उर्जा योजना के बारे में जानकारी मिल सके व इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें सके।

यूएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने वाले लोगों को सब्सीडी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार 1 से 10 किलोवाट तक का सोलर पैनल लगवाने वाले व्यक्ति को सब्सीडी प्रदान करती हैं, इसके साथ ही जिनकी आय 1 लाख 80 हजार से कम वाले अन्त्योदय परिवारों को 2 किलोवाट का सोलर ऊर्जा लगवाने पर 60 हजार रुपये केंद्र सरकार व 50 हजार रुपये राज्य सरकार सब्सीडी के रूप में देगी। इसके अलावा सोलर 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाने वाले अन्त्योदय परिवार को सौलर ऊर्जा इन्स्टूमेंट 1 लाख 30 हजार रुपये का इन्स्टाल होकर लगता है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में रोगियां को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ केंद्रीय प्रयोगशाला (लैब) मे...
10/08/2026

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), पंचकूला में रोगियां को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ केंद्रीय प्रयोगशाला (लैब) में आईपीडी के साथ अब ओपीडी में भी निशुल्क जांच सुविधा का दायरा बढ़ाया गया है। हालांकि, यह रियायत निर्धारित की गई श्रेणियों को चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दी जाएगी।

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा के निर्देशानुसार संस्थान की ओर से निशुल्क जांच के अंतर्गत श्रेणियों की अधिसूचना जारी की गई है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अंतरंग रोगी विभाग (आईपीडी) के सभी रोगियों के साथ टीआरएफ श्रेणी-ए में वर्णित टेस्ट निशुल्क किए जा रहे हैं। इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे रोगियों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ा फायदा होगा।

संस्थान में चिकित्सकों की ओर से रोगियों की बीमारी के कारणों को जानने के लिए टेस्ट कराने की सलाह दी जाती है। हालांकि, गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों के चलते रोगियों को विभिन्न प्रकार की जांच करवानी पड़ती है। कई बार रोगी अपनी सुविधा के अनुसार निजी प्रयोगशालाओं में महंगे टेस्ट करवाते हैं, जिसके चलते उन्हें आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता है। मगर अब ओपीडी मरीजों को संस्थान में मिलने वाली निशुल्क जांच सुविधा के चलते निजी प्रयोगशालाओं की निर्भरता कम होगी।

संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने बताया कि संस्थान के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) हर रोज औसतन 500 रोगी इलाज और चिकित्सकीय परामर्श के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों की ओर से बड़ी संख्या में रोगियों को टेस्ट की सलाह दी जाती है।

केंद्रीय प्रयोगशाला की इंचार्ज एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वती पी ने बताया कि प्रयोगशाला में कैटेगिरी-ए के तहत 94 तरह के टेस्ट किए जाते हैं। इनमें नियमित रूप से सीबीसी, ईएसआर, एफबीएस, पीपीबीएस, लिपिड प्रोफाइल, विटामिन-बी12, यूरिन, स्टूल टेस्ट आर/एम, ब्लड ग्रुप एबीओ, एचबीए1सी टेस्ट शामिल हैं। संस्थान में सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से लेकर 2 बजे और रविवार तथा राजपत्रित अवकाश वाले दिन सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक सैंपल लिए जाते हैं।

ओपीडी इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानसी ग्रेवाल ने बताया कि संस्थान की ओर से वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी और बीपीएल कार्डधारकों को निशुल्क टेस्ट की सुविधा मिलेगी। वहीं, ओपीडी में आने वाले दिव्यांगजनों और कैंसर, टीबी, क्रॉनिक किडनी डिजीज समेत कई गंभीर बीमारियों पीड़ित रोगी भी मुफ्त पंजीकरण एवं लैब जांच की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

Address

Panchkula

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panchkula Social Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share