Pangi Live News

  • Home
  • Pangi Live News

Pangi Live News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Pangi Live News, News & Media Website, killar, .

पांगी Live News आपकी हर समस्याओं को शासन, प्रशासन तक पहुंचने का काम करता है। निडर, निष्पक्ष, बेखौफ हमेशा आपके साथ।
अगर आप अपनी समस्याओं को भी उजागर करना चाहते है तो व्हाट्सप्प न. 7018586290 भेज सकते हैं। 🙏🏻🙏🏻

22/08/2026

चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों के अनादर का आरोप

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 22 अगस्त
जिला मुख्यालय चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हालिया घटनाक्रम और राष्ट्रगान से जुड़े विषय को लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज करवाया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी और विभाजनकारी बताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे।

प्रदर्शन में कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष महाशु राम ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजू भूपेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक कुमार, सचिव महेंद्र ठाकुर, किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष कुमार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जवाहरलाल नेहरू विचार मंच के अध्यक्ष कश्मीर ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल की जिला महासचिव ललिता शर्मा, सचिव आशा कुमारी और सचिव सुषमा सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने भाजपा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया।

जारीकर्ता:
जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवा दल, जिला चंबा
हिमाचल प्रदेश

#चंबा #कांग्रेस #कांग्रेसप्रदर्शन #भाजपा #विरोधप्रदर्शन #महात्मागांधी #डॉभीमरावअंबेडकर #संविधान #संवैधानिकमूल्य #राष्ट्रगान #राजनीति #हिमाचलप्रदेश

22/08/2026

चुराह में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आया युवक, मौ/त
👉पूरी खबर कमेंट बॉक्स में पढ़े

22/08/2026

बालू पक्काटाला मार्ग हुआ बंद, प्रशासन अधिकारी ने दी जानकारी, सुनिए क्या कहा SDM चिराग शर्मा ने

22/08/2026

चम्बा में अनिल ढकोग की भरमौर पांगी पर चर्चा

22/08/2026

18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस, चंबा में 1.55 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
24 सितंबर को होगा मॉपअप राउंड, छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर

22/08/2026

बैली स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें, नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

सुरेंद्र ठाकुर
बनीखेत 22 अगस्त
शिक्षा खंड बनीखेत के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बैली के ब्लॉक-ए भवन के ऊपर से गुजर रही पावर ग्रिड की हाईटेंशन बिजली लाइनें अब स्कूली बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का कारण बन गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कई मौकों पर स्कूल परिसर और भवन के आसपास हल्का करंट महसूस किया गया है। ऐसे में किसी संभावित हादसे की आशंका के चलते विद्यार्थियों को समय-समय पर ब्लॉक-बी भवन में शिफ्ट करना पड़ता है।

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हाईटेंशन लाइनें भवन के बेहद नजदीक से गुजर रही हैं। बरसात और खराब मौसम के दौरान स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को दूसरे भवन में स्थानांतरित करने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पंचायत के अनुसार इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित विभाग, पावर ग्रिड तथा प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

पंचायत प्रधान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने अथवा सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

वहीं, ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं और यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल बैली स्कूल के ब्लॉक-ए भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाते हैं।
Sukhvinder Singh Sukhu Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश CMO Himachal DC Chamba
#बनीखेत #बैलीस्कूल #चंबा #चंबान्यूज #हाईटेंशनलाइन #स्कूलीबच्चे #बच्चोंकीसुरक्षा #स्कूलसुरक्षा #पावरग्रिड #शिक्षाविभाग #प्रशासन #अभिभावक #ग्रामीणोंकीमांग #हिमाचलप्रदेश

18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस, चंबा में 1.55 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल24 सितंबर को होगा मॉ...
21/08/2026

18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस, चंबा में 1.55 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

24 सितंबर को होगा मॉपअप राउंड, छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 21 अगस्त।
राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस (NDD) के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेस्पवाल ने की। इस दौरान 18 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस की तैयारियों और स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को जिलेभर में 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के तहत कुल 1,55,087 शिशुओं, बच्चों तथा किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु के 39,534 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। इसके अलावा 24 सितंबर को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभियान के दौरान दवा से छूटे बच्चों को कवर किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त मुकेश रेस्पवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को अभियान के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा को सभी स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने जिला एवं खंड स्तर पर अभियान की प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित आयु वर्ग में कृमिनाशक दवा उपलब्ध करवाना है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. सुहेल, डॉ. राज कुमार सहित मेडिकल कॉलेज चंबा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

की नीतू ने इंडो-नेपाल यूथ गेम्स में जीता गोल्ड, 100 मीटर दौड़ में लहराया परचमसहयोग ट्रस्ट ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित,...
21/08/2026

की नीतू ने इंडो-नेपाल यूथ गेम्स में जीता गोल्ड, 100 मीटर दौड़ में लहराया परचम

सहयोग ट्रस्ट ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित, युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने का लिया संकल्प

#चंबा #चंबान्यूज #नीतू #गोल्डमेडल #स्वर्णपदक #इंडोनेपालयूथगेम्स #संकल्पस्पोर्ट्सअकादमी #चमीनू #सुखरेठी #सहयोगट्रस्ट #खेलप्रतिभा #खेलोंकोबढ़ावादें #नशामुक्तचंबा #नशामुक्तभारत

21/08/2026

चंबा में एनालॉग पनीर पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, कारोबारियों को मानकों के पालन के निर्देश

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा 21 अगस्त
जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बाजार में बिक रहे पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही पनीर और दुग्ध उत्पाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं।

असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग चंबा दीपक आनंद ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले एनालॉग पनीर की बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में पनीर समेत दुग्ध उत्पादों की जांच की जा रही है।

विभाग ने दुकानदारों, होटल संचालकों और अन्य खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री की बिक्री करें। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से भी पनीर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और लेबल संबंधी जानकारी जांचने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और बाजार में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है।
#चंबा #खाद्यसुरक्षा #एनालॉगपनीर #पनीर #दुग्धउत्पाद #खाद्यसुरक्षाविभाग #स्वास्थ्य #चंबाखबर

21/08/2026

लंबित मांगों को लेकर चंबा मेडिकल कॉलेज यूनियन ने दिया अल्टीमेटम

सोमवार तक मांगें पूरी न हुईं तो मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी

सुरेंद्र ठाकुर
चंबा, 21 अगस्त। चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीटू जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के संयुक्त निदेशक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखा।

यूनियन ने मांग की कि कर्मचारियों को हर माह समय पर वेतन दिया जाए। यूनियन के अनुसार जुलाई माह का वेतन अभी तक लंबित है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए उचित रेस्ट रूम की व्यवस्था, कानून के अनुसार सभी छुट्टियां प्रदान करने और EPF की राशि नियमित रूप से जमा करने की मांग उठाई गई।

यूनियन ने प्रत्येक कर्मचारी को EPF जमा होने की पर्ची अथवा विवरण उपलब्ध करवाने, वर्ष में दो बार वर्दी देने तथा सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को गलबज सहित आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाने की भी मांग रखी।

यूनियन ने प्रबंधन को चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंगलवार से आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन ने कहा कि आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होने पर इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।

राधा देवी, सचिव, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन तथा रेखा देवी, अध्यक्षा, चंबा मेडिकल कॉलेज हैल्थ एंड सेनिटेशन वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

#चंबा #चंबामेडिकलकॉलेज #मेडिकलकॉलेजचंबा #हैल्थएंडसेनिटेशनवर्कर्स #कर्मचारीमांगें #वेतनभुगतान #कर्मचारीअधिकार #यूनियन #सीटू #चंबान्यूज #हिमाचलप्रदेश

Address

Killar

176323

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pangi Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Pangi Live News:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share