Panipat Halchal

Panipat Halchal खबरों के लिए संपर्क करे 📞 70159-05550 संदीप टंडन
(1)

29/08/2026

रोहतक से पानीपत नशा मुक्ति यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता लाइव... देखिए Panipat Halchal

29/08/2026

कांग्रेस के कथित ‘रोल मॉडल’ बयान पर पानीपत में विरोध प्रदर्शन, वरिष्ठ BJP नेता रहे मौजूद विपक्ष कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका Live देखिए Panipat Halchal

29/08/2026

-पानीपत जिला जेल में रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों ने बांधी अपने बंदी भाईयों को राखी
-जेल प्रशासन ने बहनों के लिये किया मिठाई, राखी व तिलक का इंतजाम, राखी बांधते भावुक हुई अनेकों बहनें
पानीपत, 28 अगस्त। जिला जेल परिसर में शुक्रवार को रक्षा बंधन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जेल में बंदियों एवं कैदियों को बडी संख्या में राखी बांधने के लिये काफी बडी संख्या में बहनें जेल में पहुंची और बहनों द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी गई। हालांकि, इस दौरान काफी बहनें अपने भाईयों को राखी बांधते हुए भावुक हो गई। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हरियाणा के जेल महानिदेशक अशविंद्र सिंह चावला के निर्देशानुसार जेल प्रशासन द्वारा रक्षा बंधन पर बहनों के लिये मिठाई, राखी व तिलक का इंतजाम किया गया था। जेल में राखी बांधने आई बहनों को अपने साथ राखी, मिठाई व तिलक लाने की आवश्यकता नहीं थी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन पर्व को लेकर पानीपत जेल प्रबंधन द्वारा शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे से जेल के बाहरी मैन गेट के पास बहनों का रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया गया और 8 बजे से बहनों ने जेल के अंदर आकर अपने बंदी भाईयों को राखी बांधना शुरू कर दिया गया और शाम तक बहनों द्वारा बंदी भाईयों को राखी बांधी गई। वहीं जिन बंदी व कैदी भाईयों को राखी बांधने के लिये उनकी बहनें नहीं पहुंची तो ब्रहमकुमारी बहनों और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा और उनकी टीम द्वारा बंदियों को राखियां बांधी गई। बता दे कि रक्षा बंधन पर्व पर बहनों को जेल में अपने बंदी भाईयों को राखी बांधने में कोई भी असुविधा न हो, इसके लिये जेल अधीक्षक संजीव कुमार ने पहले ही जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई थी। जेल अधीक्षक संजीव कुमार सुबह से लेकर शाम तक निरंतर निगरानी रखते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों का दिशा निर्देश देते रहे।

फोटो-पानीपत जेल में रक्षा बंधन पर्व पर अपने बंदी भाईयों को राखी बांधते हुए बहनें।

28/08/2026
28/08/2026

*फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल चार आरोपियों को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ*

पानीपत, 28 अगस्त ( ) एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम सुताना के पास स्थित एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल और चार आरोपियों को वीरवार को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी चेतराम उर्फ चेतू, जोनी व राहुल निवासी गांव बना मेरठ यूपी तथा राजकुमार निवासी सेनी कॉलोनी सोहना गुरुग्राम हाल बल्लभगढ़ फरीदाबाद डकैती के एक अन्य मामले में भोंडसी जेल में बंद थे।
पूछताछ में चारों आरोपियों ने उक्त वारदात में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दो साथी आरोपियों दिल्ली स्वरूप नगर गड्डा कॉलोनी निवासी बंटी व गांव बना मेरठ यूपी हाल काबड़ी रोड कुलदीप नगर निवासी राजबीर के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें गहन पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी बंटी व राजबीर ने पूछताछ में अपने चार अन्य साथी आरोपियों चेतराम उर्फ चेतू, जोनी, राहुल व राजकुमार के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईको गाड़ी तथा उनके हिस्से में आई नकदी में से बचे 2,550 रुपये बरामद किए थे। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि आरोपी चेतराम उर्फ चेतू, जोनी, राहुल व राजकुमार ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया उन चारों ने अपने हिस्से में आई नकदी में से ज्यादातर पैसे उन्होंने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बची 13,500 रुपए की नकदी बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

*यह है मामला;*
थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी अनुपम गुप्ता पुत्र सोम प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सुताना उंटला रोड पर गांव सुताना के पास उनकी एलाइड होम के नाम से फैक्टरी है। 27 जुलाई को अल सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें सूचना मिली की फैक्टरी में डकैती हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचे तो चैकीदार ओम प्रकाश ने बताया कि रात करीब 1 बजे लाठी, डंडों व हथियारों से लैस 10-12 अज्ञात युवक फैक्टरी में घुस आए थे। बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। उससे फैक्टरी में मौजूद लोगों के बारे में पूछा। इसके बाद उपर सो रहे सात लोगों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने मारपीट कर सभी के मोबाइल फोन छीन लिए औ लुर करीब 20 हजार रूपए लूट लिए। फैक्टरी में लगे ट्रांसफार्मर का अंदर का सामान निकाल लिया और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। थाना पुराना औद्योगिक में अनुपम गुप्ता की शिकायत पर डकैत की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

21 अगस्त 2026 को विद्यालय में कॉमर्स विभाग द्वारा शार्क टैंक प्रतियोगिता का सफल एवं शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता क...
28/08/2026

21 अगस्त 2026 को विद्यालय में कॉमर्स विभाग द्वारा शार्क टैंक प्रतियोगिता का सफल एवं शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, उद्यमशीलता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक कौशल का विकास करना था।
इस प्रतियोगिता का आयोजन कॉमर्स विभाग की Monica Ma’am, Shweta Ma’am, Tripta Ma’am एवं Kirti Gaba Ma’am द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और अपने नवीन एवं रचनात्मक बिज़नेस आइडियाज को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता में Arya College से आमंत्रित निर्णायक गण असिस्टेंट प्रोफेसर Mr. Manik Gupta और Ms. Rajni ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया तथा अपने निष्पक्ष एवं मूल्यवान judgement और feedback से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और व्यावसायिक सोच की सराहना की।
यह प्रतियोगिता Principal Ma’am श्रीमती मीनाक्षी अरोड़ा, Vice Principal Ma’am श्रीमती अनुभा गुप्ता एवं श्रीमती रितु गोयल की गरिमामयी देखरेख और मार्गदर्शन में आयोजित की गई। विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के उत्साह और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार नए विचारों और नवाचार के लिए प्रेरित किया।

*युवक की पीटकर हत्या करने के तीसरा आरोपी गिरफ्तार*पानीपत, 28 अगस्त ( ) सीआईए वन पुलिस टीम ने इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी ...
28/08/2026

*युवक की पीटकर हत्या करने के तीसरा आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत, 28 अगस्त ( ) सीआईए वन पुलिस टीम ने इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी सोनू (26) की पीटकर हत्या करने के तीसरे आरोपी को वीरवार शाम को सेक्टर 13/17 में ग्राउंड से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विजय नगर निवासी अलताफ के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अलताफ ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी विजय नगर निवासी तुषार और हरि सिंह कॉलोनी निवासी विजय उर्फ बिल्लू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी तुषार व विजय उर्फ बिल्लू ने पूछताछ में पुलिस को बताया था सोनू ने उनसे 10 हजार रुपए 10 प्रतिशत ब्याज पर लिए थे। सोनू रुपए और ब्याज वापस नहीं कर रहा था। रुपए मांगने पर वह उनके साथ गाली-गलौज करता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था उन दोनों ने विजय नगर निवासी अपने दोस्त अलताफ के साथ मिलकर साजिश रची और तीनों 13 अगस्त को सोनू को उसके घर के बाहर से जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर विजय नगर ले गए, वहा मारपीट की। मारपीट से सोनू की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद वे तीनों उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने बुधवार को आरोपी तुषार व विजय उर्फ बिल्लू को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से आरोपी विजय उर्फ बिल्लू को न्यायायिक हिरासत जेल भेज दिया था और आरोपी तुषार को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी तुषार व अलताफ के कब्जे से डायरी व वारदात में प्रयुक्त बाइक व प्लास्टिक पाइप बरामद कर शुक्रवार को आरोपी तुषार को रिमांड अवधी पूरी होने पर व आरोपी अलताफ को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

*यह है मामला;*
थाना तहसील कैंप में जींद के नीमनाबाद गांव निवासी सुलतान ने शिकायत देकर बताया था कि उसका साला सोनू इंद्रा विहार कॉलोनी में रहता था। 13 अगस्त को तुषार और बिल्लू अपने अन्य साथियों के साथ सोनू के घर पहुंचे और उसे जबरदस्ती उठाकर ले गए। सोनू की आंखों पर पट्टी बांधी और किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। परिजन सोनू को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां से 16 अगस्त को उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 23 अगस्त को सोनू की मौत हो गई। सुलतान की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में हत्या की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।

28/08/2026

एसपी ने जिला डायल-112 राइडर्स का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश*

पानीपत, 27 अगस्त ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने वीरवार को जिला सचिवालय परिसर में डायल-112 राइडर्स का निरीक्षण किया। उन्होंने राइडर्स पर तैनात पुलिसकर्मियों से ड्यूटी व्यवस्था की जानकारी लेकर समीक्षा की और पूरी मुस्तैदी, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए । इस दौरान यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहें।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने इस दौरान तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि डायल-112 की सेवा के तहत प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना पर पूरी जिम्मेदारी, मुस्तैदी और संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा डायल-112 पर प्राप्त होने वाली सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालें और जरूरत के अनुसार संबंधित थाना पुलिस को भी सूचित करें। क्षेत्र में लगातार और प्रभावी गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंन कहा की आगामी त्योहारी सीजन में बड़ी सख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में आएगे। आमजन को बेहतर व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी सतर्कता के साथ प्रभावी गश्त करे।

पानीपत पुलिस को हरियाणा पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से बीते दिनों 10 नए डायल-112 राइडर्स वाहन प्राप्त हुए हैं। इन सभी डायल 112 राइडर्स को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। राइडर के माध्यम से डायल-112 की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि कई बार शहर और ग्रामीण अंचलों की संकरी व तंग गलियों तथा भारी जाम वाले बाजारों में चार पहिया पुलिस वाहन (ERV) समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाते। ऐसी परिस्थितियों में टू-व्हीलर राइडर्स आसानी से इन स्थानों तक पहुंचकर कम से कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिले में शुरू किए गए 10 नए टू-व्हीलर राइडर्स जिला पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को धरातल पर और अधिक सुदृढ़ व गतिशील बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं। इन सभी 10 नए राइडर्स वाहनों को मुख्य रूप से डायल-112 आपातकालीन सेवा से जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में डायल-112 की कॉल प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र के राइडर को जीपीएस के माध्यम से घटनास्थल की लोकेशन मार्क कर तुरंत रवाना किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि टू-व्हीलर राइडर्स के माध्यम से संकरी गलियों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और जाम वाले क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच को और तेज किया जा रहा है। इससे आपात स्थिति में लोगों को कम से कम समय में पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इन नए राइडर्स वाहनों के फील्ड में उतरने से जहां एक ओर आपराधिक तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है, वहीं दूसरी ओर आमजन को समय पर पुलिस सहायता मिलने से नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजारों में और प्रभावी गश्त की जाएगी, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके और असामाजिक तत्वों में भय बना रहें।

- *पंचायत सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में मांग...
28/08/2026

- *पंचायत सचिव एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, 15 लाख रुपये के विकास कार्यों के बिल पास करने की एवज में मांगी थी रिश्वत*

इसराना :-पानीपत, 27 अगस्त।* राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) की करनाल इकाई ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ की पंचायत सचिव किरण को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। इस संबंध में FIR नंबर 23, दिनांक 27.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

*क्या था मामला*

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पेशे से निजी ठेकेदार है। शिकायतकर्ता ने ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़ में करीब 15 लाख रुपये के विकास कार्य करवाए थे, जिनमें नाला, फिरनी, श्मशान घाट की दीवार, गली निर्माण तथा नाले की सफाई आदि कार्य शामिल हैं। शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत राम नगर जीतगढ़, ब्लॉक पानीपत में पंचायत सचिव के पद पर तैनात किरण ने इन विकास कार्यों के बिलों की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की एवज में शिकायतकर्ता से 1.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की राशि एक लाख रुपये तय हुई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद SV & ACB करनाल की टीम ने जाल बिछाया। आरोपी पंचायत सचिव किरण को एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर राजपत्रित अधिकारी तथा शैडो गवाह भी मौजूद रहे।

*संदेश-*

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और रिश्वत मांगने या लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिश्तों की डोर जब प्रेम से बंधती है,तब हर दिन रक्षाबंधन बन जाता है। समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।...
28/08/2026

रिश्तों की डोर जब प्रेम से बंधती है,
तब हर दिन रक्षाबंधन बन जाता है।

समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

#रक्षाबंधन

Address

Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panipat Halchal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share