Haryana News Live

Haryana News Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Haryana News Live, News & Media Website, Panipat.
(3)

बेटियों के लिए नंगे पैर दौड़ी मां, 47 की उम्र में जीती मैराथनमहाराष्ट्र की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बेटियों के भविष्य क...
01/09/2026

बेटियों के लिए नंगे पैर दौड़ी मां, 47 की उम्र में जीती मैराथन

महाराष्ट्र की 47 वर्षीय रमाबाई रणवीर ने बेटियों के भविष्य के लिए संघर्ष करते हुए मैराथन में शानदार जीत हासिल की है। अंबाजोगाई में खाना बनाने का काम करने वाली रमाबाई साधारण साड़ी और चप्पलों में दौड़ में उतरीं, फिर चप्पलें उतारकर नंगे पैर दौड़ लगाई।

उन्होंने युवा धावकों को पीछे छोड़ते हुए 21 KM की मैराथन पूरी की और 3000 रुपये का पहला पुरस्कार जीता। बेटियों प्रिया और अनाया के लिए उनका यह जज्बा पूरे इलाके के लिए प्रेरणा बन गया है। मां के हौसले को सलाम।

7000 से 2 करोड़ तक का सफरतमिलनाडु के थेनी जिले की निथ्या राजापांडी ने बैंक की नौकरी छोड़ 2018 में सिर्फ 7000 रुपये से कि...
31/08/2026

7000 से 2 करोड़ तक का सफर

तमिलनाडु के थेनी जिले की निथ्या राजापांडी ने बैंक की नौकरी छोड़ 2018 में सिर्फ 7000 रुपये से किचन में Akathiya Natural शुरू किया। दादा-दादी के बेसन, गुलाब, जड़ी-बूटी वाले नुस्खों से नेचुरल साबुन बनाना शुरू किया। आज रोजाना 3000 साबुन, 21 प्रोडक्ट्स, अमेरिका तक एक्सपोर्ट और 12 महिलाओं को रोजगार। 7000 से शुरू कंपनी आज 2 करोड़ का ब्रांड और हर महीने 12 लाख टर्नओवर कर रही है।

CNG महंगी, नया रेट ₹86.98 प्रति किलोनई दिल्ली। दिल्ली-NCR के वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगा है। IGL ने CNG के दामों म...
31/08/2026

CNG महंगी, नया रेट ₹86.98 प्रति किलो

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के वाहन चालकों को महंगाई का झटका लगा है। IGL ने CNG के दामों में ₹3.89 प्रति किलो की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 29 अगस्त सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में CNG ₹83.09 से बढ़कर *₹86.98* प्रति किलो हो गई है। नोएडा-गाजियाबाद में ₹95.59 और गुरुग्राम में ₹92.01 प्रति किलो पहुंच गई है।

IGL ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG महंगी हुई है, इसलिए दाम बढ़ाने पड़े। इस साल की यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है, जिससे ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ने की आशंका है।

बिहार में शराब बंद है? तो जहरीली शराब कहाँ से आ रही है?पटना। सरकार का दावा है बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन पटना के...
31/08/2026

बिहार में शराब बंद है? तो जहरीली शराब कहाँ से आ रही है?

पटना। सरकार का दावा है बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन पटना के बाढ़ में 4 लोगों की संदिग्ध मौत ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि मौतों का कारण जहरीली शराब है।

अगर राज्य में शराब बंद है तो ये जहरीली शराब आई कहाँ से? बेच कौन रहा है? रोक क्यों नहीं लगी?

स्थानीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस और प्रशासन से जवाब मांगा जा रहा है। जनता पूछ रही है — कागज पर बंदी है या जमीन पर भी? इस मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

यमुनानगर के लाल नीरज गोयत ने फिर बढ़ाया भारत का मानयमुनानगर (हरियाणा)। यमुनानगर के शेर नीरज गोयत ने विदेश की धरती पर एक ...
31/08/2026

यमुनानगर के लाल नीरज गोयत ने फिर बढ़ाया भारत का मान

यमुनानगर (हरियाणा)। यमुनानगर के शेर नीरज गोयत ने विदेश की धरती पर एक बार फिर तिरंगे का मान बढ़ाया है। इंग्लैंड में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में नीरज ने शानदार प्रदर्शन कर यूनानिमस डिसीजन से 10 राउंड तक चली फाइट में जीत दर्ज की।

रिंग में उतरते ही नीरज ने दिखा दिया कि हौसला हिंदुस्तानी हो तो जीत का जुनून कम नहीं होता। यह जीत सिर्फ एक बॉक्सिंग जीत नहीं, बल्कि यमुनानगर, हरियाणा और पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। नीरज ने साबित किया - जहां तिरंगा पहुंचता है, वहां हिंदुस्तान की पहचान बनती है।

मलेशिया में पकड़े गए 3 गैंगस्टर, भारत डिपोर्टनई दिल्ली। बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों को मलेशियाई अधिकारियों ने 28 अ...
31/08/2026

मलेशिया में पकड़े गए 3 गैंगस्टर, भारत डिपोर्ट

नई दिल्ली। बंबीहा गैंग से जुड़े 3 गैंगस्टरों को मलेशियाई अधिकारियों ने 28 अगस्त को गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट कर दिया। संयुक्त ऑपरेशन में भारतीय एजेंसियों और मलेशियाई पुलिस ने कार्रवाई की।

तीनों आरोपी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हत्या, फिरौती और अवैध हथियार के कई मामलों में वांछित थे। पासपोर्ट पर 'DEPORTED - 28 AUG 2026' की मोहर लगी है। भारत लाते ही तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया। एजेंसियां अब गैंग के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही हैं।

-बाढ़ 26 अगस्त सुबह ∼9 बजे*भोटेकोशी नदी में आई, तिब्बत साइड से - कारण 4.4 मैग्नीट्यूड भूकंप से लैंडस्लाइड और ग्लेशियर को...
31/08/2026

-बाढ़ 26 अगस्त सुबह ∼9 बजे*भोटेकोशी नदी में आई, तिब्बत साइड से - कारण 4.4 मैग्नीट्यूड भूकंप से लैंडस्लाइड और ग्लेशियर कोलैप्स। यही पानी आगे त्रिशूली नदी में गया।

- *नेपाल में मौत का आंकड़ा 788 नहीं, 734 है* अभी तक। सरकार के NDRRMA के रविवार सुबह 9 बजे के अपडेट के अनुसार 734 शव बरामद हुए हैं। सबसे ज्यादा चितवन में 259, नवलपरासी East में 184। 2,498 लोग अभी भी लापता हैं।

- *तिब्बत में 16 मौतें नहीं हुईं।* चीनी अधिकारियों ने तिब्बत के Gyirong काउंटी में 3 मौत और 265 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दी है। b96643577e01

शुरुआती 26 तारीख को तो सिर्फ 8 मौतों की पुष्टि हुई थी, बाद में आंकड़ा बढ़ता गया क्योंकि शव 150 किमी दूर तक बहकर चितवन तक मिले।

चीनी के बाद गेहूं में 50% तेजी - क्या आटा महंगा होगा?इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं 48% महंगा हो गया है। वजह - रूस-यूक्रेन ...
31/08/2026

चीनी के बाद गेहूं में 50% तेजी - क्या आटा महंगा होगा?

इंटरनेशनल मार्केट में गेहूं 48% महंगा हो गया है। वजह - रूस-यूक्रेन के Black Sea पोर्ट्स पर हमले से सप्लाई संकट। जुलाई-सितंबर के लिए बुक 20-25 लाख टन शिपमेंट फंसा है।

*भारत में क्या असर?*
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, उत्पादन रिकॉर्ड 120.65 मिलियन टन और FCI के पास 49 मिलियन टन बफर स्टॉक है, इसलिए तुरंत असर नहीं होगा। अभी औसत खुदरा गेहूं ₹31.80/kg और आटा ₹37.45/kg है।

लेकिन 4 खतरे हैं: व्यापारी स्टॉक रोकेंगे, रबी पर मौसम का असर, मक्का-जौ महंगा होने से चारा-दूध-चिकन महंगा।

सरकार ने 4 साल बाद 50 लाख टन निर्यात की अनुमति दी है, अगर OMSS के तहत FCI ने गेहूं नहीं छोड़ा तो त्योहारी सीजन में आटा ₹5-6 तक बढ़ सकता है।

हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी राहतहरियाणा सरकार ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है। अब वैध रोडवेज स्टूडेंट पास धारक छात्र A...
30/08/2026

हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी राहत

हरियाणा सरकार ने छात्रों को बड़ी सौगात दी है। अब वैध रोडवेज स्टूडेंट पास धारक छात्र AC ई-बसों में भी मुफ्त सफर कर सकेंगे। पहले यह सुविधा केवल सामान्य और साधारण बसों में थी, अब 11 जिलों में चल रही 145 AC इलेक्ट्रिक बसों में भी लागू होगी।

इस फैसले से हजारों कॉलेज-स्कूल छात्रों को गर्मी में AC बस का आरामदायक सफर मुफ्त मिलेगा। बस में चढ़ते समय वैध स्टूडेंट पास दिखाना अनिवार्य होगा। परिवहन विभाग ने सभी डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा में अब बेकसूर भी खा सकेंगे 'जेल की रोटी'हरियाणा जेल विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है। अब आम लोग भी जेल में कैदियों ...
30/08/2026

हरियाणा में अब बेकसूर भी खा सकेंगे 'जेल की रोटी'

हरियाणा जेल विभाग ने अनोखी पहल शुरू की है। अब आम लोग भी जेल में कैदियों द्वारा बनाया गया खाना खा सकेंगे। इस योजना का नाम ‘जेल की रोटी’ रखा गया है। पायलट प्रोजेक्ट अंबाला सेंट्रल जेल से शुरू होगा, जहाँ जेल के बाहर बनी कैंटीन में दाल-रोटी, सब्जी, चावल उपलब्ध होगा। बाद में फ्लिपकार्ट के साथ MoU कर होम डिलीवरी भी शुरू होगी। यह आइडिया छत्तीसगढ़ की तर्ज पर है। इससे कैदियों को रोजगार और सुधार का मौका मिलेगा।

Address

Panipat
132103

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Haryana News Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Haryana News Live:

Shortcuts

Share