26/07/2026
हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट पत्रकार समारोह मे प्रसिद्ध रेसर त्रिलोक चंद व्यास इंसा सनौली खुर्द को किया सम्मानित।
विधायक मनमोहन सिंह भडाना व मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रेस सचिव प्रवीण अत्रे व किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष कुहाड ने स्मृति चिन्ह व फूल मालाओ से किया सम्मानित।
बापौली,हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्ट के पत्रकार सम्मेलन मे सुप्रसिद्ध रेसर त्रिलोक चंद व्यास इंसा को उनकी रेस जीतने की उपलब्धियो के सम्मान मे सम्मानित किया गया।जिसमे उन्हे विधायक मनमोहन भड़ाना व मुख्यमंत्री प्रदेश सचिव प्रवीण अत्रे ने फूल -मालाओ व चमचमाती ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।ये सम्मान उनको रेस मे 40 बार मेडल जीतकर लाने की खुशी मे दिया गया।इस अवसर पर विधायक मनमोहन भडाना ने कहा की इस उम्र मे दौड लगाना और मेडल जीतना आसान काम नही है।ये कार्यक्रम यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के द्वारा आयोजित किए गए पत्रकार सम्मेलन और पॉलिसी वितरण समारोह द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनमोहन भड़ाना ने शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रेस सचिव प्रवीण अत्रे व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष कुहाड ने मुख्य अतिथि के रूप से शिरकत की। इस अवसर पर प्रोपर्टी सलाहकार राजू रावल व यमुना सुधार समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल भी मौजूद रहै इस अवसर पर हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला अध्यक्ष दीपक अत्री के साथ महासचिव बलराज,अलीमेहर ,जयकुमार व्यास, आनंद कौशिक, जोगेंद्र त्यागी, हैप्पी बुद्धिराजा, आकाश, संदीप, कुलदीप आर्य, आरपी वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा, राकेश शर्मा, कमल किशोर, विनोद पांचाल, राममेहर कौशिक, व विकास चौधरी के अलावा पानीपत, सोनीपत, इसराना, बापौली, सनौली समालखा व अन्य जगहों से भी काफी संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार शामिल हुए थे।