Khabri Chacha

Khabri Chacha Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khabri Chacha, Media/News Company, Panipat.

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन मित्रों की वित्तवर्ष 2025-26 और 2026-27 की मैनटेनेंस की बकाया राशि का...
09/09/2026

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि वन मित्रों की वित्तवर्ष 2025-26 और 2026-27 की मैनटेनेंस की बकाया राशि का भुगतान 15 सितंबर तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) इस संबंध में स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी करे। किसी भी मामले में डीएफओ की मनमानी नहीं चलेगी। वन मित्र पौधारोपण अभियान में वन विभाग और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन मित्रों को निजी भूमि के साथ-साथ वन विभाग की भूमि पर भी पौधारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और ‘हरित हरियाणा’ के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से साकार किया जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित पंचकमल में भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष  अक्षित दहिय...
08/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला स्थित पंचकमल में भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अक्षित दहिया के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।मुझे पूर्ण विश्वास है कि अक्षित अपनी ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण से युवा मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे तथा हरियाणा के युवाओं को संगठन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर कुटीर में पंजाब एवं हरियाणा से पधारे गोस्वामी समाज के परिवारजनों के साथ ‘ग...
07/09/2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर कुटीर में पंजाब एवं हरियाणा से पधारे गोस्वामी समाज के परिवारजनों के साथ ‘गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह’ में सहभागी होने का सौभाग्य मिला। श्रीरामचरितमानस के माध्यम से उन्होंने जो जीवन दर्शन समाज को दिया है, वह युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।इस अवसर पर हिसार के चंदननगर में गोस्वामी धर्मशाला के लिए ₹31 लाख देने सहित समाज की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की घोषणा की।प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम संतों और महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने रेवाड़ी में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,बड़ी संख्या में य...
06/09/2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में आयोजित युवा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,बड़ी संख्या में युवा धावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर फिट हरियाणा, सशक्त हरियाणा का संदेश दिया।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल के नौवें संस्करण के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिं...
06/09/2026

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल के नौवें संस्करण के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों में पूर्वोत्तर के भारी संख्या में युवा रोजगार कर रहे हैं और हरियाणा सरकार उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक रंग है, अनेक भाषाएं, अनेक परंपराएं हैं लेकिन सभी की भावनाएं एक हैं। यही भारत की विविधता की खूबसूरती है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर मॉय होम इंडिया की टीम की भी सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा फेस्टिवल के आयोजक सुनील देवधर भी मौजूद रहे।

जेजेपी पार्टी की यमुनानगर महिला जिला अध्यक्ष गुरजीत कौर ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ इनेलो पार्टी में अपनी आस्था...
05/09/2026

जेजेपी पार्टी की यमुनानगर महिला जिला अध्यक्ष गुरजीत कौर ने अपनी सैकड़ों महिला साथियों के साथ इनेलो पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने गुरजीत कौर जी एवं उनके साथ आई सैकड़ों महिलाओं को इनेलो परिवार में शामिल करवाया और सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। चौधरी अभय सिंह चौटाला के संघर्ष, जनहित की नीतियों एवं किसान-कमेरे की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली विचारधारा से प्रभावित होकर महिलाओं का यह जुड़ाव इनेलो संगठन को नई ताकत और ऊर्जा प्रदान करेगा।

ज्योतिसर में स्थित ऐतिहासिक महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत काल की गौरवशाली गाथा और ह...
05/09/2026

ज्योतिसर में स्थित ऐतिहासिक महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत काल की गौरवशाली गाथा और हमारी समृद्ध संस्कृति के अद्भुत दर्शन किए।भावी पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास से जोड़ने की दिशा में यह केंद्र एक सराहनीय प्रयास है।

विधानसभा के मानसून सत्र-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने बताया कि तीन दिन चले इस सत्र में तीन बैठकें हुईं...
03/09/2026

विधानसभा के मानसून सत्र-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि तीन दिन चले इस सत्र में तीन बैठकें हुईं और लगभग 16 घंटे सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस दौरान सदन के पटल पर रखे गए 15 विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।मुख्यमंत्री ने सत्र को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विधायकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

सरकार ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफा...
03/09/2026

सरकार ने सफाई कर्मियों की लगभग सभी मांगों पर सहमति देते हुए समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों को 60 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा के साथ वेतन वृद्धि व अन्य लाभ भी मिलेंगे।सभी सफाई कर्मी भाई-बहनों से अपील है कि वे काम पर लौटें और प्रदेश की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः गति दें। सरकार आपके सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है — शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल

हरियाणा में दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन) के मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए राजस्व अधिकारियों की समय-सीमा तय की गई है।...
03/09/2026

हरियाणा में दाखिल-खारिज (इंतकाल/म्यूटेशन) के मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए राजस्व अधिकारियों की समय-सीमा तय की गई है। अब पटवारियों को 5 दिन तथा कानूनगो व वृत्त राजस्व अधिकारियों को 3-3 दिन में मामलों का निपटारा करना होगा।वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) डॉ. सुमिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में ऑटो-म्यूटेशन की नियमित निगरानी के लिए समर्पित मॉनिटरिंग सेल गठित करने का भी निर्णय लिया गया। प्रदेश में अब तक 5 लाख से अधिक म्यूटेशन मामलों का समाधान किया जा चुका है।

Address

Panipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabri Chacha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabri Chacha:

Shortcuts

Share