Times of Haryana

Times of Haryana News & information

बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार कियापानीपत  थाना समालखा पुलिस ने गांव गढ़ी छाजू में हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से बाइक चोरी ...
09/08/2026

बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार किया
पानीपत थाना समालखा पुलिस ने गांव गढ़ी छाजू में हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को शनिवार देर शाम गन्नौर नई सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दुर्गापुरी दिल्ली निवासी पवन के रूप में हुई है।
समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी छाजू स्थित हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गन्नौर में नई सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पवन पुत्र देशराज निवासी दुर्गापुरी दिल्ली के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने बीते बुधवार को गांव गढ़ी छाजू में हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में गांव जौरासी सर्फ खास निवासी अमित पुत्र शमशेर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे भी गहनता से पूछताछ करेगी।

08/08/2026

छंटाई में उजड़े पक्षियों के आशियाने, टूटे सैकड़ों अंडे; वन विभाग सख्त

07/08/2026

टोल बचाने की कोशिश बनी जानलेवा, कार ने दो बाइकों को रौंदा; 1 की मौ*त, 4 घायल

डिजिटल अरेस्ट से डरें नहीं, तुरंत 1930 पर करें शिकायत; साइबर ठगों के झांसे में आने से बचेंडिजिटल अरेस्ट कानून में कोई शब...
07/08/2026

डिजिटल अरेस्ट से डरें नहीं, तुरंत 1930 पर करें शिकायत; साइबर ठगों के झांसे में आने से बचें
डिजिटल अरेस्ट कानून में कोई शब्द नहीं, लोगों को जागरूक रहने की जरूरत; एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस
पानीपत साइबर अपराधी लोगों को डर और भ्रम में डालकर ठगी करने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’, जिसके जरिए अपराधी खुद को पुलिस, सीबीआई, नारकोटिक्स विभाग, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को मानसिक रूप से परेशान करते हैं और उनसे मोटी रकम ऐंठने का प्रयास करते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम का कोई शब्द या कानूनी प्रक्रिया नहीं है। यदि कोई व्यक्ति इस नाम पर डराने या धमकाने की कोशिश करता है तो उसकी बातों में आने के बजाय तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि साइबर ठग अक्सर लोगों को फोन कर उनके बेटे, बेटी या अन्य परिजनों का नाम लेकर घबराने की स्थिति पैदा करते हैं। कभी कहा जाता है कि आपका परिजन किसी आपराधिक गतिविधि या नशा तस्करी के मामले में पकड़ा गया है, तो कभी विदेश से आए पार्सल में प्रतिबंधित सामग्री मिलने की झूठी कहानी सुनाई जाती है। इसके बाद ठग खुद को किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल करते हैं और पीड़ित को गिरफ्तारी, जेल या कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हैं।
उन्होंने बताया कि अपराधी वीडियो कॉल के दौरान अपने पीछे पुलिस स्टेशन, कंट्रोल रूम या सरकारी कार्यालय जैसा माहौल दिखाकर भरोसा जीतने का प्रयास करते हैं। इसके बाद पीड़ित को यह कहकर घंटों तक कॉल पर रोके रखते हैं कि वह निगरानी में है और किसी से संपर्क नहीं कर सकता। डर और दबाव की स्थिति में लाकर आरोपी मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पैसे मांगते हैं और लोग उनकी ठगी का शिकार हो जाते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं करती। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग या डिजिटल अरेस्ट की धमकी मिलने पर घबराएं नहीं, बल्कि अपने परिजनों से संपर्क कर तथ्य की पुष्टि करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

07/08/2026

बीरू वाल्मीकि हत्*याकांड: एनका*उंटर के बाद वाल्मीकि समाज ने सरकार और पुलिस का जताया आभार

भाई की चाकू से हत्या करने वाला आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार*पानीपत, थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गांव बिंझौल में बड़े भाई रविंद्र क...
06/08/2026

भाई की चाकू से हत्या करने वाला आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार*
पानीपत, थाना मॉडल टाउन पुलिस ने गांव बिंझौल में बड़े भाई रविंद्र की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में आरोपी छोटे भाई प्रवीन को बुधवार देर शाम को गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया।
थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने पिता रणबीर सिंह के साथ मिलकर बड़े भाई रविंद्र की चाकू से हत्या करना स्वीकारा। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया भाई रविंद्र के साथ उसका पहले से मनुटाव चल रहा था। 17 जुलाई को भाई रविंद्र और पिता रणबीर झगड़ रहे थे। तब उसने रंजिशन पिता रणबीर के साथ मिलकर भाई रविंद्र के पेट पर चाकू से वार किया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने और फरार आरोपी रणबीर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम ने गांव सुताना के पास...
06/08/2026

एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार एंटी एक्सटार्सन सेल पुलिस टीम ने गांव सुताना के पास एलाइड होम फैक्टरी में डकैती की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को बुधवार शाम को काबड़ी रोड पर गैस गोदाम वाली गली से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बना मेरठ यूपी हाल काबड़ी रोड कुलदीप नगर निवासी राजबीर के रूप में हुई। एंटी एक्सटार्सन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि उनकी टीम ने बीते सोमवार को उक्त वारदात का पर्दाफास कर दिल्ली स्वरूप नगर गड्डा कॉलोनी निवासी आरोपी बंटी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी बंटी ने यूपी निवासी फरार साथी राहुल तथा कुलदीप नगर निवासी राजबीर व चार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उन्होंने वारदात को रैकी के बाद अंजाम दिया था। पूछताछ में पुलिस को बताया था कुलदीप नगर निवासी राजबीर ने रैकी कर उनको जानकारी उपलब्ध कराई थी। आरोपी बंटी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
पुलिस टीम ने बुधवार देर शाम बंटी की निशानदेही पर फरार आरोपी राजबीर को काबड़ी रोड पर गैस गोदाम गली से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी बंटी व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी राजबीर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से लूटा गया सामान बरामद करने तथा फरार आरोपियों के ठिकानों का पता काबू करने का प्रयास करेगी। BJP INDIA

06/08/2026

यूपी सरकार के इंतज़ाम से गदगद कांवड़िये, बोले— योगी जैसा पीएम चाहिए

05/08/2026

15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

बैठक में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट व लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार पानीपत,थाना इसराना पुलिस ने गांव बुआना लाखु में बैठक...
05/08/2026

बैठक में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट व लूट करने का एक आरोपी गिरफ्तार पानीपत,थाना इसराना पुलिस ने गांव बुआना लाखु में बैठक में घुसकर दो दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें मारने व लूट करने के एक आरोपी को मंगलवार शाम को इसराना अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बुआना लाखु निवासी सुमित के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने साथी आरोपी विनोद के साथ मिलकर कुछ दिन पहले हुई कहासुनी की रंजिश रख उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडा व बाइक बरामद करने के साथ-साथ फरार आरोपी विनोद के संभावित ठिकानों का पता लगाकर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Address

Panipat
Panipat
132103

Telephone

+919992555100

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Times of Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Times of Haryana:

Shortcuts

Share