Panipat Prime News

Panipat Prime News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Panipat Prime News, Media/News Company, Panipat.

21/07/2026

किसानों को दिल्ली कूच को लेकर पानीपत टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात

नशा मुक्त अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के...
18/07/2026

नशा मुक्त अभियान के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरूक*

पानीपत, 18 जून ( ) पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत पसीना रोड पर परशुराम कॉलोनी, आशु कॉलोनी, फौजी कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, पंडित कॉलोनी व प्रेम कॉलोनी में डोर टू डोर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस टीम ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया और उन्हें नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक तथा स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को बताया कि नशे की लत व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है। इससे न केवल व्यक्ति की कार्य क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होती है, बल्कि उसका पारिवारिक और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। टीम ने लोगों को समझाया कि नशा अपराधों को भी बढ़ावा देता है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना सकता है।
पुलिस टीम द्वारा अभिभावकों को बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया। लोगों को बताया कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने के लिए परिवार की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नियमित नजर रखें, उनके मित्रों और दिनचर्या की जानकारी रखें तथा उनके साथ खुलकर संवाद करें तो उन्हें गलत संगत और नशे की लत से बचाया जा सकता है।

अभियान के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी प्रणय कुमार ने कहा कि हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे वह अपराध और अन्य गलत गतिविधियों की ओर आकर्षित हो सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को नशा विरोधी अभियान में भागीदारी निभानी चाहिए और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उन्हें नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत MANS टोल फ्री नंबर 1933 या अपने नजदीकी पुलिस थाना में इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पानीपत पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

17/07/2026

खोए मोबाइल लौटाकर पानीपत पुलिस ने बिखेरी मुस्कान, 50 लोगों को मिला उनका फोन

पानीपत पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए गुम हुए 50 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने की चिंता में पड़े लोगों के चेहरों पर उस समय खुशी लौट आई, जब डीएसपी सुरेश कुमार ने अपने कार्यालय में बुलाकर सभी को उनके मोबाइल हैंडओवर किए।
पुलिस की साइबर टीम और संबंधित अधिकारियों की लगातार मेहनत के चलते विभिन्न स्थानों पर गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। तकनीकी जांच और साइबर ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पानीपत पुलिस का दिल से आभार जताया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ फोन दोबारा मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों ने उनकी उम्मीद को हकीकत में बदल दिया।
इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर भी जानकारी दर्ज करवाएं। समय पर शिकायत मिलने से मोबाइल ट्रेस होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
कार्यक्रम के दौरान मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर साफ खुशी दिखाई दी। सभी ने पानीपत पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत होता है। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनता की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए इसी तरह लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद*पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन...
17/07/2026

राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्तौल व बाइक बरामद*

पानीपत, 17 जुलाई ( ) सीआईए-वन पुलिस टीम ने गांव राजाखेड़ी में खाली मकान पर फायरिंग की वारदात का पर्दाफाश कर बुधवार/वीरवार की देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजाखेड़ी निवासी संदीप तथा नूरवाला स्थित इंद्रा विहार कॉलोनी निवासी पिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर भैसवाल मोड़ से गिरफ्तार किया। जांच में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन टीम को सौंपी थी।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर रंजिशन उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी संदीप ने पुलिस को बताया उसने गांव में फॉस्ट फूड की दुकान की हुई है। दुकान का काम बढाने के लिए उसने गांव निवासी संदीप से पैसे मांगे तो उसने अपनी इक्को गाड़ी पर लोन करवा कर 2 लाख 80 हजार रूपए दिए थे। संदीप ने बीते मई माह में उसके खिलाफ पैसों के लेन देन की थाना किला में शिकायत दी थी। जिसमें उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इसके बाद उसने संदीप को सबक सिखाने के लिए साथी आरोपी पिंकू व फरार साथी आरोपी के साथ मिलकर साजिश रचकर उक्त वारदता को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व बाइक बरामद कर वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपी के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी पिंकू पर मारपीट व आर्म्स एक्ट की वारदातों के 8 मामले और आरोपी संदीप के खिलाफ आपराधिक वारदातों के 3 मामलें दर्ज है।

*यह है मामला;*
थाना किला में गांव राजखेड़ी निवासी संदीप पुत्र पालेराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने अपने खेत में नया मकान बनाया है। अभी उन्होंने उस मकान में रहना शुरू नहीं किया है। 8 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह मकान पर खड़ी अपनी इक्को गाड़ी लेने पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट पर गोली लगने के चार निशान मिले। इसके अलावा मकान की सीढ़ियों पर भी गोली लगने के दो निशान पाए गए। उनकी गाड़ी का पिछला शीशा गोली लगने से टूटा हुआ मिला। रात के समय मकान पर फायरिंग की गई है, गोली मुख्य गेट को आर-पार करते हुए गाड़ी के पिछले शीशे और मकान की सीढ़ियों में जा लगी। उसे इस वारदात में गांव निवासी संदीप पुत्र कर्ण सिंह पर शक है। कर्ण सिंह के साथ उनका पैसों का लेन देन है। थाना किला में संदीप की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109, 351(3) तथा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच और आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार*पानीपत, 16 जुलाई ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली अनाज मंडी में एक युवक को...
16/07/2026

देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद के साथ आरोपी गिरफ्तार*

पानीपत, 16 जुलाई ( ) सीआईए थ्री पुलिस ने बापौली अनाज मंडी में एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान छाजपुर कला निवासी अक्षय के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी एक टीम बुधवार शाम को गश्त के दौरान बापौली में अनाज मंडी के पास थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की छाजपुर कला निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर बापौली अनाज मंडी में शेड के पास घूम रहा है। टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश दी। शेड के पास खड़ा एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अक्षय पुत्र सतपाल निवासी छाजपुर कला के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी लोवर के जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर जांच करने पर एक जिंदा रौंद मिला।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गुरूग्राम में दर्ज हत्या के एक मामले में जेल में बंद था, और बीते मार्च माह में जेल से बेल पर बाहर आया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया जिस युवक की हत्या हुई थी उसके परिजन उससे रंजिश रखते है। इसी चलते वह करीब 2 माह पहले यूपी के गोरखपुर में एक युवक से उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद 60 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। बाद में अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी अक्षय को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, मौसेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला घोटकर की थी हत्या* पानीपत, 16 जुलाई ()...
16/07/2026

पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, मौसेरे भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला घोटकर की थी हत्या*

पानीपत, 16 जुलाई () थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने भारत नगर में हुई महिला शिल्पी की हत्या मामले में आरोपी पति गांव गंधनपुरवा सांडी यूपी हाल बतरा कॉलोनी निवासी विपिन को बुधवार देर शाम कच्चा कैंप पीपल मंडी से गिरफ्तार किया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने मौसेरे भाई हरेंद्र के साथ मिलकर पत्नी शिल्पी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया पत्नी फैक्टरी में काम करती थी। वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी के चलते उसने मौसेरे भाई हरेंद्र के मिलकर पत्नी की हत्या करने की साजिश रची और दोनों ने मिलकर 9/10 जुलाई की रात भारत नगर में कमरे पर शिल्पी की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने वीरवार को आरोपी विपिन के माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ फरार आरोपी हरेंद्र के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

*यह है मामला;*
थाना पुराना औद्योगिक में दयाराम पुत्र रामदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव बेहटा गोकुल का निवासी है और हाल में पानीपत की पीपल मंडी में रहता है।
10 जुलाई को उसके भांजे आनंद ने उसे सूचना दी कि उसके जीजा विपिन ने अपने मोसेरे भाई हरेंद्र के साथ मिलकर उसकी बहन शिल्पी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वह तुरंत भारत नगर में आनंद के पास पहुंचा। उसकी भांजी शिल्पी अपने बच्चों व भाई आनंद के साथ भारत नगर में रह रही थी।
भांजे आनंद ने उसे बताया कि रात करीब 9 बजे उसका जीजा विपिन कमरे पर आया था। उसने उनके साथ खाना खाया, जिसके बाद सभी सो गए। देर रात विपिन ने अपने ममेरे भाई हरेंद्र को फोन कर बुला लिया। इसके बाद विपिन और हरेंद्र ने उसको कमरे से बाहर भेज दिया और दोनों ने मिलकर शिल्पी का गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी आनंद को धमकी देकर गए कि शिल्पी की हत्या के बारे किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देंगे।थाना पुराना औद्योगिक दयाराम की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 3(5), 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा*पानीपत, 15 अप्रैल ( ) सीआईए वन पुलिस ने सेक्टर 1...
16/07/2026

देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा*

पानीपत, 15 अप्रैल ( ) सीआईए वन पुलिस ने सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव नौल्था इंद्रा कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा हुआ।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए वन की एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान सेक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास थी। तभी सामने से एक युवक पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान गौरव पुत्र सुनील निवासी इंद्रा कॉलोनी नौल्था के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जींस पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच करने पर अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। इस शौक पूरा करने के लिए उसने एक युवक से उक्त अवैध देसी पिस्तौल 5 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। आरोपी गौरव के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

*बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा;*
पूछताछ में आरोपी से बाइक चोरी की दो वारदातों का भी खुलासा हुआ। आरोपी ने पूछताछ में 25 जून को एनएफएल नाका के पास शिव मंदिर के सामने से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में महराणा निवासी संदीप पुत्र सत्यवान की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
आरोपी ने 5 जुलाई को पानीपत रोहतक बाईपास स्थित दिल्ली पैरलल नहर पुल के पास से एक पल्सर बाइक चोरी करना भी स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में शौदापुर निवासी दीपक पुत्र नफे सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

16/07/2026

एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो वारदातों का खुलासा, 9500 रुपए बरामद*

पानीपत, 15 जुलाई ( ) सीआईए-टू पुलिस ने एटीएम में पैसे निकालने आए लोगों की मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी को मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एनएफएल नाका के पास से काबू किया। पूछताछ में आरोपी से पानीपत की दो वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान रोहतक के रैनकपुरा निवासी सुनील के रूप में हुई है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक एनएफएल नाका के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुनील पुत्र रणधीर निवासी रैनकपुरा, रोहतक के रूप में बताई।
गहन पूछताछ में आरोपी ने 20 जनवरी की शाम आठ मरला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसे निकालने आए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपी ने कार्ड बदलने के बाद पीड़ित के खाते से 41 हजार 200 रुपये निकाले थे। उक्त वारदात बारे थाना मॉडल टाउन में न्यू मॉडल टाउन निवासी रणधीर पुत्र ईश्वर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
कड़ी पूछताछ में आरोपी ने उक्त वारदात के अतिरिक्त 28 फरवरी को गोहाना रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने आए एक व्यक्ति की मदद करने के बहाने उसका डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करना स्वीकारा। आरोपी ने कार्ड बदलने के बाद पीड़ित के खाते से 22 हजार 600 रुपए निकाल लिए थे। उक्त वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में विकास नगर निवासी बलजीत पुत्र रामकिशन की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने आठ मरला चौक स्थित एटीएम में व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से निकाली गई राशि में से ज्यादातर रुपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 9500 रुपये बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

15/07/2026

ढाबे से कैश चुराने वाले दो आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Address

Panipat
132103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Panipat Prime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share