R Media

R Media Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from R Media, Media/News Company, Panipat.

26/08/2026

धक्के मारकर पुलिस बस में बिठाया,महिलाएं अड़ गई पुलिस आगे। हांसी,सफाईकर्मी पुलिस आमने सामने

25/08/2026

*हड़ताल छोड़ रिश्वत लेने गया पटवारी गिरफ्तार।

पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप, 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार*

पानीपत में पटवारी और सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार
पानीपत: जमीन का इंतकाल करने की एवज में 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले पटवारी और उसके सहायक को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB ने ट्रैप लगाकर दोनों को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटवारी सुभाष और उसके सहायक उस्मान के रूप में हुई है। दोनों को HSVP कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि जमीन का इंतकाल करने के बदले 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा। जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम आरोपियों ने ली, ACB की टीम ने दोनों को मौके पर दबोच लिया।
ACB की टीम ने रिश्वत की रकम बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट= ऋषिपाल, ACB इंस्पेक्टर

25/08/2026

पाकिस्तान अलग देश थोड़ी है=श्याम सिंह राणा BJP मंत्री

25/08/2026

पुलिस पर कचरे से अटैक,वीडियो देखिये, आमने सामने पुलिस सफाईकर्मी,,हिसार

24/08/2026

गिरफ्तारी से बचने के लिए सफाईकर्मचारियों ने राष्ट्रगान कर दिया शुरू।हिसार।

23/08/2026

नायब सैनी टूरिस्ट मुख्यमंत्री.. जो कभी-कभी हरियाणा आते हैं-सुरजेवाला

23/08/2026

2 दिन से में देख रहा मेरे बयान को घुमा फिराकर पेश किया जा रहा=दीपेंद्र हुड्डा

पिछले दो दिन से मैं देख रहा हूँ कि मेरे बयान को घुमा-फिराकर लोगों के सामने पेश किया जा रहा है। और मेरे बयान में एक ऐसा भी अंग्रेजी का शब्द डाला जा रहा है, जो मैंने बोला ही नहीं, न ही मेरा दूर-दूर तक ऐसा कोई मतलब था।

मेरी कोई भी मंशा किसी हमारे भाई को ठेस पहुँचाने की नहीं थी। सिख समाज के हमारे भाईयों को तो ठेस पहुँचाने की मैं सोच भी नहीं सकता। ना मेरी कभी कोई भावना ऐसी थी।

लेकिन फिर भी सिख समाज हमारा अपना परिवार है। अगर किसी भाई की भावनाओं को ठेस लगी है तो मैं आपका भाई हूँ, मैं खेद प्रकट करता हूँ। मेरी मंशा, मेरा मकसद किसी का दिल दुखी करना नहीं था।

सिख समाज हमारे देश का गौरवशाली समाज है और मुझे गर्व है ऐसे समाज पर, जिन्होंने हम सबके लिए जो कुर्बानियां दीं, उसको हम कभी भूल नहीं सकते। आज भी देश की सीमाओं की रक्षा हो, चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, सिख कौम ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उस पर हमें गौरव है और हमारा सिख समाज के साथ एक परिवार जैसा रिश्ता है। कभी भी ज़रूरत हुई तो छोटे-बड़े भाईयों की तरह आपस में हम हमेशा साथ खड़े रहे, ऐसा हमारा रिश्ता है।

जब 1908 में पंजाब में 'पगड़ी संभाल जट्टा' आंदोलन था, तो शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के चाचा सरदार अजीत सिंह जी के साथ मेरे खुद के परदादा चौधरी मातूराम जी को काले पानी की सजा हुई थी और तब से लेकर जब किसान आंदोलन हुआ, जब पंजाब से हमारे किसान भाई आए, तो सबसे पहले उनके साथ मैं स्वयं पहुँचा। हमेशा हर संघर्ष में हम साथ रहे हैं।

और 84 में जो हुआ, सिख समाज के न्याय की उस लड़ाई में भी हम उनके साथ हैं। उनको न्याय मिलना चाहिए, कोई दोषी नहीं बचना चाहिए।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

23/08/2026

लोकतंत्र में सवाल करना अपराध हो गया क्या=सचिन कुंडू

23/08/2026

इस वीडियो ने पूरे देश को हिला कर रख दिया,,पूरा परिवार ही खत्म करवा दिया बेटे ने। क्या कहना चाहोगे ऐसी ओलाद के बारे में।

ख़ौफ़नाक।

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में iPhone लेने की जिद को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया। 19 वर्षीय युवक पहाड़ी पर चढ़ गया। उसे बचाने की कोशिश में पिता और बेटे की गिरकर मौत हो गई। पति और बेटे को गिरते देख मां ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी।

एक छोटी-सी बात ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

22/08/2026

जरा सी बात पर रईसजादे ने पिस्टल निकाल ली,वीडियो देखिये

गुरुग्राम गाड़ी हटाने के लिए रिवाल्वर निकाल कर दी युवक को जान से मारने की धमकी

गुरुग्राम बस अड्डे के पास युवक को हथियार दिखाकर डराया

युवक ने धमकी ने देने वाले का बनाया वीडियो

गाड़ी हटाने को लेकर हुई कहासुनी तो रिवाल्वर से युवक को धमकी

रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा,सरेराह पिस्टल लहराकर दी धमकी

जाम के दौरान आगे पीछे गाड़ी अड़ने की वजह से हुआ विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो

Address

Panipat
132103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R Media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share