Apna Palamu News

Apna Palamu News हर पल सच के साथ पलामू, गढ़वा, लातेहार की खबरों से रहें हर पल अपडेट....�

आकाशवाणी से प्रस्तुत है  #समाचार_प्रभात
30/01/2026

आकाशवाणी से प्रस्तुत है #समाचार_प्रभात

सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य पहचान की जांच को तेज, सुरक्षित और आम लोगों के लिए आसान बनान...
30/01/2026

सरकार ने एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य पहचान की जांच को तेज, सुरक्षित और आम लोगों के लिए आसान बनाना है। इस ऐप की मदद से लोग अपने मोबाइल फोन में ही अपनी डिजिटल पहचान रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर साझा कर सकते हैं।

🔴नया ऐप, पुराने mAdhaar ऐप की जगह बायोमेट्रिक फैसिलिटी के साथ ज्‍यादा सिक्‍योर होगा।
🔴ऐप की मदद से यूजर्स स्मार्ट फोन पर ही अपना मोबाइल नंबर या एड्रेस अपडेट कर सकेंगे।
🔴नए ऐप में यूजर अधिकतम 5 यानी अपने पूरे परिवार का आधार प्रोफाइल एक्‍सेस कर सकेंगे।
🔴नए ऐप से AADHAAR अपडेट या करेक्शन के लिए फिजिकल डॉक्युमेंट या फोटोकॉपी की जरूरत नहीं।

|

गांधी पुण्यतिथि पर अमित शाह का संदेशमहात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने राष्ट्रपिता Mahatma G...
30/01/2026

गांधी पुण्यतिथि पर अमित शाह का संदेश
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi को नमन किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भाषा, क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर देश को एक किया और स्वदेशी, स्वाधीनता व स्वच्छता के विचारों से भारत को नई दिशा दी।

 #विश्व_बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि  #भारत🇮🇳 ने दिखा दिया है कि वह असाधारण वृद्धि कर सकता है।   उन्‍होंने कहा कि ...
30/01/2026

#विश्व_बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि #भारत🇮🇳 ने दिखा दिया है कि वह असाधारण वृद्धि कर सकता है।

उन्‍होंने कहा कि भारत आर्थिक सर्वेक्षण में अनुमानित विकास दर को निश्चित रूप से हासिल करेगा।

आज प्रातः 9:40 बजेसर्वधर्म प्रार्थना सभा और भक्ति संगीतराष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर गाँधी समाधि राजघाट, नई ...
30/01/2026

आज प्रातः 9:40 बजे

सर्वधर्म प्रार्थना सभा और भक्ति संगीत

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर गाँधी समाधि राजघाट, नई दिल्ली से सजीव प्रसारण

चैनल: इन्द्रप्रस्थ, Akashvani Live News 24x7 & AkashvaniAIR YouTube
Link- https://www.youtube.com/live/g8tdxoH7m2Q?si=VNJxQvht1HzKH8zS

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) India–EU Free Trade Agreement ऐतिहासिक उपलब्धि भारत और यूरोपीय संघ ने 16वें ...
30/01/2026

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (FTA)
India–EU Free Trade Agreement

ऐतिहासिक उपलब्धि

भारत और यूरोपीय संघ ने 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में इस ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते को संपन्न करने की घोषणा की है...

Source: PIB

क्या आपने कभी सोचा कि password भेजना पड़े और सामने वाले को पता ही न चले कि वो password है?WhatsApp या email पर password ...
30/01/2026

क्या आपने कभी सोचा कि password भेजना पड़े और सामने वाले को पता ही न चले कि वो password है?

WhatsApp या email पर password लिखकर भेजना सबसे बड़ी गलती होती है क्योंकि message पढ़ा भी जा सकता है और forward भी हो सकता है

इसका एक smart तरीका है जिसमें सामने वाले को सिर्फ एक normal सी image दिखेगी जबकि उसी image के अंदर password छुपा होगा

इसके लिए Play Store खोलिए PhonoPaper search कीजिए App install करके open कीजिए

अब password टाइप करने के बजाय उसे बोलकर record कीजिए App आपकी आवाज़ को एक image के अंदर hide कर देता है उस image को gallery में save कर लीजिए

अब वही image WhatsApp या email से भेज दीजिए
सामने वाला उसी app से image scan करेगा
Password उसे आवाज़ में सुनाई देगा कहीं भी text में दिखाई नहीं देगा

सीधी बात Password लिखकर भेजना risk है
Password को image के अंदर छुपाकर भेजना smart तरीका है

कमेंट में बताइए आप इसे WhatsApp के लिए use करेंगे या email के लिए?

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य digital safety awareness के लिए हैबहुत ज़्यादा sensitive data के लिए extra security tools का इस्तेमाल ज़रूरी है

Big breaking news 🚨भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। इसके पीछ...
30/01/2026

Big breaking news 🚨

भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है।

इसके पीछे की अभी तक कोई भी खबर सामने नहीं आई है।

लेकिन एक बड़े खिलाड़ी का अचानक इंस्टाग्राम को डीएक्टिवेट करने के पीछे की वजह सामने आनी चाहिए।

आजकल कई बड़े और चर्चित चेहरे अचानक फैसले लेते हैं।

पिछले दिनों अचानक मशहूर सिंगर अरिजित सिंह ने अपने प्ले बैक सिंगिंग कैरियर को अलविदा कह दिया था।

और अब अचानक विराट कोहली ने इंस्टाग्राम को डीएक्टिवेट कर दिया।

राष्ट्र के लिए नया आधार ऐप समर्पितNew Aadhaar App dedicated to the nationयह ऐप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्...
30/01/2026

राष्ट्र के लिए नया आधार ऐप समर्पित
New Aadhaar App dedicated to the nation

यह ऐप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा विकसित एक अगली पीढ़ी का मोबाइल एप्लिकेशन है।

इसे आधार संख्या धारकों को अपनी डिजिटल पहचान सुरक्षित और गोपनीय तरीके से साझा करने, दिखाने और सत्यापित करने के लिए बनाया गया है

ऐप के माध्यम से निवासी अब अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पता भी अपडेट कर सकते हैं।....

Source: PIB



पलामू - पांकी के पीपराटांड़ थाना क्षेत्र मे होटवार गांव के कब्रिस्तान से असगरी खातून नामक युवती का शव क़ब्र से बाहर निका...
15/10/2025

पलामू - पांकी के पीपराटांड़ थाना क्षेत्र मे होटवार गांव के कब्रिस्तान से असगरी खातून नामक युवती का शव क़ब्र से बाहर निकाला गया। बीते दो दिन पूर्व बीमारी से मौत होने की बात कह शव को दफ़नाया गया था। पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवती पांकी में रहकर पढ़ाई करती थी।

Address

Panki

Telephone

+917033117163

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Palamu News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Apna Palamu News:

Share