03/09/2023
See my Page ….
Democracy, Demography, Diversity & Development; 4D के जरिए 2047 तक इतिहास रचेगा भारत!
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि को अपनी सरकार के 9 साल के कार्यकाल की राजनीतिक स्थिरता का 'By Product' बताते हुए उम्मीद जताई है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा, जिसमें भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता के लिए कोई जगह नहीं होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले के तीन दशकों में देश में कई ऐसी सरकारें आईं जो अस्थिर थीं, जिसकी वजह से वे बहुत कुछ नहीं कर पाईं।
प्रधानमंत्री ने राजनीतिक स्थिरता पर बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जनता ने भाजपा को निर्णायक जनादेश दिया है, जिससे देश में एक स्थिर सरकार है, अनुकूल नीतियां हैं और सरकार की दिशा को लेकर स्पष्टता है और इस स्थिरता की ही वजह से पिछले 9 साल में कई सुधार लागू किए जा सके हैं।
पीएम ने कहा किलंबे समय तक भारत को एक अरब से अधिक भूखे पेट का देश माना जाता था लेकिन, अब भारत को एक अरब से अधिक आकांक्षावान दिमाग, दो अरब से अधिक कुशल हाथों और करोड़ों युवा लोगों का देश माना जाता है।