21/08/2025
23 अगस्त को मड़वन में कांटी विधानसभा स्तरीय एनडीए के सम्मेलन होगी ऐतिहासिक, जुटेंगे हजारों लोगों : अजीत कुमार
कांटी विधानसभा क्षेत्र के मड़वन हाईस्कूल मैदान में आगामी 23 अगस्त को एनडीए के कांटी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होंगी। इस कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता ई. अजीत कुमार ने पानापुर में बैठक के उपरांत देते हुए बताया कि कार्यक्रम की भव्य तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। श्री कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राज्य के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेतागण शरीक करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव कस्बे से हजारों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता एवं सभी वर्गों के लोग पहुंचेंगे इसके लिए वे एक बार फिर से पूरी जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि एनडीए का कोई कार्यक्रम एवं जो भी फरमान होता है इसमें वे पूरी मजबूती के साथ अपने हजारों कार्यकताओं के साथ शामिल होते हैं यह पूरी तरह जग - जाहिर है। उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी पूरी दम खम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता का संकल्प को दोहराया। श्री कुमार ने कहा कि उनके आग्रह पर कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों का हर कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग खुद अपने संशाधन से पहुंचते हैं। श्री कुमार ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी व सूबे के सीएम नीतीश कुमार के अगुवाई में डबल इंजन के सरकार में देश व प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है एवं सभी वर्ग के लोगों का लगातार निरंतरण सभी कार्य हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए पूरी तरह परचम लहराएगी और फिर से ही बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी यह बिहार के सभी वर्ग के जनता ने मन बना लिया है साथ ही कांटी विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग के जनता इस बार के होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें जनप्रतिनिधि चुनकर सेवा करने का मौका देने जा रही है। इस मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा, जदयू नेता शैलेश कुमार शैलू, जय किशन कुमार चौहान, मोहम्मद शमीम, पूर्व मुखिया मोतिउर रहमान, पूर्व मुखिया अशोक पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ,मुखिया इंद्र मोहन झा, पूर्व मुखिया रणजीत सिंह, विनोद यादव ,अजय चौधरी, टूना शर्मा, छोटन सिंह, मंकू पाठक ,चुनचुन सिंह, प्रभाकर चौधरी कुशवाहा, नंदन महतो, मुरारी झा, पवन साह, अंकेश कुमार ओझा ,अवधेश सिंह ,राजू सिंह ,नवल प्रसाद यादव ,राजकुमार यादव ,नीरज साह, शिवम कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, हरदेव ठाकुर , राम सागर चौधरी, सुरेंद्र सिंह ,पवन सिंह, अमन कुमार , पप्पू गुप्ता, भारत महतो, संजीत महतो, राजदीप साह, कामेश्वर यादव, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनोद शर्मा ,हरिनंदन राम, पैक्स अध्यक्ष अजय ठाकुर , जय किशन साह, श्री राम राय, अमर यादव, रामप्रवेश यादव ,उपेंद्र सहनी, पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ,वार्ड पार्षद विजय राम, पप्पू राम, विनोद सहनी, अशोक चौधरी, पंचू राय, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, विनोद सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चीटु सिंह, श्याम यादव आदि प्रमुख लोग शामिल थे।