Patna City Ki Aawaz

Patna City Ki Aawaz आपके शहर की हर छोटी-बड़ी खबर और सटीक अपडेट्स । Local News,Ground Reporting And Latest Updates.

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shambhu Mehta, Savyasachi Kumar, Rahul Kumar, Francis D's...
29/07/2026

Shout out to my newest followers! Excited to have you onboard! Shambhu Mehta, Savyasachi Kumar, Rahul Kumar, Francis D'souza, Pappu Kumar, Ma Hassa, Prafull Kumar, Rakesh Pandey, Rupesh Kumar Jaiswal, डॉ.एल. सी. जैदिया 'जैदि', राजेश मेहता, Mozaffer Ahsan, डॉ. भोला पासवान, Rcl Gupta, Shailendra Kumar, Ķhâťřį Åâķąśh, Manmohan Mehta, Jitendra Keshri, MD Intekhabuddin, Neeraj Choudhary, Dhannjay Kumar Kumar, Rishav Patel, Mags Lee, Govinda Yadav, Rishikesh Singh, Randhir Kumar, Shahzad Faisal, Sujeet Mehta, Rajiv Sinha, Rafi Alam, Md Sallahuddin, Govind Jha, Md Imtiyaz Khan, Manish Prasad, Harsh*taa Rastogi, Md Sami, Raju Kumar Yadav, Sunil Kumar, Rajan Maddeshiya, Kedar Rajgariya, Laparwah King, Vijay Kumar Yadav, Nischal Kumar, Rakesh Kumar, Tuntun Kumar Soni, Rizwan Khan Dipu Khan, Mukul Yadav, कुँवर अभिषेक सिंह, Mdsarfraz Sarfraz, Vijay Jaiswal

28/07/2026

Patna City के #खाजेकला_थाना क्षेत्र स्थित #मोगलपुरा #छोटी_बाजार इलाके में बीती देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा 22 वर्षीय युवक सूरज कुमार गुप्ता की हत्या कर दिए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही #पटना_सिटी #डीएसपी_2 शिव शंकर कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस ने शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे #सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन किया जा सके।

घटना के बाद मृतक सूरज कुमार के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में शोक व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

27/07/2026

#पटना_सिटी में #शराब_तस्कर_गिरफ्तार, स्कूटी की डिक्की से विदेशी शराब और बीयर बरामद

पटना सिटी के #खाजेकलां_थाना क्षेत्र अंतर्गत #मोगलपुरा #टीओपी #पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, #मोगलपुरा_टीओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से 5 पीस बीयर और एक टेट्रा पैक विदेशी शराब (फ्रूटी पैक) बरामद हुआ।

गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान धनंजय कुमार #गुरहट्टा , #थाना_खाजेकलां, पटना सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

27/07/2026

#रोटरी_पटना_सिटी_सम्राट के #18वें #स्थापना_दिवस एवं #पदस्थापन_समारोह का भव्य आयोजन #होटल_KL7, राजा घाट में किया गया।

समारोह में #अभिषेक_राज (डब्बू) ने रोटरी सत्र 2026-27 के अध्यक्ष, #राम_कुमार ने सचिव तथा #प्रमोद_कुमार ने कोषाध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्घाटन #डिस्ट्रिक्ट_गवर्नर अन्नू नारंग ने किया, जबकि #पीडीजी संजीव ठाकुर सहित #रोटरी_परिवार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम केवल पदभार ग्रहण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज सेवा की मिसाल भी पेश की गई। इस अवसर पर #आर्य_गांधी_कन्या_विद्यालय एवं #राजकीय_कन्या_विद्यालय सह BNR स्कूल की पाँच छात्राओं को साइकिल भेंट की गई। वहीं जरूरतमंद रामभरण राय के परिवार की आजीविका के लिए #दो िक्शा उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा होटल KL7 के संचालक अनूप कुमार ने भी अपनी ओर से एक रिक्शा देकर समाज सेवा में योगदान दिया।

समारोह के दौरान क्लब विस्तार अभियान के तहत दो नए सदस्यों को रोटरी परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम में पटना के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, वरिष्ठ सदस्य एवं #पटना_सिटी के अनेक गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के संदेश के साथ यह आयोजन यादगार बन गया।

26/07/2026

पटना सिटी में #चौक_थाना पुलिस की बड़ी सफलता!**

#वाहन_चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए #चौक_थाना_पुलिस ने ोरी की #मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल कुमार, निवासी #मंगल_तालाब, #बिजली_ऑफिस के पास, थाना चौक एवं #आदर्श_कुमार, निवासी #रानीपुर #रसूलपुर, थाना #मेहंदीगंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 5 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। वहीं, आदर्श कुमार के खिलाफ पहले से भी रामकृष्ण नगर, बाईपास और पत्रकार नगर थाना में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे गिरोह और अन्य चोरी की घटनाओं की भी जांच कर रही है।

25/07/2026

#अगमकुआँ स्थित #यक्ष्मा_प्रदर्शन एवं #प्रशिक्षण_केन्द्र के अत्याधुनिक नवनिर्मित भवन का #लोकार्पण #पटना_साहिब के #विधायक #रत्नेश_कुशवाहा जी के द्वारा किया गया। लगभग ₹28.35 करोड़ की लागत से तैयार यह आधुनिक केंद्र टीबी की जांच, #उपचार, #प्रशिक्षण, राज्य स्तरीय औषधि भंडारण, #अत्याधुनिक_लैब, #एक्स_रे, #ओपीडी और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित है। यह केंद्र न केवल #पटना_साहिब बल्कि पूरे #बिहार में टीबी उन्मूलन अभियान को नई मजबूती देगा और मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वस्थ बिहार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और जनस्वास्थ्य को नई पहचान देगा।

 #पटना_नगर_निगम की  #पार्षद  #अंजली_राय ने नगर निकायों के अधिकारों और जनहित के विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले विभाग...
24/07/2026

#पटना_नगर_निगम की #पार्षद #अंजली_राय ने नगर निकायों के अधिकारों और जनहित के विकास कार्यों को प्रभावित करने वाले विभागीय आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर #मुख्यमंत्री #सम्राट_चौधरी से मुलाकात की।

#पटना_नगर_निगम की वार्ड 71 #पार्षद अंजली राय ने पार्षदों के शिष्टमंडल के साथ #कुम्हरार_विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर नगर विकास एवं आवास विभाग के विभागीय ज्ञापांक संख्या–2390 (दिनांक 25 फरवरी 2026) को निरस्त करने की मांग उठाई।

#अंजली_राय ने कहा कि इस आदेश के लागू होने के बाद नगर निकायों में छोटे लेकिन अत्यंत आवश्यक जनहित के कार्यों के निष्पादन में गंभीर व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं। पहले 15 लाख रुपये तक की योजनाओं का क्रियान्वयन विभागीय स्तर अथवा ऑफ-टेंडर के माध्यम से शीघ्र कराया जा सकता था, जिससे जलापूर्ति, नाला मरम्मत, मैनहोल, कैचपिट, ढक्कों के प्रतिस्थापन और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य समय पर पूरे हो जाते थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष यह भी रखा कि वर्तमान व्यवस्था में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी ई-टेंडर की अनिवार्यता के कारण विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता को झेलना पड़ रहा है। नगर निकायों की कार्यक्षमता भी इससे प्रभावित हो रही है।

पार्षद अंजली राय ने जनहित, नगर निकायों की स्वायत्तता और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभागीय आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आग्रह किया, ताकि पहले की तरह आवश्यक एवं आकस्मिक विकास कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और पूरे मामले की समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

#पार्षदअंजलीराय #पटना_सिटी_की_आवाज़

21/07/2026

#पटना_सिटी को मिली #स्वास्थ्य_सेवाओं की ऐतिहासिक सौगात…

#पटना_साहिब स्थित #श्री_गुरु_गोविंद_सिंह_सदर_अस्पताल का नया ेड का #अत्याधुनिक #अस्पताल_भवन अब जनसेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया।

यह अत्याधुनिक भवन 22 जुलाई को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। नए अस्पताल में ेड, ेड का अत्याधुनिक #आईसीयू, #सर्जरी, #मेडिसिन, अस्थि रोग, स्त्री एवं #प्रसूति_रोग, #नेत्र_रोग, #यूरोलॉजी** सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया है, जबकि जुलाई से #डायलिसिस_सेवा भी शुरू हो जाएगी। अस्पताल में 24 घंटे, सातों दिन स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी।

यह नया #अस्पताल सिर्फ #पटना_साहिब ही नहीं, बल्कि आसपास के लाखों लोगों के लिए बेहतर और आधुनिक इलाज का नया केंद्र बनेगा। अब गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

21/07/2026

#पटना_सिटी के #खाजेकलां_थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां जिस घर में एक युवक पिछले चार वर्षों से दूध पहुंचाने का काम करता था, उसी घर में अपने साथी के साथ घुसकर महिला के साथ मारपीट की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही #खाजेकलां_थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपी #खाजेकलां_थाना क्षेत्र के #चरखा_स्कूल के पास के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

#खाजेकलां_थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। अपराध के खिलाफ पुलिस की सक्रियता से एक बार फिर यह संदेश गया है कि अपराध करने वालों को जल्द ही कानून के शिकंजे में आना पड़ेगा।

#पटना_सिटी की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहें पटना सिटी की आवाज के साथ।

09/07/2026

#पटना_सिटी में #तलवारबाजी, #दुकानदार गंभीर रूप से घायल

#चौक_थाना क्षेत्र स्थित #हरिमंदिर_गली में बुधवार रात करीब 9:30 बजे #कॉस्मेटिक_दुकानदार गुरु चरण सिंह लांबा उर्फ अंटू सिंह पर दो #निहंग_सिखों ने कथित तौर पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में अंटू सिंह के हाथ की उंगली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें पहले #एनएमसीएच ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए #एम्स_पटना रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही #चौक_थाना #पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोधसिमरन सिंह (निवासी #अमृतसर, #पंजाब) और सुखमन प्रिय सिंह (निवासी #गुरदासपुर, #पंजाब) के रूप में हुई है। #पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Address

Patna
Patna New City
800008

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Patna City Ki Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share