BN24live

BN24live सच्ची और पक्की खबरों से रूबरू रहने के लिए ।BN24live पेज को Like करे। broadcasting & media production company

धनबाद के निरसा चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का श/व मिलने से इलाके में सन...
11/09/2026

धनबाद के निरसा चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के समीप शुक्रवार की सुबह एक युवक का श/व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास मौजूद लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

इधर, युवक के श/व मिलने की सूचना पर मृतक की पत्नी एवं उसके परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। श/व की स्थिति देखकर परिजनों में मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

फिलहाल युवक की मौ/त किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पो'स्टमा'र्टम के बाद ही मौ/त के वास्तविक कारणों का पता चलने की संभावना है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौ/त स्वाभाविक रूप से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और मृतक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले मौ/त के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृ/तक के पिता सोनारडंगाल निवासी बिरजू शर्मा ने बताया की बेटा राहुल शर्मा खाता पिता था। इसी कारण चार दिन पूर्व बेटा पत्नी के साथ अलग घर लेकर चला गया था। उसका दो बच्चा है। एक मेरे साथ रह रहा है। सुबह घटना की जानकारी मिली तब यहां पहुंचे।

उधर मृ/तक की पत्नी का कहना है की ससुराल वाले पति के साथ मारपीट करते थे। चार दिन पहले ही हमलोग अलग हुए और आज सुबह यह घटना घट गई।

रिपोर्ट: रणधीर सिंह के साथ भगवान मालवीय

प्यार अंधा होता है, यह तो आपने सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आई यह खबर साबित करती है कि कुछ मामलों में प्या...
11/09/2026

प्यार अंधा होता है, यह तो आपने सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आई यह खबर साबित करती है कि कुछ मामलों में प्यार 'शातिर' भी होता है। अपनी ही बेटी की शादी से महज नौ दिन पहले होने वाले दामाद राहुल संग रफूचक्कर हुई अनीता देवी ने एक बार फिर ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सुनने वाले दांतों तले उंगलियां दबा लें।

मीडिया पर तेजी से संचारित ख़बर के अनुसार दामाद के साथ बिहार के सीतामढ़ी में 'लव नेस्ट' बसाकर रह रही अनीता का दिल महज 10 महीने में ही बदल गया। इस बार दामाद जी किनारे लगा दिए गए और एंट्री हुई पूर्व पति के कपड़ा कारोबारी जीजा की जीजाजी के प्रेम जाल में फंसी सास साहिबा इस बार सिर्फ दामाद का दिल ही नहीं, बल्कि घर में रखे 2 लाख रुपये नकद और कीमती गहने समेटकर रातों-रात फुर्र हो गईं। अब ठगे गए दामाद राहुल अलीगढ़ के दादो थाने के चक्कर काट रहे हैं और पुलिस का कहना है—"मामला बिहार का है, वहीं जाइए!"
​यह मामला सिर्फ सोशल मीडिया पर चटकारे लेकर पढ़ने या हंसने के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के बदलते नैतिक मूल्यों का एक कड़वा आईना भी है।

​जहां मां का पद त्याग और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, वहां अपनी ही बेटी का संसार उजाड़ना और रिश्तों का तमाशा बनाना रिश्तों पर से भरोसा उठाता है।

जो रिश्ता अपनों को धोखा देकर, विश्वासघात की नींव पर टिका हो, उसका अंत कभी सुखद नहीं हो सकता। राहुल ने जिस अनीता के लिए अपनी होने वाली पत्नी को धोखा दिया, आज उसी अनीता ने उसे पैसों और गहनों का चूना लगाकर उसकी औकात दिखा दी।

​सच ही कहा गया है—बबूल बोकर आम की उम्मीद नहीं की जा सकती। अनैतिकता की राह पर चलने वालों को आखिरकार धोखा ही नसीब होता है! BN24live

बिहार के भागलपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका खौ'फनाक उदाहरण शुक्रवार को सामने आया। बबरगंज थाना क्षेत्...
11/09/2026

बिहार के भागलपुर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका खौ'फनाक उदाहरण शुक्रवार को सामने आया। बबरगंज थाना क्षेत्र के ठठेरी टोला स्थित मां तारा होटल के समीप दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती (55) की गोली मारकर ह"त्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें बीच रास्ते में घेरा, रुकने का इशारा किया और जैसे ही उन्होंने गाड़ी रोकी, हमलावरों ने बेहद करीब से उनकी कनपटी में गो/ली मार दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

कुछ ही सेकेंड में खू/नी खेल, इलाके में मची सनसनी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दिनदहाड़े सड़क पर गो/ली चलने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ह/त्या की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की वैज्ञानिक तरीके से जांच।

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाते हुए हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है। बबरगंज और बरारी थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से भी जानकारी ली।पुलिस अब अपराधियों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल से लेकर उनके संभावित भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह पता लगाने के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

भाजपा विधायक पहुंचे अस्पताल, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग।

ह'त्याकां'ड की सूचना मिलने के बाद नगर के भाजपा विधायक रोहित पांडेय मायागंज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर और दुखद वारदात है। उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग पुलिस-प्रशासन से की।

दिनदहाड़े ह/त्या ने उठाए सुरक्षा पर सवाल.?

भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गो/ली मारकर ह/त्या ने शहर की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर अपराधियों को दिन के उजाले में इस तरह खुलेआम वारदात करने का दुस्साहस कैसे मिला? अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हमलावरों की पहचान, गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाने की है। BN24live

11/09/2026

सारण के एकमा थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव से कच्ची शराब बनाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कथित तौर पर शराब बनाने की बात करती नजर आ रही है।

वीडियो में महिला से जब इस गतिविधि को लेकर सवाल किया जाता है, तो वह थाना अध्यक्ष को इसकी जानकारी होने का दावा करती सुनाई दे रही है।

हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और किस स्थान पर रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट: कन्हैया कुमार सिंह
#सारण #एकमा #शराबबंदी

बिहार में पंचायत चुनाव निर्धारित समयसीमा के भीतर कराने को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से जव...
11/09/2026

बिहार में पंचायत चुनाव निर्धारित समयसीमा के भीतर कराने को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब तलब किया है। पंचायत चुनाव में देरी के आरोपों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों को जवाबी हलफनामा दाखिल कर पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति ए. अभिषेक रेड्डी की एकलपीठ ने मोहन प्रसाद चौरसिया एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पंचायत चुनाव निर्धारित समयसीमा के भीतर कराना कानूनी बाध्यता है, लेकिन इसके बावजूद चुनाव कराने की प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि चुनाव समय पर नहीं होने की स्थिति में संवैधानिक और कानूनी व्यवस्था प्रभावित होती है। इसी वजह से मामले में न्यायिक हस्तक्षेप की मांग करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को यह स्पष्ट करना होगा कि पंचायत चुनाव समय पर कराने को लेकर क्या कदम उठाए गए हैं और निर्धारित समयसीमा के भीतर चुनाव कराने में क्या स्थिति है। मामले में सरकार और निर्वाचन आयोग के जवाब के बाद आगे की सुनवाई में तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। BN24live

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार ने अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि श...
11/09/2026

बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सरकार ने अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि शराबबंदी कानून से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और इसे आगे भी पूरी सख्ती के साथ लागू रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी दलों की सहमति से यह कानून लागू किया था। शराबबंदी का सबसे गहरा और प्रत्यक्ष असर गरीब परिवारों तथा महिलाओं के जीवन में देखने को मिला है। पहले जिन घरों की कमाई का बड़ा हिस्सा शराब की भेंट चढ़ जाता था, वहां अब वही पैसा बच्चों की पढ़ाई, भोजन, कपड़े, इलाज और घरेलू जरूरतों पर खर्च हो रहा है।

मंत्री ने कहा कि शराबबंदी ने गरीब महिलाओं को केवल आर्थिक राहत ही नहीं दी, बल्कि उन्हें घरेलू तनाव, मारपीट और रोज-रोज की पारिवारिक परेशानियों से भी राहत दिलाने का काम किया है। कई परिवारों में बचत की शुरुआत हुई है और महिलाओं की घर-परिवार में निर्णय लेने की भूमिका मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी महज एक कानून नहीं, बल्कि गरीबों के घर का चूल्हा जलाए रखने, बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने और महिलाओं को सम्मानजनक जीवन देने का सामाजिक संकल्प है। ऐसे कानून के साथ समझौता करने का प्रश्न ही नहीं उठता।मदन सहनी जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को फरियादियों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संजय सिंह गांधी, अंजुम आरा सहित अन्य मौजूद रहे। BN24live

10/09/2026

शेखपुरा जिले के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। केंद्रीय विद्यालय जमुआरा-कटनीकोल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 का मॉडल विद्यालय परिसर स्थित डीआईटी (DIT) कैंपस में विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जमुई सांसद अरुण भारती ने फीता काटकर, नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।

​उद्घाटन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम, राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से स्थानीय बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। उन्होंने विद्यालय की स्थापना में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के प्रयासों की विशेष सराहना की और बच्चों के बीच कॉपी व कलम का वितरण किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद ललन प्रसाद, डीएम शेखर आनंद, एसपी हिमांशु कुमार, डीईओ डॉ. तनवीर आलम, उपायुक्त (पटना संभाग) कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: धीरज सिन्हा

10/09/2026

शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड में उफान पर आई हरोहर नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बेलौनी, गुरेरा, सहरा, बटोर, सुजावलपुर, गदबदियां, अकरपुर, मुड़बरिया, कोयला, बाउघाट, जितवारपुर, प्राणपुर, हरनामचक, पानापुर और आलापुर समेत 16 से अधिक गांवों में तबाही की स्थिति बन गई है। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस चुका है और खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह डूबकर सड़ गई हैं, जिससे किसानों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।

​तबाही के इस मंजर के बीच सरकारी व्यवस्था की बेरुखी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन इस भीषण विभीषिका को 'बाढ़' मानने के बजाय सिर्फ 'जलजमाव' बताकर पल्ला झाड़ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि हरोहर नदी के दूसरे छोर पर बसे लखीसराय जिले के इलाकों को सरकारी तौर पर बाढ़ प्रभावित मानकर राहत व मुआवजा दिया जाता है, जबकि शेखपुरा के घाटकुसुम्भा को हर साल नजरअंदाज कर दिया जाता है।

ग्रामीणों और किसानों ने दो टूक मांग की है कि घाटकुसुम्भा को तत्काल औपचारिक रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए, फसल क्षति का त्वरित सर्वे हो और पीड़ितों को अविलंब राहत सामग्री व मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

रिपोर्ट: धीरज सिन्हा

नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्र...
10/09/2026

नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 16.96 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सारे थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के जाना मोड़ के पास एक व्यक्ति द्वारा ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्ति में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को ब्राउन शुगर की बिक्री करते हुए धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 16.96 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को जब्त करते हुए गोडवापर गांव निवासी पारस यादव के पुत्र 19 वर्षीय शिव शंकर कुमार गिरफ्तार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता तो नहीं है।

थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्ट: अविनाश पांडे

नालंदा पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने इस्लामपुर थाना का निरीक्षण कर पुलिसिंग, अनुसंधान कार्य और थाना के प्रशासनिक व्यवस्थाओं ...
10/09/2026

नालंदा पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने इस्लामपुर थाना का निरीक्षण कर पुलिसिंग, अनुसंधान कार्य और थाना के प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों और पंजियों के संधारण की स्थिति की जांच की और सभी रिकॉर्ड को समय पर अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

एसपी ने लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम लोगों से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने तथा दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा।

रिपोर्ट— अविनाश पांडेय

Address

Patna New City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BN24live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BN24live:

Shortcuts

Share